Signal पर होने वाली सभी बातचीत हमेशा एंड-टू-एंड एनक्रिप्टेड होती हैं। इसका मतलब है कि आपके मैसेज या कॉल सिर्फ़ वही लोग पढ़ या सुन सकते हैं, जिन्हें वे भेजे गए हैं। Signal में प्राइवेसी कोई फ़ीचर नहीं, बल्कि इसकी बुनियाद है और Signal इसी बुनियाद पर काम करता है। हर बार हर मैसेज और हर कॉल प्राइवेट होती है। आपके पास यह देखने का भी विकल्प मौजूद है कि सर्वर सही तरीके से काम कर रहा है या नहीं। साथ ही, यह भी देखा जा सकता है कि आपकी बातचीत सही व्यक्ति से हो रही है या नहीं। इसकी पुष्टि करने के लिए सेफ़्टी नंबर का इस्तेमाल करें।
Signal क्लाइंट और Signal सर्वर का पूरा सोर्स कोड GitHub पर उपलब्ध है, ताकि कोई भी व्यक्ति इसकी सुरक्षा की जांच कर सकता है और यह देख सकता है कि इसके काम-काज के तरीके सही हैं या नहीं।
Signal क्लाइंट और Signal सर्वर का पूरा सोर्स कोड GitHub पर उपलब्ध है, ताकि कोई भी व्यक्ति इसकी सुरक्षा की जांच कर सकता है और यह देख सकता है कि इसके काम-काज के तरीके सही हैं या नहीं।