ऑन-डिवाइस बैकअप क्या हैं?
ऑन-डिवाइस बैकअप ऐसे एनक्रिप्टेड बैकअप हैं जो सीधे आपके Android डिवाइस पर स्टोर होते हैं। इनका इस्तेमाल आपके पुराने Signal मैसेज सेव और रीस्टोर करने के लिए किया जाता है। इस प्रोसेस के लिए Signal सिक्योर बैकअप का इस्तेमाल नहीं किया जाता है।
ज़रूरी बातें
- पक्का कर लें कि Signal अप-टू-डेट हो।
- ऑन-डिवाइस बैकअप बनाने पर Signal एक 'रिकवरी की' जनरेट करता है।
- बैकअप को रीस्टोर करने के लिए यह 'रिकवरी की' ज़रूरी है।
- आप या तो खुद बैकअप बनाएं या ऑन-डिवाइस बैकअप का समय सेट करें।
- बैकअप लेते समय डिवाइस में मौजूद सभी मैसेज और मीडिया, बैकअप में सेव हो जाते हैं।
अतिरिक्त जानकारी
- रीस्टोर करने के लिए, आपके पास बैकअप फ़ोल्डर और 'रिकवरी की' , दोनों का होना ज़रूरी है।
- बैकअप में एक दिन या उससे कम समय में गायब होने वाले मैसेज शामिल नहीं किए जाते हैं।
Android में ऑन-डिवाइस बैकअप बनाने का तरीका
- Signal खोलें और Signal सेटिंग
> बैकअप पर जाएं।
- ऑन-डिवाइस बैकअप पर टैप करें > बैकअप चालू करें।
- अपना बैकअप स्टोर करने के लिए फ़ोल्डर चुनें और ज़रूरत पड़ने पर Signal को अनुमतियां दें।
- 'रिकवरी की देखें' पर टैप करें और इसे कहीं सुरक्षित जगह पर रख लें। इसके बाद, 'अगला' पर टैप करें।
- अभी-अभी नोट की गई 'रिकवरी की' को कन्फ़र्म करें और 'अगला' पर टैप करें।
बैकअप फ़ोल्डर फ़ॉर्मैट
नया ऑन-डिवाइस बैकअप फ़ॉर्मैट एक सिंगल .backup फ़ाइल के बजाय फ़ोल्डर स्ट्रक्चर का इस्तेमाल करता है। हर बैकअप फ़ोल्डर का नाम इस फ़ॉर्मैट में होता है:
signal-backup-YYYY-MM-DD-HH-MM-SS
Android में ऑन-डिवाइस बैकअप रीस्टोर करने का तरीका
- Android ऑन-डिवाइस बैकअप और डेस्कटॉप ऑन-डिवाइस बैकअप, दोनों के लिए
- यह पक्का कर लें कि जिस Android या डेस्कटॉप डिवाइस में आपके पुराने Signal मैसेज हैं, उसमें Signal ऑन-डिवाइस बैकअप चालू हो और बैकअप बन चुका हो।
- बैकअप फ़ाइल को उस डिवाइस के इंटरनल स्टोरेज में ले जाएं जिसमें आपको डेटा रीस्टोर करना है।
- Signal इंस्टॉल करें और रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू करें। यहीं पर आपको रीस्टोर का विकल्प दिखाई देगा।
-
'अकाउंट रीस्टोर या ट्रांसफ़र करें' स्क्रीन पर, लोकल बैकअप से चुनें
- अपना Signal बैकअप फ़ोल्डर चुनें। रीस्टोर करते समय, फ़ोल्डर के अंदर मौजूद अलग-अलग फ़ाइलों के बजाय पूरा फ़ोल्डर—चुनें।
- अपनी 'रिकवरी की' डालें।
- अपने मैसेज और मीडिया को रीस्टोर करने के लिए रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
अतिरिक्त जानकारी
मुझे बैकअप फ़ोल्डर कहां मिलेगा?
- आपके Android डिवाइस पर, जहां बैकअप बनाया और सेव किया गया था, वहां आपको Signal सेटिंग
> बैकअप > ऑन-डिवाइस बैकअप > बैकअप फ़ोल्डर पर जाकर Signal बैकअप फ़ाइल वाला फ़ोल्डर मिल जाएगा।
- Signal के पुराने वर्ज़न के लिए,
signal-year-month-date-time.backupबैकअप फ़ाइल यहां मिल जाएगी:/Internal Storage/Signal/Backupsया/sdcard/Signal/Backups. - अगर आपने Signal डेस्कटॉप बैकअप बनाया है, तो आपका बैकअप फ़ोल्डर यहां मिलेगा: Signal डेस्कटॉप सेटिंग > बैकअप > डेस्कटॉप बैकअप (मैनेज करें) > बैकअप फ़ोल्डर ('फ़ाइंडर' में दिखाएं)।
क्या होगा अगर मैं अपनी 'रिकवरी की' भूल जाऊं और मुझे किसी नए डिवाइस पर मैसेज रीस्टोर करने हों?
- 'रिकवरी की' के बिना बैकअप को रीस्टोर करना मुमकिन नहीं है। 'रिकवरी की' एक ऐसी चाबी की तरह है जिसकी डुप्लीकेट कॉपी नहीं बनाई जा सकती। बैकअप बनाते समय आपको 'रिकवरी की' बनानी होती है और फिर उसका इस्तेमाल बैकअप को लॉक करने के लिए किया जाता है। इस 'की' का कोई और विकल्प नहीं है। आपके अलावा इसके बारे में किसी को कुछ पता नहीं होता है। नई 'रिकवरी की' बनाने के लिए एक नया बैकअप बनाना पड़ेगा।
मुझे ऑन-डिवाइस बैकअप से जुड़ी समस्याएं आ रही हैं
- यह पक्का कर लें कि आपकी बैकअप फ़ाइल उस Android डिवाइस पर मौजूद है जहां आपको इसे रीस्टोर करना है।
- कुछ डिवाइस में बैकअप फ़ोल्डर तभी दिखता है जब आप डिवाइस को पूरी तरह बंद करके रीस्टार्ट करें।
- यह पक्का कर लें कि बैकअप फ़ाइल दिख रही है। याद रहे, बैकअप फ़ोल्डर का नाम इस फ़ॉर्मैट में होता है: signal-year-month-date-time.backup.
- Signal के लिए सभी अनुमतियां चालू करें।
- आपके डिवाइस स्टोरेज में मौजूद बैकअप फ़ोल्डर ढूंढने के लिए मीडिया अनुमति ज़रूरी है।
बैकअप फ़ोल्डर में क्या होता है?
-
backup.db— आपका एनक्रिप्टेड मैसेज डेटाबेस -
attachments/— आपकी मीडिया फ़ाइलों वाला फ़ोल्डर -
manifest.json— बैकअप मेटाडेटा और वेरिफ़िकेशन जानकारी
अब भी किसी मदद की ज़रूरत है? हमसे संपर्क करें।