तेज़, आसान, और सुरक्षित। Signal, जहां आपकी प्राइवेसी फ़िट हो जाए।
Signal यहां डाउनलोड करें या अपने प्लैटफ़ॉर्म पर दिए गए चरणों का पालन करें।
Signal के यूज़र इंटरनेट के ज़रिए दुनिया भर के दूसरे Signal यूज़र को मुफ़्त में प्राइवेट और सुरक्षित तरीके से मैसेज भेज सकते हैं और कॉल कर सकते हैं।
- Signal से Signal के बीच होने वाली हर बातचीत गोपनीय होती है और पूरी तरह एंड-टू-एंड एनक्रिपेटड रहती है।
- Signal से Signal पर भेजे गए मैसेज पूरी तरह सुरक्षित होते हैं और इसमें कोई शुल्क नहीं लगता। अगर आपके फ़ोन में वाई-फ़ाई या मोबाइल डेटा या किसी भी तरह का इंटरनेट कनेक्शन है, तो इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
Android
शुरुआत कैसे करें
- पक्का कर लें कि आपके फ़ोन पर Android 6.0 या उसके बाद का वर्ज़न है।
ध्यान दें: Android टैबलेट पर इसकी सुविधा उपलब्ध नहीं है। - Google Play Store पर जाकर Signal खोलें और इंस्टॉल करें।
- रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए स्क्रीन पर दिए निर्देशों का पालन करें।
क्या Android फ़ोन पर इंस्टॉल करने में परेशानी आ रही है? समस्या दूर करने वाले ये चरण फ़ॉलो करें।
फिर से इंस्टॉल करना है? पहले बनाए गए बैकअप से रीस्टोर करने के लिए ये चरण अपनाएं या अपने पुराने फ़ोन से डेटा ट्रांसफ़र करें।
iOS
शुरुआत कैसे करें
- कृपया देख लें कि आपके iOS डिवाइस में iOS 15 या उसके बाद का वर्ज़न इंस्टॉल हो।
- Apple App Store से Signal इंस्टॉल करके खोलें।
- रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए स्क्रीन पर दिए निर्देशों का पालन करें।
iPhone पर इंस्टॉल करने में परेशानी आ रही है? समस्या दूर करने वाले इन चरणों का पालन करें।
किसी नए डिवाइस पर दोबारा इंस्टॉल करना है? किसी अन्य iOS डिवाइस से ट्रांसफ़र करने के लिए इन चरणों का पालन करें।
- देख लें कि आपके iPad पर iOS 15 या उससे बाद वर्ज़न इंस्टॉल हो।
- Apple App Store से Signal इंस्टॉल करके खोलें।
- अपने फ़ोन के साथ iPad को लिंक करने के लिए स्क्रीन पर दिए निर्देशों का पालन करें।
नोट: पुरानी चैट फ़ोन से ट्रांसफ़र नहीं होती।
iPad का इस्तेमाल पहले से ही हो रहा है? सबसे नया वर्ज़न डाउनलोड करें या लिंक करने के लिए समस्या दूर करने वाले इन चरणों का पालन करें|
- देख लें कि आपके iPad पर iOS 15 या उससे बाद वर्ज़न इंस्टॉल हो।
- देख लें कि आपके उस नंबर पर SMS (न कि iMessage) या फ़ोन कॉल आ सकते हैं या नहीं।
- Apple App Store से Signal इंस्टॉल करके खोलें।
- ऊपर दाईं ओर दिख रहे 'अनलिंक करें' आइकन
चुनें।
-
रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए स्क्रीन पर दिए निर्देशों का पालन करें।
फ़ोन से लिंक डेस्कटॉप
अपने मोबाइल डिवाइस से Signal डेस्कटॉप को लिंक करके, अपने कंप्यूटर के ज़रिए मैसेज भेजे और पाए जा सकते हैं।
Signal डेस्कटॉप का इस्तेमाल करने से पहले, इसे Android या iPhone पर मौजूद Signal से लिंक करना ज़रूरी है।
शुरू करने से पहले
यह पक्का कर लें कि:
- Signal आपके Android या iPhone में इंस्टॉल है और काम कर रहा है
- आपका कंप्यूटर यहां बताई गई सिस्टम से जुड़ी ज़रूरतें पूरी करता है
सिस्टम से जुड़ी ज़रूरतें
- Windows: Windows 10 या 11
- macOS: macOS 12 (Monterey) या इसके बाद के वर्ज़न
- Linux: 64-बिट डिस्ट्रीब्यूशन
