क्या Signal मेरा नंबर मेरे कॉन्टैक्ट को भेजता है?
Signal आपका फ़ोन नंबर किसी को नहीं भेजता, जब तक कि आप दूसरों को देखने की अनुमति चालू न करें और फिर उन्हें कोई मैसेज न भेजें या कॉल न करें। आपके ग्रुप चैट में मौजूद बाकी सदस्य आपकी प्रोफ़ाइल और फ़ोन नंबर देख सकते हैं। Signal को आपके किसी भी कॉन्टैक्ट के बारे में कुछ भी पता नहीं होता। सभी डेटा आपके फ़ोन में ही रहता है। रजिस्ट्रेशन नोटिफ़िकेशन कहीं भी न भेजे जाते हैं और न ही कोई उन्हें ट्रांसमिट करता है। इन्हें आपका फ़ोन खुद तैयार करता है।
Signal को कैसे पता चलेगा कि मेरा कोई कॉन्टैक्ट Signal का इस्तेमाल कर रहा है?
Signal ने एक सुरक्षित कॉन्टैक्ट डिस्कवरी सिस्टम बनाया है, जिससे ऐप यह पता लगा सकता है कि आपकी ऐड्रेस बुक में कौन Signal का यूज़र है और इस दौरान आपके किसी भी कॉन्टैक्ट की जानकारी Signal सर्विस के पास शेयर नहीं होती। आपके फ़ोन को जैसे ही पता चलता है कि आपके किन कॉन्टैक्ट के पास Signal है, वह चाहें तो आपको यह सूचना भी दे सकता है कि कोई नया व्यक्ति Signal इस्तेमाल करना शुरू कर चुका है।
किसी को यह क्यों पता चला कि मैंने Signal इस्तेमाल करना शुरू किया है?
अगर किसी के पास आपका नंबर और आपका कॉन्टैक्ट सेव है, तो उन्हें यह पता चल जाएगा कि वे Signal पर अब आपसे बात कर सकते हैं। आपके Signal ऐप या Signal सर्विस की ओर से उन्हें कुछ नहीं भेजा जाता। उन्हें सिर्फ़ इतना पता चलता है कि यह नंबर Signal पर रजिस्टर्ड है। अगर कोई व्यक्ति आपको सामान्य SMS भेज सकता है, तो हम चाहते हैं कि उसे पता चले कि वह आपको Signal पर भी मैसेज भेज सकता है।
मुझे यह क्यों दिखा कि मेरे किसी कॉन्टैक्ट ने Signal जॉइन किया है?
जब आपके कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव कोई व्यक्ति Signal से जुड़ता है, तो आपको इसकी सूचना मिलती है। अगर आपके पास किसी व्यक्ति को सामान्य SMS भेजने की सुविधा है, तो हम आपको बताना चाहते हैं कि आप यह मैसेज Signal पर भी भेज सकते हैं।
मैं अपने कॉन्टैक्ट के Signal से जुड़ने वाले अलर्ट कैसे बंद करूं?
इन अलर्ट को बंद करने के लिए, अपने फ़ोन में Signal सेटिंग > नोटिफ़िकेशन खोलें। फिर 'तब सूचना दें…' तक स्क्रॉल करें और 'कॉन्टैक्ट ने Signal जॉइन किया' को बंद करें।
मुझे कैसे पता चलेगा कि मेरा कोई कॉन्टैक्ट Signal का इस्तेमाल कर रहा है?
Android, iOS, और डेस्कटॉप पर, फ़ोन की कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव Signal कॉन्टैक्ट आपको चैट शुरू करने के विकल्प के रूप में दिखेंगे।