Signal कुछ सुविधाओं को सक्षम करने के लिए अनुमतियों का अनुरोध करती है, जैसे फ़ोटो साझा करना या आपके संपर्क प्रदर्शित करना। आप स्रोत कोड के माध्यम से सत्यापित कर सकते हैं कि ये अनुमतियाँ कैसे उपयोग की जाती हैं। Signal पूरी तरह से खुला स्रोत है और हमेशा रहेगा। इस कोड का ऑडिट तृतीय पक्ष सुरक्षा फ़र्मों और व्यक्तिगत शोधकर्ताओं दोनों द्वारा किया गया है। यह उन कई कारणों में से एक है कि हम खुले स्रोत के लिए प्रतिबद्ध हैं; इससे यह सुनिश्चित करने में सहायता मिलती है कि सावधानीपूर्वक जाँच संभव है।
Android
OS अधिसूचना विकल्प
Android 10 के स्मार्ट जवाब को प्रबंधित या असक्षम करने के लिए जो अधिसूचनाओं में दिखाई दें:
- Android फ़ोन सेटिंग्ज़ एप पर जाएँ > एप्स & अधिसूचनाएं > अधिसूचनाएं > उन्नत पर जाएं > सुनिश्चित करें कि 'सुझाए गए कार्य और जवाब' असक्षम हैं।
लॉक स्क्रीन अधिसूचना विकल्पों को प्रबंधित करने के लिए:
- Android फ़ोन सेटिंग्ज़ एप > एप & अधिसूचनाएँ > अधिसूचनाएँ > उन्नत पर जाएं
इजाज़तें
Android 6.0 या इससे बाद वाले संस्करण को चला रहे फ़ोनों पर अनुमतियों का प्रबंधन करने के लिए:
• Android फ़ोन सेटिंग्स ऐप > ऐप्स & अधिसूचनाएँ (आपकी डिवाइस के आधार पर, यह अलग दिख सकती है) > Signal > ऐप अनुमतियाँ (आपकी डिवाइस के आधार पर, यह अलग दिख सकती है) > अनुमतियाँ चालू करें पर जाएँ।
अनुरोध की गई अनुमतियाँ
पहचान
• डिवाइस पर खाते ढूँढ़ें - Signal को खातों को ढूँढ़ने और Signal संपर्कों की जाँच करने की अनुमति देता है। इन खातों को आपकी Android सिस्टम सेटिंग्ज़ के खाते अनुभाग में देखा जा सकता है।
• अपना खुद का संपर्क कार्ड पढ़ें - आपके संपर्क कार्ड तक पहुँच Signal को आपके फ़ोन नंबर को आपके नाम के साथ जोड़ने की अनुमति देती है।
• अपने खुद के संपर्क कार्ड को संशोधित करें - Signal मौजूदा संपर्कों में नए फ़ोन नंबर जोड़ सकती है और साथ ही एकदम नए संपर्क भी बना सकती है।
कैलेंडर
• कैलेंडर ईवेंट और गोपनीय जानकारी पढ़ें - नीचे देखें।
• कैलेंडर ईवेंट जोड़ें या संशोधित करें और स्वामियों की जानकारी के बिना मेहमानों को ईमेल भेजें - कैलेंडर अनुमतियों से आप अपने कैलेंडर ईवेंट को अपने मित्रों के साथ संदेशों में शेयर कर सकेंगे।
संपर्क
• डिवाइस पर खाते ढूँढ़ें - Signal को खातों को ढूँढ़ने और Signal संपर्कों की जाँच करने की अनुमति देता है। इन खातों को आपके Android सिस्टम सेटिंग्ज़ के खाता अनुभाग में देखा जा सकता है।
• अपने संपर्क पढ़ें - आपके संपर्कों तक पहुँच से Signal आवक फ़ोन नंबरों को नामों से जोड़ सकती है और जब आप चुनते हैं कि किसके लिए संदेश की रचना करनी है, तो संपर्क जानकारी प्रदर्शित करती है।
• अपने संपर्क संशोधित करें - Signal मौजूदा संपर्कों में नए फ़ोन नंबर जोड़ सकती है और साथ ही एकदम नए संपर्क भी बना सकती है।
स्थान
• अनुमानित स्थान (नेटवर्क-आधारित) - नीचे देखें।
