तीव्र, सरल, सुरक्षित। Signal वह निजता है, जो आपकी जेब में (या आपके डेस्क पर) फ़िट बैठती है।
Signal यहाँ डाउनलोड करें या अपने प्लेटफ़ॉर्म पर स्थापना चरणों का पालन करें:
Android
Signal Android उपयोगकर्ता दुनिया भर में कहीं भी अन्य Signal उपयोगकर्ताओं को इंटरनेट पर मुफ़्त निजी संदेश भेज सकते हैं और सुरक्षित कॉलें कर सकते हैं।
शुरुआत करने के लिए चरण
- पुष्टि करें कि आपका फ़ोन Android 4.4 या बाद का संस्करण चला रहा है।
- Signal स्थापित करें और खोलें।
- रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए स्क्रीन पर दिए निर्देशों का पालन करें।
मुझे और क्या जानना चाहिए?
- सभी Signal-से-Signal संप्रेषण निजी और सतत रूप से एन्क्रिप्टेड होते हैं।
- Signal-से-Signal संदेश आपके फ़ोन पर सक्षम किसी भी इंटरनेट कनेक्शन का उपयोग करके भेजने और प्राप्त करने के लिए सुरक्षित और मुफ़्त होते हैं, जिसमें WiFi और मोबाइल डेटा शामिल हैं।
- Signal संदेशों के अतिरिक्त Signal असुरक्षित SMS/MMS संदेशों के लिए आपके एकीकृत मैसेंजर के रूप में भी काम कर सकती है। असुरक्षित SMS/MMS संदेश आपके मोबाइल प्रदाता के माध्यम से भेजे जाते हैं।
Android फ़ोन पर इंस्टॉल करने में समस्याएँ हो रही हैं? इन समस्या-समाधान चरणों का पालन करें।
रीइंस्टॉल कर रहे हैं? पहले बनाए गए बैकअप में से रीस्टोर करने के लिए इन चरणों का पालन करें।
iOS
Signal iOS उपयोगकर्ता दुनिया भर में कहीं भी अन्य Signal उपयोगकर्ताओं को इंटरनेट पर मुफ़्त निजी संदेश भेज सकते हैं और सुरक्षित कॉलें कर सकते हैं।
शुरुआत करने के लिए चरण
iPhone/iPod
- Confirm that your iOS device is running iOS 12.2 or later.
- Signal स्थापित करें और खोलें।
- रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए स्क्रीन पर दिए निर्देशों का पालन करें।
iPad
- iPads को लिंक करें
- Confirm that your iPad is running iPadOS 12.2 or later.
- Signal स्थापित करें और खोलें।
- अपने फोन के साथ iPad को लिंक करने के लिए स्क्रीन पर दिए निर्देशों का पालन करें।
- एक अलग डिवाइस के रूप में iPad
- Confirm that your iPad is running iPadOS 12.2 or later.
- पुष्टि करें कि आप उस नंबर पर SMS (न कि iMessage) या फोन कॉल्स प्राप्त कर सकते हैं।
- Signal स्थापित करें और खोलें।
-
ऊपरी दाईं ओर दिया अनलिंक आइकन चुनें।
-
रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए स्क्रीन पर दिए निर्देशों का पालन करें।
पहले से ही एक iPad का उपयोग कर रहे हैं? सबसे नए संस्करण में अपडेट करें या लिंक करने के लिए इन समस्या निवारण चरणों का पालन करें।
मुझे और क्या जानना चाहिए?
- Signal iOS पर सभी संप्रेषण निजी और सतत रूप से एन्क्रिप्टेड होते हैं।
- Signal आपके फ़ोन पर सक्षम किसी भी इंटरनेट कनेक्शन का उपयोग कर सकती है, जिसमें WiFi और मोबाइल डेटा शामिल हैं।
iPhone पर इंस्टॉल करने में समस्याएँ हो रही हैं? इन समस्या समाधान चरणों का पालन करें।
नए डिवाइस पर रीइंस्टॉल कर रहे हैं? किसी अन्य iOS डिवाइस से ट्रांसफर करने के लिए इन चरणों का पालन करें।
Desktop
अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप कंप्यूटर से Signal संदेश भेजने और प्राप्त करने के लिए, आप Signal Desktop को अपनी मोबाइल डिवाइस से लिंक कर सकते हैं।
शुरुआत करने के लिए चरण
- पुष्टि करें कि Signal आपके Android फ़ोन या iPhone पर स्थापित की गई है और काम कर रही है।
- पुष्टि करें कि आपका OS Signal Desktop का समर्थन करता है:
- Windows 64-bit: 7, 8, 8.1 और 10.
- macOS 10.11 और इससे ऊपर।
- उबंटू या डेबियन जैसे APT का समर्थन करने वाले Linux 64-बिट वितरण।
- Windows: स्थापना लिंक से संकेतों का पालन करें।
- macOS: Signal को एप्लिकेशंस फ़ोल्डर में ले जाएँ। गैर-ऐडमिन यूज़र्स को
~/Applications
खोजनी चाहिए स्पॉटलाइट का उपयोग करके और Signal की इंस्टॉल इल को उस डायरेक्ट्री में ट्रांसफर करना चाहिए। - Linux: Signal रिपॉजिटरी को कॉन्फ़िगर करने और Signal पैकेज को स्थापित करने के लिए निर्देशों का पालन करें।
मुझे और क्या जानना चाहिए?
- Signal Desktop पर सभी संदेश निजी होते हैं।
- Signal संदेश आपके मोबाइल फ़ोन पर Signal के साथ सिंक्रोनाइज़ किए जाते हैं।
क्या मैं मोबाइल डिवाइस के बिना Signal Desktop स्थापित कर सकता हूँ?
संदेश भेजने और प्राप्त करने के लिए Signal Desktop को Signal Android या Signal iOS के साथ जोड़ना होगा।
Desktop अद्यतित करने में समस्याएँ हो रही हैं? इन समस्या-समाधान चरणों का पालन करें।