आसानी से जानें कि आपके ग्रुप चैट में मौजूद लोगों के दिल और दिमाग में क्या चल रहा है।
पोल शुरू करने का तरीका
- Signal में, आपको जिस ग्रुप चैट में पोल बनाना है उसे खोलें।
- अटैचमेंट आइकन
या
पर टैप करें और मेन्यू में जाकर पोल चुनें।
- अपना सवाल लिखें और फिर जवाब के अधिकतम 10 विकल्प तैयार करें।
- इन विकल्पों को अपनी पसंद के किसी भी क्रम में व्यवस्थित करें।
- यह तय करें कि एक से ज़्यादा वोट की सुविधा देनी है या नहीं।
- चैट में पोल पोस्ट करने के लिए भेजें पर टैप करें।
अतिरिक्त जानकारी
- पोल क्रिएटर के तौर पर, आपके पास पोल को अपनी मर्ज़ी से खत्म करने का विकल्प होता है। ऐसा करने के लिए, पोल खत्म करें को कुछ समय के लिए दबाकर रखें।
- आपके पास मेरे लिए डिलीट करें या सभी के लिए डिलीट करें में से किसी एक को चुनने का विकल्प रहता है। कृपया ध्यान दें: 'सभी के लिए डिलीट करें' विकल्प, मैसेज भेजने के 24 घंटे बाद तक ही उपलब्ध रहता है।
- किसी पोल को डिलीट करने पर, आपके पास पोल खत्म करने का विकल्प नहीं रह जाता।
- किसी को पोल भेजने के बाद, उसमें बदलाव नहीं किया जा सकता।
कोई परेशानी है? समस्या दूर करने वाले इन चरणों का पालन करें।