Signal आपके डिवाइस और स्थिति के आधार पर, आपके मैसेज का बैकअप लेने या ट्रांसफ़र करने के लिए कई सुरक्षित विकल्प प्रदान करता है।
Signal सिक्योर बैकअप एक वैकल्पिक और सुरक्षित बैकअप सुविधा है जो आपके मैसेज और हाल के मीडिया को एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन और 'रिकवरी की' के ज़रिए सुरक्षित रखता है। अगर फ़ोन खो जाए, खराब हो जाए, बदल जाए या आप प्लैटफ़ॉर्म बदल लें, तब भी इसकी मदद से अपने पुरानी चैट रीस्टोर की जा सकती हैं।
ऑन-डिवाइस बैकअप की सुविधा सिर्फ़ Android और डेस्कटॉप पर उपलब्ध है। यह आपके डिवाइस पर स्टोर की गईं एनक्रिप्टेड बैकअप फ़ाइलें बनाता है, जो पासफ़्रेज़ के ज़रिए सुरक्षित रहती हैं। ये सिर्फ़ एक से दूसरे Android डिवाइस पर डेटा ट्रांसफ़र करते समय या उसी Android डिवाइस पर रीइंस्टॉल करते समय काम करते हैं, इनके लिए बैकअप फ़ाइल ज़रूरी है। Android या डेस्कटॉप की ऑन-डिवाइस बैकअप फ़ाइल को iPhone में रीस्टोर नहीं किया जा सकता।
डिवाइस-टू-डिवाइस ट्रांसफ़र आपको सेटअप के दौरान कम्पैटिबल Android या iOS फ़ोन के बीच अपने पुराने मैसेज भेजने की सुविधा देता है। दोनों डिवाइस मौजूद होना ज़रूरी है और यह ट्रांसफ़र सिर्फ़ एक तरह के प्लैटफ़ॉर्म (जैसे Android से Android या iOS से iOS) पर ही हो पाता है।
साथ मिलकर ये सुविधाएं प्राइवेसी, सुरक्षा और, यूज़र अनुकूलता के बीच एक संतुलन बनाती हैं। नीचे दी गई तालिका दिखाती है कि बैकअप/रिकवरी और डेटा ट्रांसफ़र के लिए कौन-सा विकल्प सबसे सही है:
| इस्तेमाल की स्थिति | Signal सिक्योर बैकअप |
डिवाइस ट्रांसफ़र Android और iOS |
Android ऑन-डिवाइस बैकअप |
|---|---|---|---|
| Signal फिर से इंस्टॉल करना, फ़ैक्टरी रीसेट या ऐप हटाने के बाद | ✅ हां | ❌ नहीं | ✅ हां |
| फ़ोन खो गया है, चोरी हो गया या खराब हो गया है | ✅ हां | ❌ नहीं | ❌ नहीं |
| फ़ोन बदला है, प्लैटफ़ॉर्म वही है (Android से Android, पुराना फ़ोन मौजूद है) | ✅ हां | ✅ हां | ✅ हां |
| फ़ोन बदला है, प्लैटफ़ॉर्म वही है (iOS से iOS, पुराना फ़ोन मौजूद है) | ✅ हां | ✅ हां | ❌ |
| फ़ोन बदला है, अब प्लैटफ़ॉर्म दूसरा है (Android से iOS, iOS से Android, पुराना फ़ोन मौजूद है) | ✅ हां | ❌ नहीं | ❌ नहीं |
| नए फ़ोन में अपग्रेड (पुराना फ़ोन मौजूद नहीं है) | ✅ हां | ❌ नहीं | ❌ नहीं |
| फ़ोन ट्रांसफर, प्लैटफ़ॉर्म वही है (Android से Android, iOS से iOS) | ✅ हां | ✅ हां | ✅ हां |
| फ़ोन ट्रांसफर, प्लैटफ़ॉर्म दूसरा है (Android से iOS, iOS से Android) | ✅ हां | ❌ नहीं | ❌ नहीं |
| फ़ोन बदलने के बाद भी बैकअप बनाए रखने के लिए | ✅ हां | ❌ नहीं (हिस्ट्री ट्रांसफ़र होती है) | ❌ नहीं |
| मुझे Signal सिक्योर बैकअप का इस्तेमाल नहीं करना है | ❌ नहीं | ✅ हां | ✅ हां |
| सारा पुराना मीडिया चाहिए (>45 दिन) | ✅ पेड कैटेगरी | ✅ हां | ✅ हां |
| लिंक किए गए डेस्कटॉप से पुरानी चैट रिकवर करना है | ❌ नहीं | ❌ नहीं | ✅ हां |
| लिंक किए गए iPad से पुरानी चैट रिकवर करना है | ❌ नहीं | ❌ नहीं | ❌ नहीं |
| नया फ़ोन नंबर | ❌ नहीं | ❌ नहीं | ✅ हां |