अगर आपके डेस्कटॉप पर यह गड़बड़ी दिख रही है, तो मुमकिन है कि ऐसा इनमें से किसी एक वजह से हो रहा होगा:
- आपको Signal डेस्कटॉप खोले और इस्तेमाल किए थोड़ा समय हो गया होगा।
- आपने Signal डेटा फ़ोल्डर को किसी और कंप्यूटर से इस कंप्यूटर पर कॉपी किया होगा।
- मुमकिन है कि एक ही डेस्कटॉप के डेटा को कई डिवाइस पर इस्तेमाल किया गया हो, चाहे ऐसा शेयर्ड लोकेशन से किया गया हो या फिर एक कंप्यूटर से दूसरे में कॉपी किया गया हो।
- कॉरपोरेट सिस्टम या प्रतिबंधों वाले नेटवर्क से कनेक्ट रहते हुए Signal चलाया गया हो।
- कंप्यूटर का पासवर्ड या iCloud का पासवर्ड रीसेट किया गया हो।
कभी-कभी डेटा रिकवर हो जाता है, लेकिन ज़्यादा संभावना यही है कि आपको Signal डेस्कटॉप दोबारा इंस्टॉल करके अपने मुख्य Signal Android या iOS ऐप के साथ फिर से लिंक करना पड़े। अपने डेस्कटॉप को फिर से लिंक करने से, आपके फ़ोन से मैसेज डिलीट नहीं होंगे। आपके पास यह विकल्प भी होगा कि आप लिंकिंग प्रक्रिया के दौरान अपने फ़ोन से पुराने मैसेज ट्रांसफ़र कर सकें।
Signal डेस्कटॉप फिर से इंस्टॉल करना और पुराने मैसेज के साथ इसे फिर से लिंक करना
Signal डेस्कटॉप ऐप से पूरा डेटा अनइंस्टॉल करके हटाने के लिए, अपने कंप्यूटर के ऑपरेटिंग सिस्टम के मुताबिक नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।
macOS:
- /Application या ~/Application डायरेक्ट्री में Signal.app फ़ाइल डिलीट करें
- ~/Library/Application Support/Signal से लोकल डेटा डिलीट करें
- इस लिंक के ज़रिए Signal डेस्कटॉप फिर से इंस्टॉल करें: https://signal.org/download
Windows:
- C:\Users<Your Name>\AppData\Local\Programs\signal-desktop में 'Signal.exe अनइंस्टॉल करें' चुनें
- C:\Users\<YourName>\AppData\Roaming\Signal को डिलीट करें
- इस लिंक के ज़रिए Signal डेस्कटॉप फिर से इंस्टॉल करें: https://signal.org/download
Linux:
- यह कमांड चलाएं: apt-get remove signal-desktop
- ~/.config/Signal को डिलीट करें
- इस लिंक के ज़रिए Signal डेस्कटॉप फिर से इंस्टॉल करें: https://signal.org/download
मोबाइल से डेस्कटॉप में पुराने मैसेज ट्रांसफ़र करें
Signal डेस्कटॉप को फिर से इंस्टॉल करने और अपने स्मार्टफ़ोन पर QR कोड स्कैन करने के बाद, आपके पास मोबाइल से डेस्कटॉप पर पुराने मैसेज ट्रांसफ़र करने का विकल्प दिखेगा। इसमें पिछले 45 दिनों का मीडिया भी डेस्कटॉप पर ट्रांसफ़र हो जाएगा।
अगर आपने ट्रांसफ़र न करें चुना या फिर आपका मन बदल गया, तो आपको अनइंस्टॉल करने के ऊपर दिए गए विकल्पों को दोहराना होगा और Signal डेस्कटॉप का पूरा डेटा हटाना होगा। इसके बाद, दोबारा लिंक करके ट्रांसफ़र करने का विकल्प चुनना होगा।