Signal हर अपडेट के साथ और बेहतर होता जाता है। यहां आपको बताया गया है कि आपको कैसे हर अपडेट की जानकारी मिल सकती है:
Android
Signal Android का सबसे ताज़ा वर्ज़न कौन-सा है?
सबसे नए वर्ज़न का नंबर और अपडेट की सूची देखने के लिए Google Play पर जाएं।
मेरे पास Signal Android का कौन-सा वर्ज़न है?
अपने फ़ोन पर Signal खोलें और Signal सेटिंग > सहायता > वर्ज़न पर जाएं।
मैं Signal Android को कैसे अपडेट करूं?
-
अपने-आप
Signal और अपने अन्य ऐप के लिए अपने-आप अपडेट चालू करने के लिए Google के सहायता पेज पर दिए गए चरण यहां देखें। -
मैनुअल तरीके से
अपने फ़ोन पर https://signal.org/install पर जाएं या अपने Android फ़ोन के लिए सीधे Signal स्टोर पेज पर जाकर सबसे नया वर्ज़न पाएं। अगर आपके फ़ोन के लिए कोई नया वर्ज़न उपलब्ध होगा, तो आपको अपडेट करने के लिए विकल्प दिखेगा। 'अपडेट करें' चुनें और Signal खोलें।
Signal Android को अपडेट करने में समस्या आ रही है? समस्या दूर करने के लिए इन चरणों का पालन करें।
iOS
Signal iOS का सबसे नया वर्ज़न कौन-सा है?
सबसे नए वर्ज़न का नंबर और अपडेट की सूची देखने के लिए App Store पर जाएं।
मेरे पास Signal iOS का कौन-सा वर्ज़न है?
अपने फ़ोन पर Signal खोलें और Signal सेटिंग > सहायता > वर्ज़न पर जाएं।
मैं Signal iOS को कैसे अपडेट करूं?
-
अपने-आप
Signal और दूसरे ऐप के लिए अपने-आप अपडेट चालू करने के लिए यहां Apple के सहायता पेज पर दिए चरणों का पालन करें। -
मैनुअल तरीके से
अपने फ़ोन पर https://signal.org/install पर जाएं या सीधे Signal स्टोर पेज पर जाकर सबसे नया वर्ज़न पाएं। अगर आपके फ़ोन के लिए कोई नया वर्ज़न उपलब्ध होगा, तो आपको अपडेट करने के लिए विकल्प दिखेगा। 'अपडेट करें' चुनें और Signal खोलें।
Signal iOS को अपडेट करने में समस्या आ रही है? समस्या दूर करने के लिए इन चरणों का पालन करें।
डेस्कटॉप
Signal डेस्कटॉप का सबसे नया वर्ज़न कौन-सा है?
नए अपडेट की सूची GitHub पर उपलब्ध है, जहां वर्ज़न का नंबर और नई सुविधाओं के साथ-साथ बदलावों की जानकारी भी दी गई है
मेरे पास Signal डेस्कटॉप का कौन-सा वर्ज़न है?
अपने Signal डेस्कटॉप का वर्ज़न नंबर देखने के लिए, बस अपने ऑपरेटिंग सिस्टम के हिसाब से सही चरणों का पालन करें:
- Windows
- Signal डेस्कटॉप > सहायता > 'हमारे बारे में' पर जाएं
- macOS
- Signal डेस्कटॉप > 'Signal डेस्कटॉप के बारे में' परिचय पर जाएं
- Linux
- Signal डेस्कटॉप > सहायता > 'हमारे बारे में' पर जाएं
मैं Signal डेस्कटॉप को कैसे अपडेट करूं?
-
Windows या macOS
- Signal नियमित रूप से अपडेट चेक करता है और ऐप शुरू होते समय भी अपडेट देखता है। अपडेट उपलब्ध है या नहीं, यह देखने के लिए किसी भी समय ऐप बंद करके उसे दोबारा खोलें।
- अपडेट उपलब्ध होने पर चैट सूची के ऊपर एक नीला बैनर दिखेगा।
- नीले बैनर से “Signal रीस्टार्ट करने के लिए क्लिक करें” या “अपडेट डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें” चुनें, ताकि Signal का नया वर्ज़न लॉन्च हो सके।
- अलर्ट बंद करने के लिए “X” चुनें। इसके बाद Signal सेटिंग में नीला इंडिकेटर डॉट दिखाई देगा। अपडेट करने के लिए Signal सेटिंग
>
Signal अपडेट करें पर जाएं या ऐप बंद करके दोबारा खोलें।
- नीले बैनर से “Signal रीस्टार्ट करने के लिए क्लिक करें” या “अपडेट डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें” चुनें, ताकि Signal का नया वर्ज़न लॉन्च हो सके।
-
Linux
- ऐप के अपडेट APT के ज़रिए मैनेज होते हैं।
- Debian और Ubuntu डेस्कटॉप अपने-आप नए APT पैकेज की जांच करते हैं। जैसे ही कोई अपडेट आता है, सिस्टम आपको इसकी जानकारी देता है।
- नए अपडेट 'Software Updater' ऐप पर भी देखे जा सकते हैं।
- इसके अलावा, टर्मिनल विंडो में नीचे दिया गया कमांड चलाकर भी Signal को अपडेट किया जा सकता है:
sudo apt update && sudo apt install signal-desktop - अपडेट पूरा होने के बाद, नए वर्ज़न का इस्तेमाल करने के लिए Signal को रीस्टार्ट करें।
Signal डेस्कटॉप अपडेट करने में समस्या आ रही है? समस्या दूर करने के लिए इन चरणों का पालन करें।