Signal प्रोफ़ाइल और मैसेज के अनुरोधों से आपको पता चलता है कि आपको मैसेज कौन भेज रहा है।
और जानें:
- Signal प्रोफ़ाइल
- मैसेज के अनुरोध
मेरी Signal प्रोफ़ाइल क्या है?
आपकी एनक्रिप्टेड Signal प्रोफ़ाइल में वह नाम और तस्वीर शामिल होती है जिन्हें आपने ऐप में सेटअप किया है। यह आपके फ़ोन नंबर के साथ दिखती है। डिवाइस खोने या नए डिवाइस का इस्तेमाल करने पर, आपके पास पिन की मदद से अपने मौजूदा प्रोफ़ाइल को रिकवर करने की सुविधा रहती है।
क्या Signal प्रोफ़ाइल ज़रूरी है?
अनिवार्य (एनक्रिप्टेड) नाम से लोगों को पता चलता है कि उन्हें मैसेज कौन भेज रहा है।
- पहला नाम देना ज़रूरी है। चाहें तो निकनेम, एक अक्षर या कोई इमोजी भी चुनी जा सकती है।
- फ़ोटो और अंतिम नाम जोड़ना आपकी मर्ज़ी पर है।
- ध्यान रखें, अगर किसी ने आपका नंबर अपने कॉन्टैक्ट में सेव नहीं किया है, तो उन्हें आपका यही नाम दिखाई देगा।
मेरी Signal प्रोफ़ाइल लोगों को कैसे दिखेगी?
यह आपके फ़ोन नंबर के साथ-साथ दिखाई देगा। इससे बातचीत ज़्यादा निजी और सहज लगेगी। ग्रुप चैट में लोगों की पहचान करना आसान होगा।
मेरी Signal प्रोफ़ाइल को कौन देख सकता है?
इसे इनके साथ अपने-आप शेयर किया जाता है
- आपके कॉन्टैक्ट में सेव सभी कॉन्टैक्ट के साथ,
- जिन लोगों या ग्रुप के साथ आपने नई चैट शुरू की है उनके साथ,
- जिन लोगों या ग्रुप के अनुरोध को आपने स्वीकार किया है उनके साथ,
- और ऐसे किसी भी ग्रुप में आपकी प्रोफ़ाइल शेयर की जाएगी जिनमें आपको किसी ऐसे व्यक्ति ने जोड़ा हो जिसके साथ आपने यह जानकारी पहले शेयर की हो।
क्या Signal प्रोफ़ाइल शेयर करना ज़रूरी है?
हां, चैट जारी रखने के लिए आपकी प्रोफ़ाइल शेयर करना ज़रूरी है।
क्या Signal के सर्वर मेरी Signal प्रोफ़ाइल देख सकते हैं?
Signal सर्विस को यह पता नहीं होता कि आपने कौन-सा नाम चुना है या कौन-सी इमेज लगाई है। आपकी प्रोफ़ाइल की जानकारी एक खास 'प्रोफ़ाइल की' से एंड-टू-एंड एनक्रिप्टेड रहती है। यह 'की' उसी सिक्योर Signal प्रोटोकॉल मैसेजिंग चैनल के ज़रिए शेयर की जाती है, जो आपकी चैट और कॉल की सुरक्षा भी करता है।
मैसेज के अनुरोध से आपको यह चुनने का विकल्प मिलता है कि आप संपर्क करने की कोशिश कर रहे किसी व्यक्ति के मैसेज स्वीकार करें, डिलीट करें या उसे ब्लॉक करें।
- व्यक्तिगत बातचीत में, आपको उस व्यक्ति का नाम (और फ़ोटो) देखने की सुविधा मिलती है जो आपको मैसेज भेजने या कॉल करने की कोशिश कर रहा हो।
- ग्रुप चैट में आपको बेहतर तरीके से तय करने की सुविधा मिलती है कि किसी ग्रुप में शामिल होना है या नहीं। साथ ही, फ़ोन नंबरों की बजाय प्रोफ़ाइल दिखने से सदस्यों की पहचान करना भी आसान हो जाता है।
- व्यक्तिगत बातचीत में Signal यह बताता है कि आपके और इस कॉन्टैक्ट के बीच आपके डिवाइस पर कोई कॉमन ग्रुप है या नहीं। इसका पता डिवाइस पर ही लगाया जाता है।
- इससे आपको यह तय करने में मदद मिलेगी कि आपको आगे बातचीत जारी रखनी है या नहीं।
- आप चाहें तो चैट में उन्हें ब्लॉक कर दें और बाद में अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट से डिलीट कर दें।
| यह देखने के लिए कि आपके बीच कोई कॉमन ग्रुप है या नहीं, उनके प्रोफ़ाइल नेम के नीचे दिया गया अलर्ट देखें। |
तब क्या होगा जब...
| मैं ब्लॉक करूं |
|
| डिलीट करें |
|
| स्वीकृत |
|