• सटीक स्थान (GPS और नेटवर्क-आधारित) - आपको अपने मित्रों के साथ संदेशों में अपना वर्तमान स्थान शेयर करने की अनुमति देता है।
SMS
• अपने टेक्स्ट संदेश (SMS या MMS) पढ़ें - नीचे देखें।
• टेक्स्ट संदेश (MMS) प्राप्त करें - नीचे देखें।
• टेक्स्ट संदेश (SMS) प्राप्त करें - नीचे देखें।
• SMS संदेश भेजें - नीचे देखें।
• अपने टेक्स्ट संदेश (SMS या MMS) संपादित करें - Signal आपके फ़ोन की स्टॉक संदेश-सेवा एप्लिकेशन के पूर्ण प्रतिस्थापन के रूप में काम करने में सक्षम है। ऐसा करने के लिए, इसे टेक्स्ट संदेश (SMS और MMS दोनों) भेजने और प्राप्त करने में सक्षम होने की ज़रूरत है। पहली बार स्थापित होने पर आप अपने मौजूदा SMS संदेशों को Signal में आयात भी कर सकते हैं, और ये अनुमतियाँ उस डेटाबेस को पढ़ने की अनुमति भी देती हैं।
फ़ोन
• सीधे फ़ोन नंबरों पर कॉल करें - नीचे देखें।
• जावक कॉलों का मार्ग बदलें - असुरक्षित और निजी दोनों कॉलों के लिए कॉल संभालने की अनुमति देता है।
• कॉल लॉग पढ़ें - जब आप साझा कार्रवाई से नया संदेश लिख रहे होते हैं, तो यह कार्यात्मकता हाल ही में उपयोग किए गए संपर्कों की सूची प्रदर्शित करने के लिए उपयोग की जाती है।
• फ़ोन की स्थिति और पहचान पढ़ें - Signal को आपके फ़ोन नंबर और डिवाइस ID को निर्धारित करने की अनुमति देता है। ये Signal के लिए पंजीकरण करने के लिए उपयोग किए जाते हैं।
फ़ोटो/मीडिया/फ़ाइलें
• अपने USB भंडारण की सामग्री पढ़ें - नीचे देखें।
• अपने USB भंडारण की सामग्री संशोधित करें या हटाएँ - Signal अपना एन्क्रिप्टेड डेटाबेस आपके फ़ोन पर संगृहीत करती है। जब आप आवक फ़ोटो, वीडियो, या ऑडियो संदेश प्राप्त करते हैं, तो ये भी आपके फ़ोन पर स्थानीय रूप से संग्रहीत होते हैं। ये अनुमतियाँ बैकअप की कार्यक्षमता सक्षम करने के लिए ज़रूरी हैं।
भंडारण
• अपने USB भंडारण की सामग्री पढ़ें - नीचे देखें।
• अपने USB भंडारण की सामग्री संशोधित करें या हटाएँ - Signal अपना एन्क्रिप्टेड डेटाबेस आपके फ़ोन पर संग्रहीत करती है। जब आप आवक फ़ोटो, वीडियो, या ऑडियो संदेश प्राप्त करते हैं, तो ये भी आपके फ़ोन पर स्थानीय रूप से संग्रहीत होते हैं। ये अनुमतियाँ बैकअप की कार्यात्मकता सक्षम करने के लिए ज़रूरी हैं।
कैमरा
• तस्वीरें और वीडियो ले लो - Signal में एक प्रत्यक्ष कैप्चर फ़ीचर शामिल है जहां आप ऐप के भीतर एक तस्वीर ले सकते हैं और जल्दी से एक संदेश में भेज सकते हैं| यह अनुमति कॉल के लिए आवश्यक है।
माइक्रोफ़ोन
• ऑडियो रिकॉर्ड करें - आपको ध्वनि और वीडियो कॉलों पर सुने जाने, और ध्वनि नोट रिकॉर्ड करने की अनुमति देता है।
Wi-Fi कनेक्शन जानकारी
• Wi-Fi कनेक्शन देखें - विभिन्न नेटवर्क स्थितियों (जैसे 3G, WiFi, LTE, आदि) के तहत SMS, MMS और Signal संदेश प्राप्त करने के लिए ज़रूरी है। Signal संदेश इंटरनेट पर भेजे और प्राप्त किए जाते हैं और पारंपरिक SMS/MMS का उपयोग नहीं करते। यह Signal को यह निर्धारित करने की भी अनुमति देता है कि सेवाएँ कब उपलब्ध नहीं हैं। उदाहरण के लिए, T-मोबाइल पर भेजे गए MMS में WiFi के बिना मोबाइल कनेक्शन की ज़रूरत होती है, और Signal इस मामले को स्वयं संभालती है।
