Signal को किसी संवेदनशील जानकारी को कभी भी इकट्ठा या संग्रहीत नहीं करने के लिए बनाया गया है। Signal संदेशों और कॉलों तक हमारे या अन्य तृतीय पक्षों द्वारा पहुँच प्राप्त नहीं की जा सकती, क्योंकि वे हमेशा सतत रूप से एन्क्रिप्टेड, निजी, और सुरक्षित होते हैं।
यहाँ यह निर्धारित करने का तरीका दिया गया है कि क्या आपका संप्रेषण निजी है:
क्या आप यह देखना चाह रहे थे:
ऐंड्रॉयड
जब आप किसी अन्य Signal उपयोगकर्ता के साथ सुरक्षित रूप से संप्रेषण कर रहे होते हैं, तो आपको निम्नलिखित संकेतक दिखाई देंगे:
- पाठ इनपुट फ़ील्ड Signal मेसेज दिखाएगा|
- आपके संदेश टाइप करने के बाद
भेजें आइकन नीले रंग का और एक बंद ताले के साथ होगा।
- Signal वॉयस और वीडियो कॉल का एक खास लुक होता है और वे स्क्रीन पर Signal प्रदर्शित करते हैं।
ऑडियो कॉल
वीडियो कॉल
असुरक्षित संचार करना कैसा दिखाई देता है?
- Signal पर पहले असुरक्षित SMS/MMS सपोर्टेड थे, लेकिन जल्द ही यह विकल्प हटाया जाएगा। यहाँ और पढ़ें।
- प्रत्येक असुरक्षित SMS/MMS में एक अनलॉक आइकन
संदेश बबल में होगा।
- Signal-से-Signal संप्रेषण में कोई अतिरिक्त संकेतक नहीं हैं।
Signal (निजी) संदेश संवाद
|
![]() |
असुरक्षित SMS
|
![]() |
iOS
Signal iOS पर सभी Signal संप्रेषण निजी होते हैं। आपको कुछ और करने या देखने की ज़रूरत नहीं होती।
डेस्कटॉप
Signal Desktop पर सभी Signal संदेश संवाद निजी होते हैं। आपको कुछ और करने या देखने की ज़रूरत नहीं होती।