Signal को कुछ फ़ीचर्स के लिए Google Play Services की ज़रूरत क्यों होती है?
Android में, सिस्टम-लेवल सर्विस की ज़रूरत होती है ताकि कुछ बैकग्राउंड टास्क ठीक से काम कर सकें। उदाहरण के लिए, जब Signal न चल रहा हो तब भी नए मैसेज का नोटिफ़िकेशन देने के लिए फ़ोन स्क्रीन सक्रिय कर देना। Google Play Services यह सुविधा Firebase Cloud Messaging (FCM) के ज़रिए देता है। यह एक स्टैंडर्ड तरीका है जिसका इस्तेमाल ज़्यादातर Android ऐप 'पुश नोटिफ़िकेशन' पाने के लिए करते हैं, ताकि उन्हें लगातार बैकग्राउंड में न चलना पड़े और आपकी बैटरी भी खर्च न हो। इसके बिना, नए मैसेज चेक करने के लिए Signal को कम असरदार तरीकों का इस्तेमाल करना पड़ता है, जिससे नोटिफ़िकेशन में देरी हो सकती है या बैटरी ज़्यादा खर्च हो सकती है।
पक्का कर लें कि Google Play services अप-टू-डेट हो।
- अपने Android फ़ोन या टैबलेट में, 'सेटिंग' ऐप खोलें।
- अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो > सभी सेवाएं पर टैप करें।
- 'प्राइवेसी और सुरक्षा' के तहत, सिस्टम सेवाएं > Google Play services पर टैप करें।
- अपडेट करें या इंस्टॉल करें पर टैप करें।
Google Play Services वाला कैश और डेटा मिटाएं।
- अपने Android फ़ोन या टैबलेट में, 'सेटिंग' ऐप खोलें।
- ऐप्स > Google Play Services पर टैप करें।
- अगर 'Google Play Services नहीं दिख रहा है' तो सभी ऐप्स देखें > Google Play Services पर टैप करें।
- स्टोरेज और कैश > कैश मिटाएं पर टैप करें।
- स्टोरेज खाली करें > सारा डेटा खाली करें > डिलीट करें पर टैप करें।
Play Store का कैश और डेटा मिटाएं।
- अपने Android फ़ोन या टैबलेट में, 'सेटिंग' ऐप खोलें।
- ऐप और नोटिफ़िकेशन > सभी ऐप देखें पर टैप करें।
- नीचे स्क्रॉल करें और Google Play Store पर टैप करें।
- स्टोरेज > कैश मिटाएं पर टैप करें।
- डेटा मिटाएं पर टैप करें।
- Play Store फिर से खोलें और फिर से डाउनलोड करने की कोशिश करें।