ये OnePlus डिवाइस की OS से जुड़ी सेटिंग हैं, जो नोटिफ़िकेशन के काम करने के तरीके पर असर डाल सकती हैं।
बैटरी ऑप्टिमाइज़ेशन
पावर सेविंग मोड चालू होने या बैकग्राउंड में सीमित पावर का इस्तेमाल सेट होने पर, शायद नोटिफ़िकेशन ठीक से काम न करें।
- Android फ़ोन सेटिंग > बैटरी > पावर सेविंग मोड बंद करें।
- Android फ़ोन सेटिंग > बैटरी > ज़्यादा सेटिंग > बैटरी का इस्तेमाल ऑप्टिमाइज़ करें > Signal > ऑप्टिमाइज़ न करें।
- Android फ़ोन सेटिंग > बैटरी > ज़्यादा सेटिंग > ऐप बैटरी का मैनेजमेंट > Signal > 'बैकग्राउंड में गतिविधि की अनुमति दें' चालू होने चाहिए।
नोटिफ़िकेशन और स्टेटस बार
यहां स्टेटस बार, लॉक स्क्रीन, बैनर, और ऐप का आइकन बैज के नोटिफ़िकेशन कॉन्फ़िगर किए जा सकते हैं।
- Android फ़ोन सेटिंग > नोटिफ़िकेशन और स्टेटस बार > 'नोटिफ़िकेशन मिलने पर स्क्रीन चालू करें' चालू होने चाहिए।
- Android फ़ोन सेटिंग > नोटिफ़िकेशन और स्टेटस बार > स्टेटस बार > नोटिफ़िकेशन आइकन > 'आइकन दिखाएं' या 'संख्या दिखाएं' चुना होना चाहिए।
- Android फ़ोन सेटिंग > नोटिफ़िकेशन और स्टेटस बार > लॉक स्क्रीन > Signal चालू होने चाहिए।
- Android फ़ोन सेटिंग >नोटिफ़िकेशन और स्टेटस बार > लॉक स्क्रीन > बैनर > 'बैनर नोटिफ़िकेशन दिखाएं' और Signal चालू होने चाहिए।
- Android फ़ोन सेटिंग > नोटिफ़िकेशन और स्टेटस बार > लॉक स्क्रीन >ऐप आइकन बैज > 'ऐप आइकन दिखाएं' चालू होने चाहिए।
फ़ुल स्क्रीन अलर्ट
- सिस्टम सेटिंग ऐप खोलें > ऐप > 3 डॉट वाले मेन्यू पर टैप करें > खास ऐक्सेस > फ़ुल स्क्रीन अलर्ट > पक्का करें कि Signal का टॉगल चालू हो।