डिवाइस ID & कॉल जानकारी
• फ़ोन की स्थिति और पहचान पढ़ें - Signal को आपके फ़ोन नंबर और डिवाइस ID को निर्धारित करने की अनुमति देता है। इसका उपयोग Signal के लिए पंजीकरण करने के लिए किया जाता है।
अन्य
• WAP-PUSH- प्राप्त प्रसारण भेजें - इसका उपयोग SMS/MMS डिलीवरी प्राप्तियों के लिए किया जाता है।
• इंटरनेट से डेटा प्राप्त करें। - नीचे देखें।
• नेटवर्क कनेक्शन देखें - विभिन्न नेटवर्क स्थितियों (जैसे 3G, WiFi, LTE, आदि) के तहत SMS, MMS और Signal संदेश प्राप्त करने के लिए ज़रूरी है। Signal संदेश इंटरनेट पर भेजे और प्राप्त किए जाते हैं, और पारंपरिक SMS/MMS का उपयोग नहीं करते। यह Signal को यह निर्धारित करने की अनुमति भी देता है कि सेवाएँ कब उपलब्ध नहीं हैं।
• खाते बनाएँ और पासवर्ड सेट करें - Signal को आपकी डिवाइस पर खाता बनाने की अनुमति देता है, इसे सिस्टम सेटिंग्ज़ > खाते में देखा जा सकता है।
• ब्लूटूथ डिवाइसों के साथ जोड़ी बनाएँ - कॉल करते समय ब्लूटूथ कनेक्शन का उपयोग करने की अनुमति देता है।
• स्टिकी प्रसारण भेजें - यह इसलिए होता है कि Signal आपने फ़ोन पर अन्य ऐप्स के साथ भरोसेमंद और सहज रूप से चल सके। उदाहरण के लिए, यदि आपकी बैटरी कम है, तब भी आप संदेश प्राप्त कर सकते हैं, या यदि आप तस्वीर संलग्न कर रहे हैं, तो आप अपनी डिवाइस पर फ़ोटो तक पहुँच करने का अनुरोध करते हैं।
• नेटवर्क कनेक्टिविटी बदलें - नीचे देखें।
• Wi-Fi से कनेक्ट और डिस्कनेक्ट करें - विभिन्न नेटवर्क स्थितियों (जैसे 3G, WiFi, LTE, आदि) के तहत SMS, MMS और Signal संदेश प्राप्त करने के लिए ज़रूरी है। Signal संदेश इंटरनेट पर भेजे और प्राप्त किए जाते हैं और पारंपरिक SMS/MMS का उपयोग नहीं करते। यह Signal को यह निर्धारित करने की भी अनुमति देता है कि सेवाएँ कब उपलब्ध नहीं हैं। उदाहरण के लिए, T-मोबाइल पर भेजे गए MMS में WiFi के बिना मोबाइल कनेक्शन की ज़रूरत होती है, और Signal इस मामले को स्वयं संभालती है।
• अपना स्क्रीन लॉक अक्षम करें - Signal को कॉल पर रहते समय फ़ोन को अनलॉक रखने की अनुमति देता है।
• पूरी नेटवर्क पहुँच - विभिन्न नेटवर्क स्थितियों (जैसे 3G, WiFi, LTE, आदि) के तहत SMS, MMS और Signal संदेश प्राप्त करने के लिए ज़रूरी है। Signal संदेश इंटरनेट पर भेजे और प्राप्त किए जाते हैं और पारंपरिक SMS/MMS का उपयोग नहीं करते। यह Signal को यह निर्धारित करने की अनुमति भी देता है कि सेवाएँ कब उपलब्ध नहीं हैं।
• अपनी ऑडियो सेटिंग्ज़ बदलें - ध्वनि अधिसूचनाओं के लिए उपयोग किया जाता है।
• सिंक सेटिंग्ज़ पढ़ें - ऐप को समय पर संदेश प्राप्त करने की अनुमति देता है।
