अपनी वन-टू-वन चैट और ग्रुप चैट में अपने सबसे ज़रूरी मैसेज सबसे ऊपर पिन करें।
किसी मैसेज को पिन करने के लिए:
- वह चैट खोलें जहां आपको मैसेज पिन करना है।
- मैसेज को दबाकर रखें (Android/iOS) या उस पर राइट-क्लिक करें (डेस्कटॉप)।
- पिन करें चुनें।
- तय करें कि किस मैसेज को कितने समय के लिए पिन करना है।
- ठीक है पर टैप करें।
किसी मैसेज को अनपिन करने के लिए, यही स्टेप पूरे करें और अनपिन करें चुनें।
अतिरिक्त जानकारी:
- पिन किए गए मैसेज चैट में सबसे ऊपर दिखाई देते हैं और ये सभी मौजूदा सदस्यों को दिखते हैं।
- पिन किए गए मैसेज बारी-बारी से देखने के लिए बैनर पर टैप या क्लिक करें।
- ज़्यादा विकल्पों के लिए बैनर पर पिन आइकन का इस्तेमाल करें (या मोबाइल पर आइकन दबाकर रखें)।
- चैट में ज़्यादा से ज़्यादा तीन पिन किए गए मैसेज हो सकते हैं। नया मैसेज पिन करने पर सबसे पुराना वाला अपने-आप हट जाता है।
- पिन किए गए मैसेज उसी क्रम में दिखाए जाते हैं जिस क्रम में उन्हें पिन किया गया था, सबसे नया मैसेज सबसे आखिर में दिखाया जाता है।
- ग्रुप के नए सदस्य ग्रुप में जुड़ने के बाद ही, शेयर किए गए मैसेज और पिन किया हुआ कॉन्टेंट देख सकते हैं।
- ग्रुप चैट में, मैसेज कौन पिन करेगा इसका कंट्रोल ऐडमिन के पास ग्रुप सेटिंग के ज़रिए रहता है।
- गायब होने वाले मैसेज टाइमर खत्म होते ही अपने-आप अनपिन हो जाते हैं और चैट से हट जाते हैं।