Signal के मैसेज की तरह, ग्रुप वीडियो कॉल भी पूरी तरह प्राइवेट होती हैं। Signal पर पहली कॉल करने या रिसीव करने के लिए, आपसे कैमरे और माइक्रोफ़ोन का ऐक्सेस मांगा जाएगा।
- ग्रुप कॉल के लिए ज़रूरी शर्तें:
- एनक्रिप्टेड ग्रुप वीडियो कॉल करना
- ग्रुप कॉल में कौन-कौन हैं
- कॉल से जुड़ी समस्या दूर करना
ग्रुप कॉल के लिए ज़रूरी शर्तें:
- हर सदस्य के पास Signal का नया वर्ज़न होना चाहिए।
- हर सदस्य एक ही Signal ग्रुप चैट में होना चाहिए।
- ग्रुप कॉल में ज़्यादा से ज़्यादा 75 लोग शामिल हो सकते हैं।
एनक्रिप्टेड ग्रुप वीडियो कॉल करने का तरीका:
- ग्रुप चैट खोलें।
-
वीडियो कॉल पर टैप करें।
- हरे रंग का 'कॉल शुरू करें' या 'कॉल जॉइन करें' बटन चुनें।
- यह विकल्प भी उलपब्ध है: 16 लोगों तक के छोटे ग्रुप के लिए, रिंगिंग नोटिफ़िकेशन भी भेजा जा सकता है।
- ग्रुप के दूसरे सदस्यों को एक नोटिफ़िकेशन भेजा जाएगा। ग्रुप की चैट हिस्ट्री में एक अलर्ट दिखाई देगा।
ग्रुप कॉल में कौन-कौन हैं
ग्रुप कॉल के दौरान, लिस्ट देखने के लिए ग्रुप आइकन पर टैप करें।
मेरी ग्रुप कॉल शुरू क्यों नहीं हो रही या इसे जॉइन करने में क्यों समस्या आ रही है?
ऊपर बताई गई ज़रूरी शर्तें देखें।
कॉल करने में समस्याएं आ रही हैं? समस्या दूर करने के लिए इन चरणों का पालन करें।
अन्य फ़ीचर के बारे में और पढ़ें: स्क्रीन शेयरिंग, कॉलिंग विकल्प