Android
- अपने फोन पर, https://signal.org पर जाएँ या प्ले स्टोर ऐप में Signal का पृष्ठ खोलें।
- Signal के प्ले स्टोर पृष्ठ पर खोलें पर टैप करें।
क्या आपको मदद चाहिये? समस्या निवारण के लिए यहाँ क्लिक करें। - अपने फोन की ऐप लाइब्रेरी या ऐप्स की सूची पर जाएँ।
यह अलग-अलग फोन के लिए अलग-अलग होता है। अपने फोन के लिए साधारण चरणों का उपयोग करें। - आखरी पृष्ठ पर जाएं या Signal के लिए खोजें।
iOS
- अपने फोन पर, https://signal.org पर जाएँ या ऐप स्टोर ऐप में Signal का पृष्ठ खोलें।
- Signal के ऐप स्टोर पृष्ठ पर खोलें पर टैप करें।
क्या आपको मदद चाहिये? समस्या निवारण के लिए यहाँ क्लिक करें। - अपनी ऐप लाइब्रेरी देखने के लिए आखरी पृष्ठ पर स्वाइप करें या Signal के लिए खोजें।
अतिरिक्त सुझाव:
- iOS सेटिंग्ज़ > होम स्क्रीन पर जाएँ > होम स्क्रीन में जोड़ें की इजाज़त दें।
- ऐप्स को अनहाइड करने के लिए Apple का सहायता पृष्ठ यहाँ देखें।
- छिपे हुए पृष्ठ ढूँढने के लिए Apple का सहायता पृष्ठ यहाँ देखें।
- कुछ समय से Signal का उपयोग नहीं किया? iOS सेटिंग्ज़ > सामान्य > [डिवाइस] स्टोरेज > पर जाएँ और पुष्टि करें कि आपने न प्रयोग की हुई ऐप्स को अभी ऑफलोड नहीं किया है।
डेस्कटॉप
- आपके फोन पर Signal कहाँ सेव है?
- क्या यह एक ऐसे फोल्डर में सेव है जो हर दिन मिटता है?
- macOS के लिए, क्या आपने इसे
/Application
या~/Application
डायरेक्ट्री में सेव किया?
- क्या आपने ऐप का शॉर्टकट बनाया है?
- Windows के लिए, Signal.exe के लिए खोजें। क्या आपको पता है कि .exe फाइल किस फोल्डर में सेव है?