आपका Signal पिन एक न्यूमेरिक या अल्फ़ान्यूमेरिक कोड होता है जो डिवाइस खो जाने या बदलने पर आपकी प्रोफ़ाइल, सेटिंग, कॉन्टैक्ट, और ब्लॉक लिस्ट को वापस पाने में मदद करता है। यह फ़ोन नंबर के बजाय अन्य आइडेंडिफ़ायर जैसी सुविधाएं देता है। पिन का इस्तेमाल रजिस्ट्रेशन लॉक के तौर पर भी किया जा सकता है।
पिन चालू करने के लिए Signal ने Secure Value Recovery विकसित किया है, जिससे आपका सोशल ग्राफ़ Signal के सर्वरों को पता नहीं चल पाता। दूसरे कई ऐप और प्लैटफ़ॉर्म इस तरह का डेटा अपने सर्वर पर बिना एनक्रिप्शन वाले टेक्स्ट के रूप में रखते हैं, लेकिन Signal ऐसा नहीं करता।
ज़रूरी:
- पिन सिर्फ़ पिन है, चैट बैकअप नहीं। आपकी मैसेज हिस्ट्री इससे लिंक नहीं होती और इसका इस्तेमाल खोई हुई मैसेज हिस्ट्री को वापस लाने के लिए नहीं किया जा सकता।
- हमें आपका पिन नहीं पता और हम इसे आपके लिए रीसेट या रिकवर नहीं कर सकते।
- अगर आपको अपना पिन याद नहीं है और आपने रजिस्ट्रेशन लॉक चालू कर रखा है, तो हो सकता है कि आपका अकाउंट 7 दिनों के लिए लॉक हो जाए।
नीचे अक्सर पूछे जाने वाले सवाल दिए गए हैं, जिनमें ये शामिल हैं:
- रजिस्ट्रेशन लॉक मैनेज करना
- मुझे अपना Signal पिन याद नहीं है
- पिन रिमाइंडर बंद करना
- पिन की सुविधा बंद करना
मुझे एक से ज़्यादा पिन क्यों दिख रहे हैं?
आपका Signal पिन है
- वह SMS सत्यापन कोडनहीं है जिसका उपयोग पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान किया जाता है।
- यह स्क्रीन लॉक नहीं है और इसका उस डिवाइस पासकोड से कोई लेना-देना नहीं है, जिसे स्क्रीन लॉक चालू होने पर आपको डालना पड़ सकता है।
- यह उस 'रिकवरी की' से अलग है जिसका इस्तेमाल किसी सिक्योर बैकअप या ऑन-डिवाइस बैकअप को रीस्टोर करने के लिए किया जाता है।
मैं अपना पिन कैसे मैनेज करूं या बदलूं?
- अपने फ़ोन पर Signal सेटिंग
> अकाउंट > अपना पिन बदलें पर जाएं
क्या इसके बजाय अपनी उंगली की छाप, चेहरे की पहचान या फ़ोन का स्क्रीन लॉक इस्तेमाल किया जा सकता है?
आपका Signal पिन आपके डिवाइस के पासकोड से अलग होता है। आपके डिवाइस का पासवर्ड मैनेजर आपका पिन सुरक्षित रख सकता है। आपके पास इसे कॉपी करके Signal में पेस्ट करने की सुविधा होती है।
मैं अपना रजिस्ट्रेशन लॉक कैसे मैनेज करूं या बदलूं?
- अगर आपका नंबर किसी अन्य डिवाइस पर रजिस्टर है, तो रजिस्ट्रेशन लॉक चालू करते ही एक टाइमर शुरू हो जाएगा। इसका मतलब है कि 7 दिनों के अंदर आपको कोई न कोई गतिविधि करनी होगी।
- अगर आपके फ़ोन में Signal का रजिस्टर्ड और ऐक्टिव वर्ज़न है, तो Signal सेटिंग
> अकाउंट> पर जाकर इसे चालू या बंद करें।
रजिस्ट्रेशन लॉक की समयसीमा कब समाप्त होती है?
- 7 दिनों तक कोई गतिविधि न करने पर रजिस्ट्रेशन लॉक की समयसीमा समाप्त हो जाती है।
- 7 दिनों तक कोई भी गतिविधि नहीं करने पर, नया पिन बनाया जा सकता है। पुराना पिन और उससे जुड़ी जानकारी इसके बाद उपलब्ध नहीं रहती।
मेरा पिन कितना बड़ा हो सकता है?
इसकी कोई सीमा नहीं होती। यह आपके ऊपर है कि आपको कितने कैरेक्टर शामिल करने हैं।
मुझे पिन के रिमाइंडर क्यों दिखते हैं?
