Signal कॉल से जुड़े सर्वे के ज़रिए आपसे डायरेक्ट फ़ीडबैक लिया जाता है कि आपका कॉल संबंधी अनुभव कैसा रहा। हम कॉल सुविधा को लगातार बेहतर और नया बना रहे हैं। हमारा अनुरोध है कि Signal को बेहतर बनाने में आप भी भागीदारी करें।
कुछ ज़रूरी बातें:
- हमेशा की तरह, सभी Signal कॉल एंड-टू-एंड एनक्रिप्टेड हैं।
- सर्वे वाले सवाल कुछ कॉल के बाद ही आपको मिलेंगे।
- Signal आपका कोई निजी डेटा ऑटोमेटिक तरीके से इकट्ठा नहीं करता है।
- सर्वे के सवालों के जवाब देना, रेटिंग देना, और डीबग लॉग जमा करना पूरी तरह आपकी इच्छा पर निर्भर हैं। आप चाहें तो डायलॉग बॉक्स के ऊपर दाएं कोने में बने x पर टैप करके सर्वे को पूरा करने से मना कर दें।
- डीबग लॉग में ऐप से जुड़ी मामूली तकनीकी जानकारी होती है, लेकिन इसमें कोई पुराना मैसेज, कॉन्टैक्ट, प्रोफ़ाइल, फ़ोन नंबर, ग्रुप के नाम वगैरह नहीं होते।
- सर्वे में किसी पुराने मैसेज, कॉन्टैक्ट, प्रोफ़ाइल, फ़ोन नंबर, ग्रुप का नाम वगैरह का खुलासा नहीं होता।
- सर्वे में बस एक रेटिंग देनी है, कुछ चीज़ें चुननी हैं और फिर सबमिट कर देना है।
| कॉल रेटिंग का एक उदाहरण | |
| सबमिट करने से पहले स्क्रीन कैसी दिखेगी, इसका एक उदाहरण |