Signal डेस्कटॉप डाउनलोड करना
- हमारे ऑफ़िशियल डाउनलोड पेज से Signal डेस्कटॉप डाउनलोड करें।
- डाउनलोड किए गए इंस्टॉलर या AppImage को खोलें।
- अपने ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें या इंस्टॉलेशन के चरण पूरे करें।
Linux
Signal डेस्कटॉप, Linux के लिए Debian पैकेज या AppImage के तौर पर उपलब्ध है।
- Debian पैकेज: इस Debian पैकेज का सुझाव Ubuntu और Debian जैसे Debian पर आधारित डिस्ट्रीब्यूशन के लिए दिया जाता है।
- AppImage: AppImage का इस्तेमाल ज़्यादातर 64-बिट Linux डिस्ट्रीब्यूशन पर किया जा सकता है।
Debian पैकेज
Ubuntu या Debian जैसे किसी Debian आधारित डिस्ट्रीब्यूशन के मामले में, इंस्टॉल करने के लिए Debian पैकेज का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।
Debian पैकेज इंस्टॉल करने से जुड़े निर्देशों का पालन करें।
Linux AppImage
AppImage का इस्तेमाल ज़्यादातर 64-बिट Linux डिस्ट्रीब्यूशन पर किया जा सकता है।
ऑप्शनल AppImage सेटअप: सिस्टम लॉन्चर इंटीग्रेशन
AppImages के लिए अतिरिक्त सेटअप की ज़रूरत होती है, ताकि यह सिस्टम ऐप्लिकेशन लॉन्चर के साथ इंटीग्रेट हो जाए।
- एक .desktop फ़ाइल बनाएं फ़ाइल:
touch ~/.local/share/applications/signal-appimage.desktop- नीचे दिया गया कॉन्टेंट जोड़ें, इसके लिए Exec पाथ की जगह अपने AppImage का पाथ डालें। फ़ाइल की शुरुआत में कोई खाली लाइन नहीं होनी चाहिए।
[Desktop Entry]
Name=Signal AppImage
Exec=/home/your-username/.local/bin/signal-desktop.AppImage %U
Terminal=false
Type=Application
Icon=signal-desktop
StartupWMClass=signal
Comment=Private messaging from your desktop
MimeType=x-scheme-handler/sgnl;x-scheme-handler/signalcaptcha;
Categories=Network;InstantMessaging;Chat;अब आपके सिस्टम के ऐप्लिकेशन लॉन्चर से Signal डेस्कटॉप लॉन्च हो जाएगा।
- सिस्टम लॉन्चर को अपडेट करने के लिए निम्नलिखित कमांड चलाएं, ताकि AppImage आसानी से sgnl:// URIs को हैंडल कर सके:
update-desktop-database ~/.local/share/applications/AppImage की सीमाएं
OS ऑथेंटिकेशन प्रॉम्प्ट
Signal 'बैकअप की' देखने जैसे ऑप्शनल फ़ीचर के लिए OS ऑथेंटिकेशन प्रॉम्प्ट डिफ़ॉल्ट रूप से तुरंत काम नहीं करते हैं, इन्हें सेट करना पड़ता है।
Debian पैकेज में, इन्हें /usr/share/polkit-1/actions में इंस्टॉल की गई 'पॉलकिट' पॉलिसी के ज़रिए लागू किया जाता है।
हालांकि, Signal डेस्कटॉप की रिपॉज़िटरी में मौजूद टेम्प्लेट के आधार पर मैनुअल तरीके से पॉलिसी फ़ाइलें बनाई जा सकती हैं, लेकिन ऐसा करने की सलाह नहीं दी जाती है:
डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़ी खास जानकारी
Ubuntu 24
Ubuntu 24 में सही यूज़र नेमस्पेस अनुमतियां सेट करने के लिए, AppArmor प्रोफ़ाइल की ज़रूरत होती है।
- यह फ़ाइल बनाएं:
sudo nano /etc/apparmor.d/signal-desktop-appimage- नीचे दिया गया कॉन्टेंट जोड़ें, इसके लिए /path/to की जगह अपने AppImage का पाथ डालें:
profile signal-desktop-appimage /path/to/signal-desktop.AppImage flags=(unconfined) {
userns,
}- AppArmor फिर से लोड करें:
sudo apparmor_parser -r /etc/apparmor.d/signal-desktop-appimage
sudo systemctl reload apparmor
sudo systemctl daemon-reload