- Signal को रीइंस्टॉल किया है? अपने डिवाइस के लिए ग्रुप की जानकारी रीफ्रेश करने के चरण।
- मैं एक नया ग्रुप कैसे बनाऊं? यह अभी भी एक लेगेसी ग्रुप के रूप में दिखाई देता है।
- मैं किसी को एक नए ग्रुप में कैसे जोड़ूं? यह अभी भी एक लेगेसी ग्रुप दिखाता है।
- मेरा संपर्क मेरे ग्रुप निमंत्रण को स्वीकार क्यों नहीं कर पा रहा?
- मैं किसी ग्रुप के आमंत्रण को स्वीकार क्यों नहीं कर पा रहा?
- मैं एक नए ग्रुप में कैसे अपग्रेड करूं?
- ग्रुप का ऐडमिन कौन है?
- अगर मैं किसी ग्रुप का नाम, फोटो, या सदस्यों को बदलने के विकल्प न देखूं, तो क्या होगा?
ये भी देखें:
Signal को रीइंस्टॉल किया है? अपने डिवाइस के लिए ग्रुप की जानकारी रीफ्रेश करने के चरण।
- Signal के नवीनतम संस्करण में अपडेट करें।
- ग्रुप के किसी दूसरे सदस्य के साथ एक वन-ऑन-वन चैट खोलें।
- इस सदस्य को नवीनतम संस्करण में अपडेट करने को कहें।
- फिर इस सदस्य से ग्रुप में कुछ संदेश भेजने या उनके फोन से ग्रुप के नाम या फोटो में अपडेट करने को कहें।
मैं एक नया ग्रुप कैसे बनाऊं? मैं कोई नए विकल्प नहीं देख पा रहा या यह एक लेगेसी ग्रुप बैनर दिखाता है।
- अपने फोन पर और अपने सभी लिंक किए हुए डिवाइसेस पर सबसे नए संस्करण में अपडेट करें।
-
सुझाव: जिन डिवाइसेस का आप अब उपयोग नहीं करते हैं, उन्हें अनलिंक करें। अपने लिंक किए हुए डिवाइसेस की सूची देखें: अपने फोन पर, अपनी प्रोफाइल
> लिंक्ड डिवाइसेस पर टैप करें।
- ग्रुप बनाएँ।
-
आपके किन संपर्कों को अपने फोन पर और अपने सभी लिंक्ड डिवाइसेस पर सबसे नए संस्करण में अपडेट करने की ज़रूरत है, यह देखने के लिए अधिक जानें पर टैप करें।
मैं किसी को नए ग्रुप में कैसे जोड़ूं? यह अभी भी एक लेगेसी ग्रुप दिखाता है।
- अपने संपर्क से उनके फोन पर और उनके सभी लिंक्ड डिवाइसेस पर नवीनतम संस्करण में अपडेट करने को कहें।
- ग्रुप को संपादित करने के लिए चरणों का पालन करें।
मेरा संपर्क मेरे ग्रुप आमंत्रण को स्वीकार क्यों नहीं कर पा रहै?
- अपने संपर्क से उनके फोन पर और उनके सभी लिंक्ड डिवाइसेस पर नवीनतम संस्करण में अपडेट करने को कहें।
- अपने संपर्क से उनकी Signal प्रोफाइल को सेट या रीफ्रेश करने को कहें।
मैं कोई ग्रुप आमंत्रण स्वीकार क्यों नहीं कर पा रहा?
- अपने फोन पर और अपने सभी लिंक्ड डिवाइसेस पर नवीनतम संस्करण में अपडेट करें। वैकल्पिक रूप से, आप अपने सभी लिंक्ड डिवाइसेस को अनलिंक कर सकते हैं या हटा सकते हैं।
- अपनी Signal प्रोफाइल को सेट या रीफ्रेश करें।
मैं एक नए ग्रुप में कैसे अपग्रेड करूं?
आप एक नया ग्रुप बना सकते हैं या अपने लेगेसी ग्रुप में आपको अपग्रेड करने को कहने वाले बैनर की प्रतीक्षा कर सकते हैं।
- अपने फोन पर और अपने सभी लिंक किए हुए डिवाइसेस पर सबसे नए संस्करण में अपडेट करें।
- Signal में, लिखें
या
पर फिर नया ग्रुप पर टैप करें और 1000 तक संपर्क चुनें।
-
या अगला पर टैप करें और एक ग्रुप नाम सेट करें।
- अगर किसी लेगेसी ग्रुप के लिए कोई बैनर दिखता है, तो यह देखने के लिए कि कौन से संपर्क Signal के पुराने संस्करण का उपयोग कर रहे हैं, अधिक जानें पर टैप करें। एक नया ग्रुप बनाने के लिए इन संपर्कों को हटाएं।
- बनाएँ पर टैप करें।
- एक सदस्य को संदेश निवेदन या आमंत्रण स्वीकार करने की ज़रूरत हो सकती है इससे पहले कि वे ग्रुप में संदेश भेज पाएं।
ग्रुप का ऐडमिन कौन है?
- अपनी ग्रुप चैट खोलें और चैट सेटिंग्ज़ को देखने के लिए ग्रुप के नाम पर टैप करें।
- सदस्य सूची पर स्क्रॉल करें।
- ग्रुप के सदस्यों की पूरी सूची देखने के लिए सभी सदस्य देखें पर टैप करें।
- ग्रुप का कोई भी ऐडमिनिस्ट्रेटर ऐ़डमिन को देख पाएगा।
अगर मैं किसी ग्रुप का नाम, फोटो, या सदस्यों को बदलने के विकल्प न देखूं, तो क्या होगा?
- ऐडमिन यह चुन सकते हैं कि कौन ग्रुप की जानकारी को संशोधित कर सकता है और ग्रुप की लंबित जानकारी को देख सकता है। ऐडमिन को संदेश भेजें और इस बदलाव का निवेदन करें।
- Android के लिए, असुरक्षित MMS ग्रुप्स में ये विकल्प नहीं होते। यह Signal के लिए विशिष्ट नहीं है और यह MMS की एक परिसीमा है।