यह क्या है?
Signal की ऑफ़िशियल चैट, Signal में ऐसा इकलौता अधिकृत चैनल है जिसके ज़रिए यूज़र को सीधे ऐप में ही ज़रूरी अपडेट भेजे जाते हैं।
Signal की ऑफ़िशियल चैट सिर्फ़ एक है। इसका नाम 'Signal' है और इस नाम के नीचे 'ऑफ़िशियल चैट' का लेबल होता है (जो Android और डेस्कटॉप पर 'ऑफ़िशियल चैट' और iOS में भी 'ऑफ़िशियल चैट' के रूप में दिखता है)। इसका इस्तेमाल Signal के फ़ीचर से जुड़े अपडेट की जानकारी देने और प्रोडक्ट संबंधी घोषणाएं करने के लिए किया जाता है।
Signal की यह ऑफ़िशियल चैट सिर्फ़ वन-वे है। इसमें मिलने वाले मैसेज का जवाब देने, मैसेज भेजने या कॉल करने की सुविधा मौजूद नहीं है। ग्राहकों की सहायता के लिए इसका इस्तेमाल नहीं किया जाता और यह सिर्फ़ Signal की ओर से जानकारी देने के लिए है। इसे डिफ़ॉल्ट रूप से म्यूट रखा जाता है, इसलिए आपको इससे बहुत कम ही नोटिफ़िकेशन मिलेंगे। अगर आपको ये मैसेज नहीं चाहिए, तो इसे ब्लॉक कर दें।
Signal की ऑफ़िशियल चैट की पहचान कैसे करें
अनधिकृत या धोखाधड़ी करने का इरादा रखने वाले अकाउंट आधिकारिक चैट कम्युनिकेशन की नकल कर सकते हैं, इसलिए असली व नकली की पहचान करने से जुड़े संकेतों के बारे में जानना ज़रूरी है। सबसे साफ़ संकेत नीचे दिए गए हैं। इनमें सबसे पहले वे संकेत हैं जिनकी नकल कोई स्कैमर नहीं कर सकता।
- इसे Signal खुद आपकी चैट लिस्ट में शामिल करता है। यह कभी भी मैसेज के अनुरोध के रूप में नहीं आता, जिसे आपको स्वीकार करना पड़े। साथ ही, इसमें कभी भी 'वेरिफ़ाई नहीं हुआ नाम' या 'कोई कॉमन ग्रुप नहीं है' जैसी चीज़ें नहीं होती हैं।
- यह सिर्फ़ वन-वे है। इसमें कोई रिप्लाई बॉक्स और कॉल बटन नहीं होता। अगर आपको जवाब टाइप करने या कॉल करने की सुविधा दिख रही है, तो समझ लीजिए यह ऑफ़िशियल चैट नहीं है।
- इसमें आपसे कभी कुछ नहीं मांगा जाता। यह ग्राहक सहायता के लिए नहीं है और कभी भी आपसे निजी जानकारी, पेमेंट या अकाउंट से जुड़ी जानकारी (जैसे वेरिफ़िकेशन कोड, आपका पिन या 'रिकवरी की') नहीं मांगता।
- इसमें गायब होने वाले मैसेज का टाइमर नहीं होता और इसमें कोई ग्रुप चैट नहीं होती।
- इसके नाम में सिर्फ़ 'Signal' शब्द है और इसके नीचे 'ऑफ़िशियल चैट' का लेबल नज़र आता है (जो Android और डेस्कटॉप पर 'ऑफ़िशियल चैट', और iOS में भी 'ऑफ़िशियल चैट' के रूप में दिखता है)। झूठी पहचान बताने वाले अक्सर 'सपोर्ट', 'टीम' या 'नोटिफ़िकेशन' जैसे अतिरिक्त शब्द जोड़ते हैं (उदाहरण के लिए 'Signal सपोर्ट' या 'Signal | सपोर्ट एवं नोटिफ़िकेशन')। अगर नाम में कोई भी अतिरिक्त शब्द है तो वह ऑफ़िशियल चैट नहीं है।
- इसमें Signal का ऑफ़िशियल बैज दिखता है ('Signal' नाम के बगल में नीली सील)। मिलता-जुलता दिखने वाला टिक मार्क किसी भी नाम से फ़र्ज़ी बनाया जा सकता है, इसलिए अकेले इसी चीज़ पर भरोसा करने के बजाय इसे ऊपर बताई गई बातों के साथ मिलाकर देखें।
