मुझे अपने लिंक किए गए डिवाइस पर यह बैनर क्यों दिखाई दे रहा है?
आपका अकाउंट एक यूनीक और अलग तरह की कैटेगरी में शामिल है:
- आपके अकाउंट के मुख्य डिवाइस (वह Android या iOS डिवाइस जो आपने Signal पर रजिस्टर करने के लिए इस्तेमाल किया था) अपडेट नहीं हुआ है और कुछ समय के लिए वह Signal स्विस से कनेक्ट नहीं है।
- आपके एक या एक से ज़्यादा लिंक डिवाइस पर अब भी Signal का इस्तेमाल हो रहा है और वे इस सेवा से कनेक्ट हैं।
मुझे क्या करना चाहिए?
अगर सब कुछ सही हो, तो यह पूरी प्रक्रिया बिना किसी उलझन के काफ़ी सरल होनी चाहिए:
- वह फ़ोन ढूंढें जिसका इस्तेमाल आपने Signal पर रजिस्टर करने के लिए किया था।
- फ़ोन चालू करें और Signal को ताज़ा वर्ज़न पर अपडेट करें (जैसे कि App Store या Play Store से)।
- Signal के रिलीज़ 90 दिनों बाद एक्सपायर हो जाते हैं। इसलिए अगर कोई फ़ोन लंबे समय से दराज़ में पड़ा हो, तो उसे चार्ज करके तुरंत Signal का पुराना वर्ज़न खोलने पर यह काम नहीं करेगा।
- उस फ़ोन में Signal को नए वर्ज़न पर अपडेट करें और उसे इससे कनेक्ट होने दें।
- कृपया ध्यान दें कि अगर आपका मुख्य डिवाइस कुछ समय के लिए Signal से डिसकनेक्ट रहा है, तो आपकी चैट के कुछ थ्रेड में गड़बड़ियां दिख सकती हैं।
- कुछ देर तक, अपने फ़ोन में Signal को खला रखें।
- लिंक डिवाइस पर Signal बंद करके उसे फिर से लॉन्च करें। अगर आपका फ़ोन सही से अपडेट होकर सर्विस से कनेक्ट हो गया, तो वह बैनर आपको नहीं दिखेगा।
अगर मैं ऐसा न कर सकूं या मेरे पास फ़ोन का ऐक्सेस न हो या मैंने मुख्य डिवाइस से Signal को अनइंस्टॉल कर दिया हो, तो क्या होगा?
आपको ऐप्लिकेशन का अप-टू-डेट वर्ज़न इस्तेमाल करने के लिए, Signal को फिर से इंस्टॉल करके उस पर रजिस्टर करना होगा। Signal के कुछ नए फ़ीचर में यह ज़रूरी है कि आपके अकाउंट से लिंक सभी डिवाइस अपडेट हों। इसमें वह फ़ोन भी शामिल है जो आपने Signal पर साइन अप के लिए इस्तेमाल किया था। अपने प्राइमरी डिवाइस को अपडेट रखें, वरना आपके अकाउंट में कई नई सुविधाएं काम नहीं करेंगी। साथ ही, अगर आपके डिवाइस पर काफ़ी पुराना वर्ज़न मौजूद है, तो मुमकिन है कि आने वाले दिनों में आपका अकाउंट बंद हो जाए।
मैं कैसे पक्का करूं कि ऐसा दोबारा न हो?
कृपया समय-समय पर अपने फ़ोन में Signal चलाएं और पक्का करें कि यह अप-टू-डेट रहे। कुछ फ़ीचर सिर्फ़ तभी काम करेंगे, जब आपके अकाउंट वाला हर डिवाइस लगातार ही नए अपडेट और इम्प्रूवमेंट ले रहा हो। अगर आपने अपने मुख्य डिवाइस का इस्तेमाल लंबे समय से नहीं किया है, तो आपके दूसरे डिवाइस अपडेट नहीं ले पाएंगे।
यह क्यों ज़रूरी है?
अगर आपने नए फ़ीचर और सुधार अपडेट नहीं किए हैं, तो इसका असर उन लोगों के ऊपर भी पड़ता है जो आपसे बात कर रहे हैं। Signal को अपने हर डिवाइस पर हमेशा अपडेट रखें। इससे आपको अपने प्रियजनों को आपसे बात करने में आसानी होगी। ऐसा इसलिए, क्योंकि आपके फ़ोन में सभी नए फ़ीचर और अपडेट मौजूद होंगे। इस तरह, सभी लोग इन सुविधाओं का इस्तेमाल कर पाएंगे।
इसे समझने में आपके सहयोग के लिए धन्यवाद। किसी भी असुविधा के लिए हमें खेद है।