Signal में बाकी चीज़ों की तरह, आपकी प्रोफ़ाइल भी एंड-टू-एंड एनक्रिप्टेड होती है। Signal को पता नहीं होता कि आपने अपनी प्रोफ़ाइल में क्या नाम रखा है या आपने कौन-सी इमेज लगाई है। और जानकारी के लिए ब्लॉग पोस्ट पढ़ें। इसमें तकनीकी जानकारी दी गई है।
मेरी Signal प्रोफ़ाइल क्या होती है?
आपकी Signal प्रोफ़ाइल में आपका नाम, फ़ोटो, और आपके बारे में जानकारी शामिल होती है। ये सब चीज़ें आपके मौजूदा फ़ोन नंबर के साथ दिखाई देती है। हालांकि, यह इस पर निर्भर करता है कि आपने कौन-सी सेटिंग चुनी है।
यह यूज़रनेम से अलग होता है। ज़रूरी नहीं है कि आपका प्रोफ़ाइल नेम यूनीक हो। आपकी जिस व्यक्ति से बातचीत हो रही है, वह भी चाहे, तो अपनी पसंद के हिसाब से आपका नाम बदल सकता है।
अपनी प्रोफ़ाइल कैसे बदलूं?
- अपने फ़ोन पर Signal खोलें > Signal सेटिंग
पर जाएं।
- अपने अवतार, नाम या Signal नंबर पर टैप करें।
- 'फ़ोटो एडिट करें' पर टैप करें।
- फ़ोटो लेने के लिए कैमरा चुनें (अगर ऐसी ज़रूरत हो) या अपनी फ़ोटो लाइब्रेरी से फ़ोटो इस्तेमाल करने के लिए 'फ़ोटो' चुनें।
- एडिट करने के लिए
नेम फ़ील्ड पर टैप करें। नाम डालना ज़रूरी है। आपके पास अपना निकनेम चुनने, कोई सिंगल कैरेक्टर में नाम रखने या फिर इमोजी रखने का विकल्प होता है।
-
'अपने बारे में' पर टैप करें , कोई इमोजी चुनें, और अपने बारे में कुछ बातें लिखें।
- iOS पर, अपनी प्रोफ़ाइल स्क्रीन पर वापस जाने के लिए 'हो गया' चुनें और प्रोफ़ाइल का प्रिव्यू देखें।
- अगर दिख रहा हो, तो 'सेव करें' पर टैप करें।
मैं किसी दूसरे के नाम को कैसे बदलूं?
अगर आपको किसी और व्यक्ति का Signal प्रोफ़ाइल नेम नहीं देखना है, तो उस कॉन्टैक्ट के लिए कोई निकनेम सेट करें।