Samsung A54 डिवाइस पर मौजूद कुछ सिस्टम सेटिंग, नोटिफ़िकेशन के काम करने के तरीकों पर असर डाल सकती हैं।
बैटरी ऑप्टिमाइज़ेशन
पावर सेविंग मोड चालू होने पर या बैकग्राउंड में पावर का इस्तेमाल मैनेज होने पर, शायद नोटिफ़िकेशन ठीक से काम न करें।
- Android फ़ोन सेटिंग > बैटरी > पावर सेविंग बंद करें।
- Android फ़ोन सेटिंग > बैटरी > बैकग्राउंड में इस्तेमाल होने की लिमिट > 'इस्तेमाल न होने पर ऐप को स्लीप मोड में डालें' या Signal को 'ऐप को कभी भी अपने-आप स्लीप मोड पर न डालें' की सूची में जोड़ें।
नोटिफ़िकेशन
नीचे दी गई सेटिंग लॉक स्क्रीन नोटिफ़िकेशन, बैनर, ऐप आइकन बैज और 'डू नॉट डिस्टर्ब' के लिए हैं।
- Android फ़ोन सेटिंग > नोटिफ़िकेशन > ऐप नोटिफ़िकेशन > Signal का टॉगल चालू होना चाहिए।
- Android फ़ोन सेटिंग > नोटिफ़िकेशन > लॉक स्क्रीन नोटिफ़िकेशन का टॉगल चालू होना चाहिए।
- Android फ़ोन सेटिंग > नोटिफ़िकेशन > एडवांस सेटिंग > ऐप आइकन बैज चालू होने चाहिए।
- Android फ़ोन सेटिंग > नोटिफ़िकेशन > डू नॉट डिस्टर्ब > 'डू नॉट डिस्टर्ब में दी गई अनुमति' सूची की समीक्षा करें।
साउंड और वाइब्रेशन
इससे तय होगा कि नोटिफ़िकेशन आने पर अलर्ट या साउंड सुनाई देगा या नहीं और इनकमिंग कॉल के दौरान डिवाइस वाइब्रेट करेगा या नहीं।
- Android फ़ोन सेटिंग > साउंड और वाइब्रेशन > अपनी साउंड, वाइब्रेशन, और वॉल्यूम के विकल्पों की समीक्षा करें।