सिक्योर बैकअप फ़ीचर का इस्तेमाल किए बिना, पुराने मैसेज एक iOS डिवाइस से दूसरे iOS डिवाइस में ट्रांसफ़र किए जा सकते हैं। बस इसमें दोनों डिवाइस आपके पास होने चाहिए। ट्रांसफ़र पूरा होने पर, आपके पुराने मैसेज आपके नए डिवाइस में आ जाएंगे और आपके पुराने डिवाइस से डिलीट हो जाएंगे।
ज़रूरी शर्तें
- आपके पास पुराना iOS डिवाइस मौजूद होना चाहिए।
- यह पक्का कर लें कि दोनों डिवाइस Signal 7.89 या इसके बाद के वर्ज़न में अपडेट किए हुए हैं।
- यह पक्का कर लें कि दोनों डिवाइस में
iOS सेटिंग > Signal के तहत लोकल नेटवर्क की अनुमतियां चालू हैं।
- यह पक्का कर लें कि दोनों डिवाइस में वाई-फ़ाई और ब्लूटूथ चालू है।
- यह पक्का कर लें कि दोनों डिवाइस में
iOS सेटिंग > बैटरी में लो पावर मोड बंद है।
- पूरी प्रोसेस खत्म होने तक दोनों डिवाइस पास-पास रखें।
- पक्का कर लें कि पुराने डिवाइस का कैमरा काम कर रहा है।
- कोई ऐसा समय चुनें जब आपको कुछ देर के लिए दोनों डिवाइस इस्तेमाल करने की ज़रूरत न हो।
- अपने नए डिवाइस पर, Signal इंस्टॉल करें और खोलें, अपनी पसंद के मुताबिक अनुमतियां चुनें। इसके बाद, 'रीस्टोर करें' या 'अकाउंट ट्रांसफ़र करें' चुनें और फिर QR कोड देखने के लिए, ‘मेरे पास मेरा पुराना फ़ोन है’ चुनें।
- अपने पुराने डिवाइस पर, चैट लिस्ट स्क्रीन पर सबसे ऊपर कोने में मौजूद कैमरा बटन पर टैप करें, नए डिवाइस पर मौजूद QR कोड स्कैन करें, और फिर 'अकाउंट ट्रांसफ़र करें' पर टैप करें।
- ट्रांसफ़र पूरा होने पर, आपके पुराने मैसेज नए डिवाइस पर कॉपी नहीं होते, बल्कि वे ट्रांसफ़र हो जाते हैं। साथ ही, आपके पुराने डिवाइस से डिलीट हो जाते हैं।
क्या दो डिवाइस के बीच अपने पुराने मैसेज आपस में मर्ज करना मुमकिन है?
- नहीं। आपके पुराने मैसेज आपके नए डिवाइस में ट्रांसफ़र हो जाएंगे। आपका पुराना डिवाइस अनरजिस्टर हो जाएगा।
क्या Signal डेस्कटॉप से अपने iOS डिवाइस पर ट्रांसफ़र किया जा सकता है?
- नहीं, इस समय यह सुविधा उपलब्ध नहीं है। जारी रखने के लिए, अपने नए डिवाइस पर ट्रांसफ़र किए बिना रजिस्टर करें वाला विकल्प चुनें।
क्या iCloud बैकअप Signal पर सही तरीके से काम करते हैं?
- नहीं। सिर्फ़ Signal सिक्योर बैकअप सही तरीके से काम करते हैं।
अगर मेरे पास मेरा पुराना डिवाइस नहीं है या मैंने अपना पुराना डिवाइस फ़ैक्टरी सेटिंग में रीस्टोर कर दिया है या पुराने डिवाइस का कैमरा खराब है, तो मुझे क्या करना चाहिए?
- दोनों iPhone मौजूद हों और पुराने डिवाइस का कैमरा काम कर रहा हो, तभी iOS से iOS डिवाइस में पुराने मैसेज ट्रांसफ़र हो पाएंगे।
अब भी किसी मदद की ज़रूरत है? हमारा डिवाइस ट्रांसफ़र से जुड़ी 'समस्या दूर करना' पेज देखें।