• स्टार्टअप पर चलाएँ - जब फ़ोन पहले शुरू होता है, लेकिन यूज़र द्वारा Signal लॉन्च करने से पहले Signal को संदेश प्राप्ति संभालने के लिए सक्षम करता है। इसके बिना, संदेश प्राप्त करने में देरी हो सकती है।
• वॉलपेपर सेट करें - ऐप को वॉलपेपर सेट करने की अनुमति देता है। उदाहरण के लिए, यदि कोई आपको तस्वीर भेजता है, तो आप इसे सीधे Signal से वॉलपेपर के रूप में सेट कर सकते हैं।
• डिवाइस पर खातों का उपयोग करें - Signal को आपकी डिवाइस पर खाता जोड़ने की अनुमति देता है, इसे सिस्टम सेटिंग्ज़ > खाते में देखा जा सकता है।
• कंपन नियंत्रित करें - कंपन अधिसूचनाओं के लिए उपयोग किया जाता है।
• डिवाइस को स्लीपिंग से रोकें - Signal को फ़ोन को सक्रिय रखने देता है, जब यह कुछ काम कर रही हो, जैसे संदेश पहुँचाना या प्राप्त करना।
• सिंक चालू और बंद टॉगल करें - इसका उपयोग यह सुनिश्चित करने के लिए किया जाता है कि आपके संपर्क अद्यतित हैं और सिंकिंग संभालने के लिए आधुनिक Android में मानक तरीका है, इसे सिस्टम सेटिंग्ज़ > खाते में देखा जा सकता है।
iOS
अपने iPhone पर अनुमतियाँ प्रबंधित करने के लिए:
- Go to
iPhone के सेटिंग्ज़ पर जाएं > Signal
अनुरोध की गई अनुमतियाँ
स्थान-आपके मित्रों के साथ संदेशों में आपका वर्तमान स्थान शेयर करनी की अनुमति देता है।
- iPhone के सेटिंग्ज़ > Signal > स्थान > एप का उपयोग करते दौरान
- iPhone के सेटिंग्ज़ > गोपनीयता > स्थान सेवाएँ > Signal > एप का उपयोग करते दौरान
संपर्क - इससे आप अपने संपर्कों से संप्रेषण कर सकते हैं और संपर्क नाम प्रदर्शित कर सकते हैं।
- iPhone सेटिंग्स > Signal > संपर्कों की अनुमति दें
- iPhone सेटिंग्स > निजता > संपर्क > Signal की अनुमति दें
फ़ोटो - यह ऐप को आपके फ़ोन पर पहले से संग्रहीत चित्रों या वीडियो को भेजने में सक्षम बनाता है।
- iPhone के सेटिंग्ज़ > Signal > फोटोज़ > फोटोज़ को अनुमति दें या सभी फोटोज़ को अनुमति दें
- iPhone के सेटिंग्ज़ > गोपनीयता > फ़ोटोज़ > फ़ोटोज़ या सभी फ़ोटोज़ की अनुमति दें
स्थानीय नेटवर्क - यह Signal को आपके खाते को सीधा एक नए फ़ोन पर ट्रांसफर करने की अनुमति देता है। यह सेटिंग सक्षम होने के साथ, इसका उपयोग नहीं किया जाएगा जब तक आप स्पष्ट रूप से किसी नए डिवाइस में ट्रांसफर को शुरु नहीं करते।
- iPhone के सेटिंग्ज़ > Signal > स्थानीय नेटवर्क
- iPhone के सेटिंग्ज़ > गोपनीयता > स्थानीय नेटवर्क > Signal को अनुमति दें
माइक्रोफ़ोन - यह ध्वनि नोट रिकॉर्ड करने में सक्षम बनाता है और आपको ध्वनि और वीडियो कॉलों पर सुने जाने की अनुमति देता है।
- iPhone सेटिंग्स > Signal > माइक्रोफ़ोन
- iPhone सेटिंग्स > निजता > माइक्रोफ़ोन > माइक्रोफ़ोन की अनुमति दें
कैमरा - वीडियो कॉलें करने और चित्र या वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए ज़रूरी है।
- iPhone सेटिंग्स > Signal > कैमरा
- iPhone सेटिंग्स > निजता > कैमरा > कैमरे की अनुमति दें
