Signal का 'स्क्रीन लॉक' इस तरह बनाया गया है कि आपकी Signal स्क्रीन लॉक हो जाए और आप ऐप का इस्तेमाल न कर सकें। यह आपके फ़ोन के पिन, पासफ़्रेज़ या बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन (जैसे कि फ़िंगरप्रिंट, TouchID या FaceID) का इस्तेमाल करता है। यह Signal पिन से अलग चीज़ है।
क्या आपको यह देखना है:
मैं स्क्रीन लॉक को चालू या बंद कैसे करूं?
- पुष्टि करें कि आपके फ़ोन पर स्क्रीन लॉक की सुविधा मौजूद है। Signal डेस्कटॉप पर फ़िलहाल स्क्रीन लॉक की सुविधा मौजूद नहीं है।
- Signal में सेटिंग मैनेज करें
- चालू करने के लिए, स्लाइडर पर टैप करें और इसका रंग नीला होने दें।
- बंद करने के लिए, स्लाइडर पर टैप करें और इसका रंग ग्रे होने दें।
- स्क्रीन लॉक का टाइमआउट सेट करें।
- Android के यूज़र टाइमआउट के बिना Signal को मैन्युअल तरीके से लॉक कर सकते हैं।
- नोटिफ़िकेशन ट्रे देखने के लिए अपनी स्क्रीन पर सबसे ऊपर से नीचे की ओर स्वाइप करें > Signal को लॉक करें।
- कुछ Android यूज़र को Signal अनलॉक है नोटिफ़िकेशन पर दोबारा नीचे की ओर स्वाइप करना होगा और Signal लॉक करें विकल्प चुनना होगा।