Signal द्वारा पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम तब तक समर्थित रहते हैं जब तक कि उनके लिए ऐसा करते रहने में कोई तकनीकी परिसीमा न निर्धारित हो जाए।
यदि आपके डिवाइस के ऑपरेटिंग सिस्टम को विनिर्माता से काफ़ी समय से कोई सुरक्षा अपडेट नहीं मिला है तो संभव है कि वह अब Signal को रन न कर पाए। यदि ऐसा होता है तो आप Signal ऐप को खोल तो सकेंगे, पर तब तक संदेश भेज व प्राप्त नहीं कर पाएंगे जब तक कि आपने ऑपरेटिंग सिस्टम अपग्रेड न कर लिया हो। हो सकता है कि कुछ पुराने डिवाइस अपग्रेड न कर पाएँ।
अधिक पुराने ऑपरेटिंग सिस्टमों की सूची किसी भी समय बदल सकती है और सारणी में पाई जा सकती है।
| जिन नए OS पर Signal काम नहीं करता | पिछला सुरक्षा अपडेट | क्या इस पर Signal काम करता है? |
| Android 5.0 (Lollipop) | मार्च 2018 | ❌ नहीं |
| iOS 14 | अक्तूबर 2021 | ❌ नहीं |
| Windows 8.1 | जनवरी 2023 | ❌ नहीं |
| macOS 11 (Big Sur) | सितंबर 2023 | ❌ नहीं |
| Ubuntu 20.04 | मई 2025 | ❌ नहीं |
आपके ऑपरेटिंग सिस्टम के किन वर्ज़न में Signal चल सकता है, यह जानने के लिए यहां क्लिक करें।