- इसमें हमेशा एक खास बैकग्राउंड पैटर्न दिखता है जो ऑफ़िशियल चैट की खासियत है। आपके लिए इसे बदलना मुमकिन नहीं है। इसलिए, अगर किसी चैट में यह पैटर्न नहीं दिख रहा है, तो वह ऑफ़िशियल चैट नहीं है। सावधान रहें: कोई स्कैमर आपको इस पैटर्न की इमेज भेजकर, आपसे इसे अपने वॉलपेपर के रूप में सेट करने के लिए कह सकता है। Signal कभी भी आपसे चैट बैकग्राउंड सेट करने के लिए नहीं कहता, इसलिए किसी के भेजे गए वॉलपेपर को कभी अपने डिवाइस पर सेट न करें।
- इसके मैसेज चैट बॉक्स के बीचों-बीच दिखते हैं और उनमें कोई नई घोषणा शामिल होती है। ये चैट बबल की तरह नहीं दिखते। आम बातचीत में इस्तेमाल होने वाले बाएं और दाएं मैसेज बबल से अलग, इसमें सारे अपडेट स्क्रीन के बीचों-बीच दिखाए जाते हैं।
यह चैट कहां दिखती है: ऑफ़िशियल चैट हर डिवाइस पर Signal खुद जोड़ता है। यूज़र इसे नहीं जोड़ते। इस वजह से, यह हर डिवाइस पर अलग जगह पर दिख सकती है या हो सकता है कि यह किसी एक डिवाइस पर हो और दूसरे पर न हो। उदाहरण के लिए, ऐसा हो सकता है कि यह आपके फ़ोन पर पहली चैट हो, लेकिन आपके लिंक किए गए डेस्कटॉप पर दसवीं चैट हो। चूंकि इसकी जगह बदल सकती है, इसलिए इस चैट को अपनी लिस्ट में इसकी पोज़िशन के बजाय ऊपर बताए गए संकेतों की मदद से पहचानें।
ऑफ़िशियल चैट बनाम फ़र्ज़ी चैट पर एक नज़र
| Signal की ऑफ़िशियल चैट | Signal के नाम से भेजा गया मैसेज |
| ✅ इसका नाम हूबहू 'Signal' रहता है और इसके नीचे 'ऑफ़िशियल चैट' का लेबल होता है | ❌ अगर नाम में 'सपोर्ट', 'टीम' या 'नोटिफ़िकेशन' जैसे शब्द जुड़े हैं, तो यह 'ऑफ़िशियल चैट' नहीं है |
| ✅ इसे Signal खुद आपकी चैट लिस्ट में जोड़ता है | ❌ अगर इसे खोलने के लिए आपको 'स्वीकार करें' पर टैप करना पड़े, तो यह ऑफ़िशियल चैट नहीं है |
| ✅ इसमें कभी भी 'वेरिफ़ाई नहीं हुआ नाम' या 'कोई कॉमन ग्रुप नहीं है' जैसी चीज़ें नहीं होती हैं | ❌ अगर आपको 'वेरिफ़ाई नहीं हुआ नाम' या 'कोई कॉमन ग्रुप नहीं है' जैसी बात नज़र आए, तो यह ऑफ़िशियल चैट नहीं है |
| ✅ सिर्फ़ वन-वे | ❌ अगर आपको जवाब टाइप करने या कॉल करने की सुविधा दिख रही है, तो समझ लीजिए यह ऑफ़िशियल चैट नहीं है |
| ✅ यह चैट कभी कोड नहीं मांगती | ❌ अगर इसमें आपसे कोड, पिन या 'रिकवरी की' मांगी जा रही है, तो यह ऑफ़िशियल चैट नहीं है |
| ✅ मैसेज गायब होने का टाइमर कभी नहीं होता | ❌ अगर आपको 'मैसेज गायब होने का टाइमर' दिखता है, तो यह ऑफ़िशियल चैट नहीं है |
| ✅ यह कभी ग्रुप चैट नहीं होती | ❌ अगर यह ग्रुप चैट है, जिसमें सिर्फ़ आप और कोई एक अन्य व्यक्ति शामिल है, तो यह ऑफ़िशियल चैट नहीं है |
| ✅ इसमें ऑफ़िशियल बैज होता है | ❌ अगर कोई ऑफ़िशियल बैज नहीं है, तो इसे संदिग्ध मानें |