अधिसूचनाएँ - जब आपको कोई संदेश या कॉल मिलती है, तो आपको इसके बारे में जानने देता है।
- iPhone सेटिंग्स > Signal > अधिसूचनाएँ > अधिसूचनाओं की अनुमति दें
- iPhone के सेटिंग्ज़ > अधिसूचनाएं > Signal > अधिसूचनाओं की अनुमति दें
पृष्ठभूमि ऐप ताज़ा करना - Signal को समय पर संदेशों और कॉलों को प्राप्त करने देता है। इसके बिना, संदेश भेजने और प्राप्त करने में देरी हो सकती है।
- iPhone सेटिंग्स > Signal > पृष्ठभूमि ऐप ताज़ा करने की अनुमति दें
- iPhone सेटिंग्स > सामान्य > पृष्ठभूमि ऐप ताज़ा करना > पृष्ठभूमि ऐप को ताज़ा होने दें और Signal पर स्क्रोल करें और Signal की अनुमति दें
- कम पॉवर मोड अक्षम करें (नीचे)
सेल्युलर डेटा - Signal को समय पर संदेश और कॉलें प्राप्त करने की अनुमति देता है। इसके बिना, संदेश भेजने और प्राप्त करने में देरी हो सकती है।
- iPhone सेटिंग्स > सेल्युलर > सेलुलर डेटा की अनुमति दें
- iPhone सेटिंग्स > नीचे Signal पर स्क्रोल करें > सेल्युलर डेटा की अनुमति दें
अन्य iPhone सेटिंग्स
कम पॉवर मोड - यह समय पर संदेशों और कॉलों को प्राप्त करने की क्षमता में हस्तक्षेप कर सकता है।
- iPhone सेटिंग्स > बैटरी > कम पॉवर मोड अक्षम करें
प्रतिबंध - ये प्रतिबंध अन्य अनुमतियों को संशोधित करने या समय पर संदेश और कॉलें प्राप्त करने की क्षमता में हस्तक्षेप कर सकते हैं। इसके बिना, संदेश भेजने और प्राप्त करने में देरी हो सकती है।
- iPhone सेटिंग्स > सामान्य > प्रतिबंध > प्रतिबंध अक्षम करें
- iPhone सेटिंग्स > सामान्य > प्रतिबंध > यदि प्रतिबंधित है, तो कैमरा, संपर्क, फ़ोटो, माइक्रोफ़ोन, सेल्युलर डेटा उपयोग, पृष्ठभूमि ऐप ताज़ा करना सक्षम करें
- iPhone सेटिंग्स > स्क्रीन टाइम > हमेशा अनुमति है > Signal जोड़ें
Desktop
अनुमतियों को प्रबंधित करने के लिए Signal Desktop वरीयताओं पर जाएँ:
Signal के सेटिंग्ज़ >
प्राथमिकताएं...> इजाज़तें
- माइक्रोफ़ोन तक पहुँच की अनुमति दें
यह ध्वनि नोट रिकॉर्ड करने में सक्षम बनाता है, और आपको ध्वनि और वीडियो कॉलों पर सुने जाने की अनुमति देता है। - कैमरा तक पहुँच की अनुमति दें
यह आपको वीडियो कॉलों पर देखे जाने की अनुमति देता है।
अनुरोध की गई अनुमतियाँ
कैमरा और माइक्रोफ़ोन - यह ध्वनि नोट को रिकॉर्ड करने को सक्षम करता है, आपको वोइस कॉलों पर सुने जाने की अनुमति देता है, और आपको वीडियो कॉलों पर सुने और देखे जाने की अनुमति देता है।
- macOS: Apple मीनू > सिस्टम प्राथमिकताओं को चुनें > सुरक्षा & गोपनीयता पर क्लिक करें > गोपनीयता को चुनें > कैमरा को चुनें > Signal के पास के चेकबॉक्स को चुनें। Signal को इस सेटिंग को लागू करने के लिए रीस्टार्ट करना होगा।
अधिसूचनाएं - जब आपको कोई संदेश या कॉल मिलती है, तो आपको इसके बारे में जानने देता है।
- macOS: Apple मीनू > सिस्टम प्राथमिकताएँ, फिर अधिसूचनाओं पर क्लिक करें > बाईं कॉलम में Signal को चुनें और विकल्पों में से चयन करें।