अपनी वन-टू-वन चैट और ग्रुप चैट में अपने सबसे ज़रूरी मैसेज सबसे ऊपर पिन करें।
किसी मैसेज को पिन करने के लिए:
- वह चैट खोलें जहां आपको मैसेज पिन करना है।
- मैसेज को दबाकर रखें (Android/iOS) या उस पर राइट-क्लिक करें (डेस्कटॉप)।
- पिन करें चुनें।
- तय करें कि किस मैसेज को कितने समय के लिए पिन करना है।
- ठीक है पर टैप करें।
किसी मैसेज को अनपिन करने के लिए, यही स्टेप पूरे करें और अनपिन करें चुनें।
अतिरिक्त जानकारी:
- पिन किए गए मैसेज, चैट में सबसे ऊपर दिखाई देते हैं। ये मैसेज ऐसे सभी मेंबर को दिखते हैं जो मैसेज भेजे जाने के समय ग्रुप में मौजूद थे।
- पिन किए गए मैसेज बारी-बारी से देखने के लिए बैनर पर टैप या क्लिक करें।
- ज़्यादा विकल्पों के लिए बैनर पर पिन आइकन का इस्तेमाल करें (या मोबाइल पर आइकन दबाकर रखें)।
- चैट में ज़्यादा से ज़्यादा तीन पिन किए गए मैसेज हो सकते हैं। नया मैसेज पिन करने पर सबसे पुराना वाला अपने-आप हट जाता है।
- पिन किए गए मैसेज उसी क्रम में दिखाए जाते हैं जिस क्रम में उन्हें पिन किया गया था, सबसे नया मैसेज सबसे आखिर में दिखाया जाता है।
- अगर किसी मैसेज को पिन किए जाने के बाद कोई नया मेंबर ग्रुप में शामिल हुआ, तो यह मैसेज उसे नहीं दिखेगा। ग्रुप के नए मेंबर सिर्फ़ ऐसे मैसेज देख पाएंगे जो ग्रुप में उनके शामिल होने के बाद पिन किए गए हैं।
- ग्रुप चैट में, मैसेज कौन पिन करेगा इसका कंट्रोल ऐडमिन के पास ग्रुप सेटिंग के ज़रिए रहता है।
- गायब होने वाले मैसेज टाइमर खत्म होते ही अपने-आप अनपिन हो जाते हैं और चैट से हट जाते हैं।