Signal सिक्योर बैकअप फ़ीचर का इस्तेमाल किए बिना पुराने मैसेज एक Android डिवाइस से दूसरे Android डिवाइस में ट्रांसफ़र किए जा सकते हैं। बस इसमें दोनों डिवाइस आपके पास होने चाहिए। पुराने मैसेज नए Android डिवाइस पर कॉपी नहीं किए जाते। ये पूरी तरह ट्रांसफ़र हो जाते हैं।
ज़रूरी शर्तें
- आपके पास पुराना Android फ़ोन मौजूद होना ज़रूरी है।
- यह पक्का कर लें कि दोनों डिवाइस Signal version 7.68.4 या इसके बाद के वर्ज़न में अपडेट किए हुए हैं।
- यह पक्का कर लें कि दोनों डिवाइस में वाई-फ़ाई और ब्लूटूथ चालू हो।
- यह पक्का कर लें कि आपके पुराने डिवाइस में Signal खुल रहा है और आपके पुराने मैसेज दिख रहे हैं।
- यह देख लें कि पुराने Android डिवाइस का कैमरा काम करता हो।
- यह पक्का कर लें कि दोनों फ़ोन को स्टोरेज ऐक्सेस करने की अनुमति है।
- यह पक्का कर लें कि आपका नया डिवाइस रजिस्ट्रेशन पूरा करने के लिए SMS या कॉल प्राप्त कर सकता है।
- पूरी प्रोसेस खत्म होने तक दोनों Android डिवाइस एक-दूसरे के पास में रखें।
Android डिवाइस से पुराने मैसेज ट्रांसफ़र करने का तरीका क्या है?
- अपने नए डिवाइस पर, Signal इंस्टॉल करें और उसे खोलें।
- 'ट्रांसफ़र करें' या 'अकाउंट रीस्टोर करें' चुनें।
- अगर आपके पास अपना पुराना फ़ोन मौजूद है, तो Android डिवाइस से ट्रांसफ़र करें चुनें।
- पुराने फ़ोन में, Signal सेटिंग
> अकाउंट > अकाउंट ट्रांसफ़र करें > जारी रखें पर जाएं।
- नए फ़ोन को पुराने फ़ोन के पास ले जाएं और नए फ़ोन पर आए अलर्ट को स्वीकार करें।
- पक्का कर लें कि दोनों फ़ोन में दिख रहा 7-अंकों का कोड एक जैसा हो। इसके बाद, हर फ़ोन पर जारी रखें चुनें।
- नए फ़ोन पर, रजिस्ट्रेशन जारी रखें पर टैप करें और डिवाइस को रजिस्टर करें।
- इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए, पुराने फ़ोन पर हो गया पर टैप करें।
- अपने पुराने फ़ोन पर, Android सेटिंग (आमतौर पर सेटिंग > ऐप > Signal > अनइंस्टॉल) में जाकर Signal को अनइंस्टॉल करें या आपके डिवाइस के लिए बताए गए खास स्टेप पूरे करें।
अतिरिक्त जानकारी
क्या अपने पुराने मैसेज आपस में मर्ज करना मुमकिन है ताकि वे दोनों Android डिवाइस पर दिखें?
- नहीं। पुराने मैसेज नए Android डिवाइस पर कॉपी नहीं किए जाते। ये पूरी तरह ट्रांसफ़र हो जाते हैं। आपके पुराने Android डिवाइस में Signal अनरजिस्टर हो जाता है।
क्या टैबलेट या Signal डेस्कटॉप से ट्रांसफ़र करना मुमकिन है?
- नहीं। लिंक किए गए डिवाइस पर यह फ़ीचर काम नहीं करता है। रजिस्ट्रेशन पूरा करने के लिए यह ज़रूरी है कि दोनों Android डिवाइस पर SMS या कॉल आ सके। इसके अलावा, आधिकारिक तौर पर Signal अभी Android टैबलेट पर काम नहीं करता।
अगर मेरा पुराना Android डिवाइस मेरे पास नहीं है, उसे फ़ैक्टरी रीसेट कर दिया गया है या उसका कैमरा काम नहीं कर रहा है, तो मैं क्या करूं?
- पुराने मैसेज सिर्फ़ तभी एक Android डिवाइस से दूसरे में ट्रांसफ़र हो पाएंगे, जब दोनों डिवाइस आपके पास मौजूद हों और पुराने डिवाइस का कैमरा काम कर रहा हो।
अब भी किसी मदद की ज़रूरत है? हमारा डिवाइस ट्रांसफ़र से जुड़ी 'समस्या दूर करना' पेज देखें।