Android
यदि आप Signal को अपने डिफ़ॉल्ट SMS/MMS ऐप के रूप में उपयोग करते हैं, नई स्थानीय रूप से बनाई गई इनसाइट्स रिपोर्ट आपको यह पता लगाने में मदद कर सकती है कि आपके कितने जाने वाले संदेशों को Signal संदेश के रूप में भेजा गया था।
क्या संग्रहित है?
कुछ भी संग्रहीत नहीं है। संख्या की गणना आपके फोन पर की जाती है और केवल आपके द्वारा देखी जा सकती है। यह जानकारी कभी भी कहीं भी प्रेषित नहीं की जाती है।
इस प्रतिशत की गणना कैसे की जाती है?
Signal संख्या निर्धारित करने के लिए भेजे गए मेसेज के अपने अंतिम 7 दिनों को देखता है। मेसेज जो गायब हो गए हैं या हटा दिए गए हैं वे इस गणना में शामिल नहीं हैं।
मैं अपना Signal प्रतिशत कैसे बढ़ा सकता हूं?
- Signal के साथ आरंभ करने के लिए संपर्क आमंत्रित करें।
- और भी Signal संदेश भेजें।
मैं कौन सी तस्वीर देख रहा हूँ?
आपकी Signal प्रोफाइल तस्वीर इस स्क्रीन पर दिखाई जाती है।
iOS
Signal प्रोटोकॉल स्वचालित रूप से आपके 100% संदेशों को सुरक्षित रखता है। Signal iOS पर सभी संचार निजी हैं|
डेस्कटॉप
Signal प्रोटोकॉल स्वचालित रूप से आपके 100% संदेशों को सुरक्षित रखता है। Signal Desktop पर सभी संचार निजी हैं|