| ✅ इसमें हमेशा एक खास बैकग्राउंड पैटर्न दिखता है जो ऑफ़िशियल चैट की खासियत है (यूज़र इसे बदल नहीं सकता) | ❌ अगर किसी चैट में यह खास बैकग्राउंड पैटर्न नहीं दिख रहा है, तो वह ऑफ़िशियल चैट नहीं है |
| ✅ मैसेज चैट बॉक्स के बीचों-बीच दिखते हैं और उनमें कोई नई घोषणा शामिल होती है। ये चैट बबल की तरह नहीं दिखते | ❌ अगर मैसेज सामान्य रूप से बाईं और दाईं ओर के चैट बबल के रूप में दिखाई दे रहा है, तो यह ऑफ़िशियल चैट नहीं है |
ऑफ़िशियल बैज और सेफ़्टी नंबर 'वेरिफ़ाइड' टिक मार्क, दोनों एक ही चीज़ नहीं हैं। ऑफ़िशियल चैट में एक नीली सील होती है, जो 'Signal' नाम के आगे बनी होती है और इसके नीचे 'ऑफ़िशियल चैट' का लेबल रहता है। कुछ चीज़ें एक जैसी दिखने का मतलब यह नहीं है कि वह चैट ऑफ़िशियल है:
- नाम के बगल में चेकमार्क या कोई दूसरा इमोजी या चिह्न (जैसे कि हरा टिक मार्क) किसी व्यक्ति द्वारा जोड़ा जाता है, न कि Signal द्वारा। कोई भी अपने डिसप्ले नेम में कोई चिह्न जोड़ सकता है, इसलिए नाम में कोई टिक मार्क होना ऑफ़िशियल बैज की निशानी नहीं है।
- Signal छोटे अक्षरों में 'वेरिफ़ाइड' लिखी हुई ग्रे रंग की शील्ड दिखाता है, लेकिन ऐसा सिर्फ़ इसलिए होता है क्योंकि आपने उस कॉन्टैक्ट का सेफ़्टी नंबर वेरिफ़ाई किया होता है। इसे किसी भी चैट पर लगाया जा सकता है, यहां तक कि किसी स्कैमर की चैट पर भी, इसलिए सिर्फ़ इस आधार पर किसी चैट को ऑफ़िशियल नहीं माना जा सकता।
|
✅ ऑफ़िशियल चैट बैज नीली सील + 'ऑफ़िशियल चैट' लेबल। सिर्फ़ इकलौती ऑफ़िशियल चैट पर नज़र आएगा। |
❌ सेफ़्टी नंबर 'वेरिफ़ाइड' (ऑफ़िशियल नहीं) किसी व्यक्ति द्वारा नाम में जोड़ा गया हरा टिक मार्क और साथ ही सेफ़्टी नंबर वेरिफ़िकेशन से मिला ग्रे शील्ड 'वेरिफ़ाइड' मार्क। ये दोनों किसी भी चैट पर दिख सकते हैं, यहां तक कि किसी स्कैमर की चैट पर भी। |
यह किस तरह का होता है
|
✅ ऑफ़िशियल Signal चैट
|
❌ फ़िशिंग की कोशिश
❌ स्कैम का उदाहरण |
अलग-अलग प्लैटफ़ॉर्म से जुड़ी एक खास जानकारी: चैट हेडर में मौजूद बटन और चैट सेटिंग तक पहुंचने का तरीका Android, iOS और डेस्कटॉप पर थोड़ा अलग-अलग होता है। ये अंतर पूरी तरह सामान्य हैं और ये अलग-अलग प्लैटफ़ॉर्म के मुताबिक होते हैं। हर प्लैटफ़ॉर्म पर ऑफ़िशियल नाम ('Signal'), बैज, 'ऑफ़िशियल चैट' लेबल और एक खास बैकग्राउंड पैटर्न, ये सब एकसमान रहते हैं, इसलिए आस-पास दिखने वाले बटनों पर ध्यान देने के बजाय सिर्फ़ इन्हीं पर भरोसा करें।
नई घोषणाओं के लिए Signal की सिर्फ़ एक ही ऑफ़िशियल चैट है। Signal का प्रतिनिधि बताने वाले किसी भी अन्य अकाउंट के मामले में सावधानी बरतनी चाहिए।
अगर आपको ऐसे मैसेज मिलते हैं जो Signal की ओर से भेजे गए दिख रहे हों मगर अजीब लग रहे हों, जिनमें निजी जानकारी मांगी गई हो या आपको ऐप से बाहर जाकर कुछ करने के लिए कहा जा रहा हो, तो वे असली नहीं हैं।
खुद को सपोर्ट टीम बताकर धोखाधड़ी करने वाला स्कैम कैसा होता है?