चूंकि हम आपके लिए पिन को रिकवर या रीसेट नहीं कर सकते, इसलिए हम समय-समय पर आपसे पिन की पुष्टि करने को कहते हैं।
क्या ये रिमाइंडर बंद किए जा सकते हैं?
- अपना पिन याद रखना बहुत ज़रूरी है। अगर आपको यह याद नहीं रहता, तो हम इसे रिकवर करने में आपकी कोई मदद नहीं कर पाएंगे।
- हमेशा सही पिन डालने पर आपको रिमाइंडर कम दिखाई देंगे। अगर सही पिन डालने के लिए आपको कई बार कोशिश करनी पड़ती है, तो रिमाइंडर ज़्यादा बार दिखाई देंगे।
- इसे बंद करने के लिए, अपने फ़ोन पर Signal सेटिंग
> अकाउंट > पिन रिमाइंडर >अपना पिन डालें > बंद करें या रिमाइंडर बंद करें पर जाएं।
क्या होगा अगर मैं अपना पिन भूल जाऊं?
- हम आपका पिन रीसेट नहीं कर सकते।
- अगर आपने रजिस्ट्रेशन लॉक चालू किया है, तो आपको निष्क्रियता टाइमर समाप्त होने तक इंतज़ार करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन लॉक नहीं रहने पर भी, Signal का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे आपकी प्रोफ़ाइल से जुड़ी जानकारी जैसी कुछ सेव की गई सेटिंग खो जाएंगी।
- Android पर, आगे बढ़ें > नया पिन बनाएं पर टैप करें
- iOS पर, मदद चाहिए? > नया पिन बनाएं पर टैप करें
मुझे अपना पिन याद है, फिर भी यह काम क्यों नहीं कर रहा?
- पक्का कर लें कि आपके फ़ोन की तारीख और समय की सेटिंग आपके समय क्षेत्र के मुताबिक सही तरीके से सेट हो।
- अगर पिन डालने के आपके सभी मौके खत्म हो गए हैं, तो स्क्रीन पर सर्विस से कनेक्ट होने में कोई गड़बड़ी हुई या इससे जुड़ी जानकारी दिखाई दे सकती है।
- अपनी समस्या बताने के लिए मदद चाहिए? > सपोर्ट टीम से संपर्क करें पर टैप करें। यह विकल्प सिर्फ़ तब दिखाई देगा, जब आपने पिन डालने के लिए कई बार कोशिश की हो।
रजिस्ट्रेशन के समय अगर मेरे अल्फ़ान्यूमेरिक पिन के लिए सिर्फ़ न्यूमेरिक कीबोर्ड दिखाई दे, तो क्या करूं?
- अल्फान्यूमेरिक पिन डालें पर टैप करें और फिर अपना पिन डालें।
- कुछ iOS यूज़र अपना पिन कॉपी करके पेस्ट करते हैं और यह तरीका काम करता है।
पिन की ज़रूरत क्यों पड़ती है?
Signal पिन का इस्तेमाल नई सुविधाओं के लिए किया जाता है, जैसे कि फ़ोन नंबर के बजाय अन्य आइडेंडिफ़ायर से होने वाली पहचान, जहां आपके Signal कॉन्टैक्ट सिर्फ़ Signal में ही सेव होते हैं। इसके लिए Signal ने Secure Value Recovery तैयार किया है, जिससे आपका कॉन्टैक्ट नेटवर्क Signal के सर्वर से भी छिपा रहता है। दूसरे कई ऐप और प्लैटफ़ॉर्म इस तरह का डेटा अपने सर्वर पर बिना एनक्रिप्शन वाले टेक्स्ट के रूप में रखते हैं, लेकिन Signal ऐसा नहीं करता।
पिन की सुविधा कैसे बंद की जा सकती है?
- पिन के बिना, उसी डिवाइस पर ऐप दोबारा इंस्टॉल करने पर आपके सभी Signal कॉन्टैक्ट खो जाएंगे।
- पिन बंद करने पर, Secure Value Recovery भी बंद हो जाती है।
- बंद करने के लिए, 'पिन बनाएं' स्क्रीन से 'ज़्यादा' चुनें
या
> पिन हटाएं
अगर मैंने पहले ही पिन बना लिया है, तो उसे कैसे हटाऊं?
बिना वैकल्पिक रजिस्ट्रेशन लॉक वाले यूज़र के पास पिन की सुविधा बंद करने का विकल्प होता है।
-
Signal सेटिंग
> अकाउंट > रजिस्ट्रेशन लॉक > पर जाएं और देख लें कि यह बंद हो।
-
Signal सेटिंग
> अकाउंट > ऐडवांस पिन सेटिंग > पिन बंद करें> पिन बंद करें पर जाएं और देख लें कि यह बंद हो।