Signal डेस्कटॉप बैकअप की मदद से अपने Signal डेस्कटॉप डेटा का एंड-टू-एंड एनक्रिप्टेड बैकअप बनाना और उसे अपने प्राइमरी Android डिवाइस पर Signal में रीस्टोर करना मुमकिन है।
*iOS पर Signal डेस्कटॉप बैकअप को रीस्टोर करना अभी मुमकिन नहीं है।
Signal डेस्कटॉप बैकअप बनाएं
- Signal डेस्कटॉप खोलें।
- सेटिंग > बैकअप पर जाएं।
- बैकअप लेने के दूसरे तरीके के तहत, सेटअप करें को चुनें।
- अगर कहा जाए, तो सेटअप को ऑथराइज़ करने के लिए अपने कंप्यूटर का पासवर्ड डालें।
- वह फ़ोल्डर चुनें जहां आपको बैकअप स्टोर करने हैं।
ज़रूरी बात: बैकअप फ़ोल्डर बनने के बाद उसका नाम न बदलें। - Signal एक 64-कैरेक्टर वाली 'रिकवरी की' बनाएगा।
- 'रिकवरी की' को सुरक्षित जगह पर सेव करें। अपना बैकअप रीस्टोर करने के लिए यह 'की' ज़रूरी है।
- यह पक्का करें कि आपने 'रिकवरी की' स्टोर कर ली है।
- अगला चुनें।
- अपनी 'रिकवरी की' सुरक्षित रखने का रिमाइंडर देखें, फिर सेटअप पूरा करने के लिए जारी रखें को चुनें।
- सेटअप पूरा होने के बाद, Signal डेस्कटॉप का बैकअप बनाएं।
Signal डेस्कटॉप बैकअप को रीस्टोर करें
- Signal को अपने प्राइमरी Android डिवाइस पर इंस्टॉल करें।
- Signal खोलें और रीस्टोर करें या ट्रांसफ़र करें पर टैप करें।
- मेरे पास मेरा पुराना फ़ोन नहीं है को चुनें।
- ऑन-डिवाइस बैकअप रीस्टोर करें को चुनें।
- अपना फ़ोन नंबर डालें।
- बैकअप फ़ोल्डर चुनें पर टैप करें।
- उस बैकअप फ़ोल्डर को चुनें जो आपके कंप्यूटर पर बनाया गया और जिसे आपके फ़ोन में ट्रांसफ़र किया गया।
- जारी रखें पर टैप करें और फिर यह फ़ोल्डर इस्तेमाल करें पर टैप करें।
- Signal को फ़ोल्डर का ऐक्सेस दें।
- बैअकप रीस्टोर करें पर टैप करें।
- अपनी 64-अंकों वाली 'रिकवरी की' डालें।
- वह फ़ोल्डर चुनें जहां भविष्य में बैकअप सेव किए जाने हैं।
- सेटअप पूरा करने के लिए अपना पिन बनाएं और उसे कन्फ़र्म करें।
नोट: पहले से लिंक किए गए किसी भी डिवाइस को बाद में फिर से लिंक करना ज़रूरी है।
Signal डेस्कटॉप को अपने फ़ोन पर मौजूद Signal से दोबारा लिंक करें
अपने प्राइमरी फ़ोन पर Signal डेस्कटॉप बैकअप रीस्टोर करते समय, आपके फ़ोन पर मौजूद Signal और Signal डेस्कटॉप के बीच का मौजूदा लिंक हट जाता है।
अगर ज़रूरत हो, तो आप अपना डिवाइस फिर से लिंक करें। इसके लिए Signal डेस्कटॉप खोलें और वहां दिख रहे पीले बैनर पर क्लिक करें जो आपको फ़ोन फिर से कनेक्ट करने के लिए कह रहा है।