Signal डायरेक्ट डिवाइस ट्रांसफ़र की मदद से आपके पुराने मैसेज Signal सिक्योर बैकअप का इस्तेमाल किए बिना सीधे एक फ़ोन से दूसरे फ़ोन पर भेजे जाते हैं। बस आपके पास दोनों डिवाइस मौजूद होने चाहिए।
- शुरुआत ऐसे करें (सभी प्लैटफ़ॉर्म के लिए)
- सामान्य सीमाएं
शुरुआत ऐसे करें (सभी प्लैटफ़ॉर्म के लिए)
1. यह पक्का कर लें कि दोनों डिवाइस मौजूद हों और अनलॉक हों
- आपके पास पुराना और नया, दोनों ही फ़ोन होने चाहिए।
- अगर पुराना फ़ोन कहीं खो गया है, खराब हो गया है या रीसेट हो गया है, तो डायरेक्ट ट्रांसफ़र फ़ीचर काम नहीं करेगा।
2. प्लैटफ़ॉर्म की कम्पैटिबिलिटी वेरिफ़ाई कर लें
- डायरेक्ट डिवाइस ट्रांसफ़र सिर्फ़ इनके बीच काम करता है:
- Android से Android.
- iPhone से iPhone.
- एक से दूसरे प्लैटफ़ॉर्म में ट्रांसफ़र (Android से iOS या iOS से Android) की सुविधा मौजूद नहीं है।
3. दोनों डिवाइस पर Signal अपडेट करें
- यह पक्का कर लें कि दोनों फ़ोन पर Signal का सबसे नया वर्ज़न मौजूद हों।
- मुमकिन है कि पुराने वर्ज़न में ट्रांसफ़र काम न करे या बीच में ही रुक जाए।
4. नए फ़ोन में सेटअप के दौरान ट्रांसफ़र शुरू करें
- डायरेक्ट ट्रांसफ़र की सुविधा सिर्फ़ शुरुआती सेटअप के दौरान ही उपलब्ध है।
- अगर सेटअप पहले ही पूरा हो चुका है, तो:
- नए फ़ोन पर Signal अनइंस्टॉल करें।
- Signal फिर से इंस्टॉल करें।
- बताए जाने पर ट्रांसफ़र शुरू करें।
5. दोनों डिवाइस एक-दूसरे के पास रखें और उन्हें कनेक्ट करके रखें
- दोनों फ़ोन:
- एक-दूसरे के पास रखें।
- चालू और अनलॉक रखें।
- ट्रांसफ़र पूरा होने तक दूसरा ऐप न खोलें और न ही किसी भी डिवाइस को लॉक करें।
6. किसी स्टेबल कनेक्शन का इस्तेमाल करें
- ट्रांसफ़र इसके ज़रिए हो सकता है:
- वाई-फ़ाई।
- लोकल डिवाइस-टू-डिवाइस कनेक्शन।
- ट्रांसफ़र के दौरान कमज़ोर नेटवर्क या VPN से बचें।
- बैटरी चार्ज रखें, ताकि यह लो पावर मोड में न रहे।
7. जानें कि डेटा को कैसे हैंडल किया जाता है
- डायरेक्ट ट्रांसफ़र फ़ीचर आपके पुराने मैसेज एक से दूसरे डिवाइस में ले जाता है।
- ट्रांसफ़र पूरा होने पर:
- पुराने फ़ोन से पुराने मैसेज हटा दिए जाते हैं।
- इनका बैकअप नहीं लिया जाता है।
8. सिक्योर बैकअप लेना आपकी इच्छा पर है, लेकिन ऐसा करना बेहतर रहेगा
- डायरेक्ट ट्रांसफ़र के दौरान बैकअप नहीं लिया जाता है।
- ट्रांसफ़र के बाद बैकअप रखने के लिए:
- ट्रांसफ़र से पहले या बाद में सिक्योर बैकअप चालू करें।
सामान्य सीमाएं
9. असफल होने के बाद रिकवरी संभव नहीं है
- अगर ट्रांसफ़र बीच में रुक जाता है या पूरा नहीं हो पाता है, तो मुमकिन है कि पुरानी चैट वापस न मिल सके।
- बैकअप प्लान के तौर पर, पहले से ही सिक्योर बैकअप चालू करें।
10. लिंक किए गए डिवाइस में पुरानी चैट ट्रांसफ़र नहीं हो सकती
- लिंक किए गए डिवाइस में आपके फ़ोन, iPad या किसी दूसरे डेस्कटॉप पर पुराने मैसेज रीस्टोर नहीं हो सकते।