स्कैमर आम तौर पर:
- 'Signal सपोर्ट', 'Signal टीम' या 'Signal | सपोर्ट एवं नोटिफ़िकेशन' जैसे नामों का इस्तेमाल करके फर्जी प्रोफ़ाइल बना सकते हैं, और अपने-आपको असली जैसा दिखाने के लिए चैट में Signal का लोगो पेस्ट कर सकते हैं।
- किसी समस्या या पुष्टि करने के बहाने आपसे आपके अकाउंट का वेरिफ़िकेशन कोड, पिन या 'रिकवरी की' मांग सकते हैं।
- अकाउंट एक्सेस 'वेरिफ़ाई' या 'रीस्टोर' करने के लिए लिंक भेज सकते हैं, या किसी डिवाइस को लिंक करने के लिए आपको कोई लिंक खोलने या QR कोड स्कैन करने के लिए कह सकते हैं। इससे वे अपने डिवाइस को आपके अकाउंट से कनेक्ट करके आपके मैसेज पढ़ सकते हैं।
- नाम मामूली बदलाव के साथ 'Signal' से मिलता-जुलता दिखाई पड़ता है, ऐसा डिस्प्ले नेम कोई भी सेट कर सकता है।
- किसी अनजान नंबर से मैसेज का अनुरोध ('स्वीकार करें' / 'ब्लॉक करें') के तौर पर आया है।
- 'वेरिफ़ाई नहीं हुआ नाम' या 'कोई कॉमन ग्रुप नहीं है' जैसी चीज़ दिखा रहा है।
- इसमें कॉल बटन हैं और मैसेज का अनुरोध स्वीकार करने पर रिप्लाई बॉक्स दिखाई देता है, जबकि ऑफ़िशियल चैट में इनमें से कोई भी सुविधा नहीं होती।
- इसमें दबाव या जल्दबाज़ी का माहौल बनाया जाता है और आपसे अपना वेरिफ़िकेशन कोड या 'रिकवरी की' शेयर करने को कहा जाता है।
हमेशा याद रखें: कभी भी अपनी 'रिकवरी की', पिन, वेरिफ़िकेशन कोड या पेमेंट की जानकारी किसी चैट में टाइप या पेस्ट न करें और न ही भेजें, भले ही वह चैट देखने में ऑफ़िशियल लग रही हो।
फ़िशिंग क्या है?
फ़िशिंग एक ऑनलाइन धोखाधड़ी है जिसमें हमलावर किसी भरोसेमंद सेवा या व्यक्ति की पहचान का इस्तेमाल करके ईमेल, लिंक या कॉल के ज़रिए आपकी जानकारी चुराने की कोशिश करते हैं।
चेतावनी के संकेत:
- SMS कोड या पासवर्ड जैसी संवेदनशील जानकारी मांगने वाले अचानक आए मैसेज या कॉल।
- तुरंत कार्रवाई करने का दबाव: 'अभी नहीं किया तो आपका अकाउंट लॉक / बंद हो जाएगा...'
- संदिग्ध लिंक या गलत स्पेलिंग वाले ऐड्रेस। ऑफ़िशियल लिंक सिर्फ़ signal.org पर हैं।
जब संदेह हो, तो आधिकारिक चैनलों के ज़रिए पुष्टि करें।
Signal स्क्रीन और फ़िशिंग मैसेज के बीच का फ़र्क कैसे पता किया जाए?
Signal कभी-कभी ऐप के अंदर ऐसी ऑफ़िशियल स्क्रीन दिखा सकता है जो आपसे ये करने के लिए कहें:
- अपना Signal पिन डालें
- अपनी रिकवरी जानकारी की पुष्टि करें
- एनक्रिप्टेड बैकअप चालू करें या सेटअप करें
ये स्क्रीन Signal ऐप इंटरफ़ेस का ही हिस्सा होती हैं और इन्हें चैट मैसेज के तौर पर नहीं भेजा जाता है।
इसके उलट, फ़िशिंग की कोशिशें आमतौर पर मैसेज, ईमेल, वेबसाइट, फ़ोन कॉल या दूसरे तरह के कम्युनिकेशन के ज़रिए होती हैं, जिनमें आपसे आपका वेरिफ़िकेशन कोड, पिन, 'रिकवरी की' या ऐसी ही कोई अन्य निजी जानकारी शेयर करने के लिए कहा जाता है।
मुझे Signal में पिन या 'रिकवरी की' से जुड़ा एक मैसेज दिखाई दिया। क्या मेरा अकाउंट हैक हो गया है?
ज़रूरी नहीं कि ऐसा ही हो। Signal कभी-कभी अकाउंट रिकवरी या बैकअप से जुड़े ऑफ़िशियल रिमाइंडर दिखा सकता है। इस तरह का कोई रिमाइंडर दिखने का सिर्फ़ यही मतलब नहीं है कि आपका अकाउंट हैक हो गया है।
क्या Signal कभी मुझसे मेरा Signal वेरिफ़िकेशन कोड, Signal पिन, और/या बैकअप 'रिकवरी की' मांग सकता है?
- Signal आपसे ऐप के सामान्य इस्तेमाल के दौरान अपना पिन डालने के लिए कह सकता है।
- याद रखें कि Signal कभी भी मैसेज, ईमेल, फ़ोन कॉल, सपोर्ट चैट या किसी व्यक्ति के ज़रिए संपर्क करके आपसे अपना पिन, वेरिफ़िकेशन कोड या 'रिकवरी की' बताने के लिए नहीं कहेगा।