Signal सिक्योर बैकअप Android और iOS दोनों पर काम करते हैं, लेकिन कुछ स्टेप और काम करने के तरीके प्लैटफ़ॉर्म के मुताबिक अलग-अलग हो सकते हैं। सबसे पहले नीचे की बुनियादी जांच पूरी करें, उसके बाद अपने डिवाइस से जुड़े सेक्शन देखें।
- ऐसे शुरू करें (सभी प्लैटफ़ॉर्म)
- Android के लिए खास बातें
- iOS के लिए खास बातें
- प्लैटफ़ॉर्म की वे सीमाएं जिनका ध्यान रखना ज़रूरी है
- अब भी समस्या दूर नहीं हुई?
ऐसे शुरू करें (सभी प्लैटफ़ॉर्म)
1. यह पक्का कर लें कि सिक्योर बैकअप चालू हों
- Signal खोलें।
- यहां जाएं: सेटिंग → चैट → बैकअप।
- यह पक्का कर लें कि सिक्योर बैकअप चालू है।
अगर सिक्योर बैकअप कभी चालू नहीं किया गया हो, तो रीस्टोर करने के लिए कोई बैकअप मौजूद नहीं होगा।
2. यह पक्का कर लें कि आपके पास अपनी 'रिकवरी की' है
- सिक्योर बैकअप की सुरक्षा 64 कैरेक्टर वाली 'रिकवरी की' के ज़रिए की जाती है।
- अपने मैसेज रीस्टोर करने के लिए आपके पास यह 'की' होना ज़रूरी है।
- Signal इस 'की' को रिकवर, रीसेट या बायपास नहीं कर सकता है।
- अगर आपने यह 'की' खो दी, तो फिर अपने बैकअप को ऐक्सेस करना मुमकिन नहीं होगा।
3. सिर्फ़ शुरुआती सेटअप के दौरान रीस्टोर करें
- सिक्योर बैकअप को रीस्टोर करने की सुविधा सिर्फ़ पहली बार सेटअप करने के दौरान ही मिलती है।
- अगर आपने रीस्टोर करने वाला स्टेप छोड़ दिया हो, तो:
- Signal को अनइंस्टॉल करें।
- Signal फिर से इंस्टॉल करें।
- प्रॉम्प्ट मिलने पर, अपना बैकअप रीस्टोर करें।
4. अपना फ़ोन नंबर और अकाउंट जांच लें
- आपको उसी फ़ोन नंबर से Signal पर रजिस्टर करना होगा।
- अलग नंबर का इस्तेमाल करने पर, आपका बैकअप नहीं दिखेगा।
5. अपना इंटरनेट कनेक्शन देख लें
- यह पक्का कर लें कि आपके पास:
- एक स्टेबल वाई-फ़ाई या मोबाइल कनेक्शन है।
- ऐसा कोई VPN या नेटवर्क प्रतिबंध नहीं है जो रीस्टोर किए जाने को ब्लॉक कर दे।
Android के लिए खास बातें
6. Signal को अप-टू-डेट रखें।
- Google Play Storeसे Signal अपडेट करें।
- यह पक्का कर लें कि आपके पास Signal ऐप का सबसे नया वर्ज़न है।
7. जानें कि कौन-सा कंटेंट छूट सकता है
- सिक्योर बैकअप में शामिल होते हैं:
- सारे टेक्स्ट मैसेज।
- पिछले 45 दिनों का मीडिया (मुफ़्त कैटगरी)।
- 45 दिन से पुराना मीडिया सिर्फ़ तभी रीस्टोर होता है जब आप पेड कैटगरी में हों।
- सिर्फ़ एक बार देखे जा सकने वाले मैसेज या ऐसे मैसेज जो अगले 24 घंटे में गायब होने वाले हैं, कभी रीस्टोर नहीं हो पाते।
8. सिक्योर बैकअप और ऑन-डिवाइस बैकअप के बीच का अंतर समझें
- Signal सिक्योर बैकअप अलग-अलग प्लैटफ़ॉर्म पर काम करते हैं (Android से iOS, iOS से Android)
- ऑन-डिवाइस बैकअप:
- सिर्फ़ Android से Android में कारगर हैं।
- iOS पर उपलब्ध नहीं हैं।
- आपके डिवाइस पर स्टोर होते हैं।
- सिक्योर बैकअप की जगह नहीं ले सकते।
- अगर आपने सिर्फ़ Android ऑन-डिवाइस बैकअप बनाया था, तो Signal सिक्योर बैकअप के ज़रिए रीस्टोर करना संभव नहीं है।
iOS के लिए खास बातें
9. Signal को अप-टू-डेट रखें।
- Signal को App Store से अपडेट करें।
- यह पक्का कर लें कि आपके पास Signal ऐप का सबसे नया वर्ज़न है।
10. सिक्योर बैकअप ही रीस्टोर करने का एकमात्र विकल्प है
- iOS किसी भी ऑन-डिवाइस बैकअप को सपोर्ट नहीं करता है।
- अगर फ़ोन बदलने या ऐप को फिर से इंस्टॉल करने से पहले आपने SIgnal सिक्योर बैकअप चालू नहीं किया था, तो आपकी पुरानी चैट को रिकवर नहीं किया जा सकेगा।
प्लैटफ़ॉर्म की वे सीमाएं जिनका ध्यान रखना ज़रूरी है
11. एक से दूसरे प्लैटफ़ॉर्म पर ट्रांसफ़र के मामलों में, रीस्टोर करने में कुछ तकनीकी रुकावटें होती हैं
- सिक्योर बैकअप के ज़रिए, Android से iPhone पर रीस्टोर करना और iPhone से Android पर रीस्टोर करना, दोनों ही संभव हैं।
- मीडिया की उपलब्धता आपके सब्सक्रिप्शन प्लान के हिसाब से होती है।
- डायरेक्ट डिवाइस ट्रांसफ़र और ऑन-डिवाइस बैकअप में एक से दूसरे प्लैटफ़ॉर्म पर रीस्टोर किए जाने की सुविधा नहीं मिलती है।
12. लिंक किए गए डिवाइस पुराने मैसेज रीस्टोर नहीं कर सकते
- लिंक किए गए डिवाइस आपके फ़ोन, iPad या किसी दूसरे डेस्कटॉप पर पुराने मैसेज रीस्टोर नहीं कर सकते।
- फ़ोन का रीस्टोर पूरा होने के बाद ही लिंक किए गए डिवाइस सिंक होना शुरू होंगे।
अब भी समस्या दूर नहीं हुई?
दोबारा जांच लें:
- 'रिकवरी की' सही है कि नहीं (सभी 64 कैरेक्टर)।
- फ़ोन नंबर।
- Signal ऐप का वर्ज़न।
- नेटवर्क कनेक्शन।
- अगर कोई भी ज़रूरी चीज़ कम हुई, तो आपके Signal सिक्योर बैकअप रीस्टोर नहीं हो पाएंगे।