Signal का हर ग्रुप, प्राइवेट ग्रुप सिस्टम टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके बनाया गया है। Signal सर्विस के पास इस तरह की जानकारी का कोई रिकॉर्ड नहीं होता कि कोई यूज़र किस ग्रुप का सदस्य है, ग्रुप का नाम क्या है, ग्रुप का अवतार क्या है या फिर ग्रुप से जुड़ी जानकारी क्या है।
ग्रुप फ़ीचर में ये चीज़ें शामिल हैं:
- ग्रुप लिंक या QR कोड की मदद से इनवाइट भेजने की सुविधा
- मेंशन करने की सुविधा
- ग्रुप का विवरण
- ऐडमिन के पास ग्रुप में से किसी सदस्य को हटाने की सुविधा
- ऐडमिन के पास यह अधिकार कि ग्रुप की जानकारी और गायब होने वाले मैसेज का टाइमर में कौन बदलाव कर सकता है
- ऐडमिन के पास यह तय करने का अधिकार कि कौन मैसेज भेज सकता है या कॉल कर सकता है
- ग्रुप लिंक के ज़रिए जुड़ने वाले सदस्यों के लिए ऐडमिन के पास वैकल्पिक अप्रूवल की सुविधा
- 1000 तक सदस्य जोड़ने की सुविधा
ये भी देखें:
Signal ग्रुप चैट शुरू करने के लिए
- Signal में,
या
और इसके बाद
नया ग्रुप पर टैप करें।
- कॉन्टैक्ट चुनें या नंबर डालें।
- अगला या
पर टैप करें।
- ग्रुप का नाम डालें।
- गायब होने वाले मैसेज के लिए टाइमर चुनें।
- 'बनाएं' पर टैप करें।
- ग्रुप, तुरंत आपकी चैट सूची और ग्रुप के सदस्यों की चैट सूची में दिखाई देगा।
- किसी सदस्य को किसी ग्रुप में मैसेज भेजने के लिए, मैसेज का अनुरोध या इनवाइट स्वीकार करना पड़ सकता है।