ज़रूरतें
- Signal आपके Android फ़ोन या iOS डिवाइस पर इंस्टॉल हो।
- Signal आपके मौजूदा फ़ोन नंबर से कनेक्ट हो।
- उस नंबर पर सामान्य SMS या फ़ोन कॉल पाने की सुविधा मौजूद हो।
- यह वेरिफ़िकेशन कोड किसी और के साथ शेयर न करें। Signal कभी भी यह कोड नहीं मांगता।
दूसरे लोगों को मैसेज भेजने या कॉल करने पर उन्हें क्या दिखाई देगा?
- आपका रजिस्टर्ड Signal नंबर (अगर आपने अपना फ़ोन नंबर दिखाना चुना है)।
- आपका Signal प्रोफ़ाइल नेम और इमेज।
- नोट: सिम कार्ड बदलने से आपका Signal नंबर अपने-आप नहीं बदलता।
नंबर रजिस्टकर करने के लिए
- अपने Android या iOS डिवाइस पर Signal को सबसे नए वर्ज़न पर अपडेट करें और फिर खोलें।
- शर्तें और गोपनीयता नीति की समीक्षा करें और शर्तें स्वीकार करने के लिए ‘जारी रखें’ पर टैप करें।
- अपना फ़ोन नंबर डालें और इसकी पुष्टि करें।
- Android पर 'जारी रखें' या iOS पर 'अगला' पर टैप करें।
- अपने फ़ोन नंबर की पुष्टि करने के लिए 'ठीक है' पर टैप करें।
- SMS वेरिफ़िकेशन कोड आने का इंतज़ार करें। अगर आपको SMS नहीं मिलता, तो वेरिफ़िकेशन कॉल के लिए अनुरोध करें। टाइमर खत्म होने के बाद, 'मुझे कॉल करें' पर टैप करें।
- अगर वेरिफ़िकेशन कोड को Signal अपने-आप नहीं पढ़ पाता, तो इसे मैन्युअल तरीके से एंटर करें।
- ऑनबोर्डिंग की प्रक्रिया पूरी करने के लिए स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।
रजिस्टर करने में समस्या आ रही है? समस्या दूर करने के इन चरणों का पालन करें।
जानें कि मैसेज भेजना कैसे शुरू करें या वॉइस या वीडियो कॉल कैसे करें।