आपका Signal पिन एक न्यूमेरिक या अल्फ़ान्यूमेरिक कोड होता है जो डिवाइस खो जाने या बदलने पर आपकी प्रोफ़ाइल, सेटिंग, कॉन्टैक्ट, और ब्लॉक लिस्ट को वापस पाने में मदद करता है। यह फ़ोन नंबर के बजाय अन्य आइडेंडिफ़ायर जैसी सुविधाएं देता है। पिन का इस्तेमाल रजिस्ट्रेशन लॉक के तौर पर भी किया जा सकता है।
पिन चालू करने के लिए Signal ने Secure Value Recovery विकसित किया है, जिससे आपका सोशल ग्राफ़ Signal के सर्वरों को पता नहीं चल पाता। दूसरे कई ऐप और प्लैटफ़ॉर्म इस तरह का डेटा अपने सर्वर पर बिना एनक्रिप्शन वाले टेक्स्ट के रूप में रखते हैं, लेकिन Signal ऐसा नहीं करता।
ज़रूरी:
- पिन सिर्फ़ पिन है, चैट बैकअप नहीं। आपकी मैसेज हिस्ट्री इससे लिंक नहीं होती और इसका इस्तेमाल खोई हुई मैसेज हिस्ट्री को वापस लाने के लिए नहीं किया जा सकता।
- हमें आपका पिन नहीं पता और हम इसे आपके लिए रीसेट या रिकवर नहीं कर सकते।
- अगर आपको अपना पिन याद नहीं है और आपने रजिस्ट्रेशन लॉक चालू कर रखा है, तो हो सकता है कि आपका अकाउंट 7 दिनों के लिए लॉक हो जाए।
निम्न के सहित, अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों के लिए नीचे जारी रखें:
- रजिस्ट्रेशन लॉक प्रबंधित करें
- मैं अपना Signal पिन भूल गया/गई
- PIN रिमाइंडर निष्क्रीय करें
- पिन को डिसेबल करें
मुझे एक से अधिक पिन क्यों दिख रहा है?
आपका Signal पिन है
- वह SMS सत्यापन कोडनहीं है जिसका उपयोग पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान किया जाता है।
- यह स्क्रीन लॉक नहीं है और इसका उस डिवाइस पासकोड से कोई लेना-देना नहीं है, जिसे स्क्रीन लॉक चालू होने पर आपको डालना पड़ सकता है।
- यह उस 'रिकवरी की' से अलग है जिसका इस्तेमाल किसी सिक्योर बैकअप या ऑन-डिवाइस बैकअप को रीस्टोर करने के लिए किया जाता है।
मैं अपना पिन कैसे प्रबंधित करूँ या बदलूँ?
- अपने फ़ोन पर Signal सेटिंग्स
> अकाउंट > अपना पिन बदलें पर जाएँ
क्या इसके बजाय अपनी उंगली की छाप, चेहरे की पहचान या फ़ोन का स्क्रीन लॉक इस्तेमाल किया जा सकता है?
आपका Signal पिन आपके डिवाइस के पासकोड से अलग होता है। आपके डिवाइस का पासवर्ड मैनेजर आपका पिन सुरक्षित रख सकता है। आपके पास इसे कॉपी करके Signal में पेस्ट करने की सुविधा होती है।
मैं पंजीकरण लॉक विकल्प को कैसे प्रबंधित करूँ या बदलूँ?
- यदि आपका नंबर किसी अन्य डिवाइस पर रजिस्टर्ड हो तो लॉक को सक्रीय करने से 7 दिनों का एक निष्क्रीयता टाइमर ट्रिगर हो जाता है।
- अगर आपके फ़ोन में Signal का रजिस्टर्ड और ऐक्टिव वर्ज़न है, तो Signal सेटिंग
> अकाउंट> पर जाकर इसे चालू या बंद करें।
रजिस्ट्रेशन लॉक की अवधि कब समाप्त होती है?
- 7 दिन निष्क्रीय रहने के बाद रजिस्ट्रेशन लॉक की अवधि समाप्त हो जाती है।
- 7 दिन निष्क्रीय अरहने के बाद एक नया पिन बनाया जा सकता है। पुराना पिन और उससे जुड़ी जानकारी अब उपलब्ध नहीं हैं।
मेरा पिन कितना बड़ा हो सकता है?
इसकी कोई सीमा नहीं होती है। जितने चाहें उतने कैरेक्टर आप जोड़ सकते हैं।
मुझे पिन के रिमाइंडर क्यों दिखते हैं?
चूंकि हम आपके लिए पिन को रिकवर या रीसेट नहीं कर सकते, इसलिए हम समय-समय पर आपसे पिन की पुष्टि करने को कहते हैं।
क्या मैं इन रिमाइंडरों को बंद कर सकता हूँ?
- आपके PIN को याद रखना काफी महत्वपूर्ण है। यदि आप भूल जाएँ तो हम आपके PIN को रिकवर नहीं कर सकते।
- यदि आप लगातार अपना PIN सही ढंग से दर्ज करते हैं, तो अनुस्मारक आपको कम बार दिखाई देंगे। यदि बहुत से प्रयास ज़रूरी हैं, तो अनुस्मारक अधिक बार होंगे।
- अपने फ़ोन पर अक्षम करने के लिए, Signal सेटिंग्स
> अकाउंट > पिन रिमाइंडर >अपना पिन एंटर करें > रिमाइंडर ऑफ़ या ऑन करें पर जाएँ।
क्या होगा अगर मैं अपना पिन भूल जाऊं?
- हम आपका पिन रीसेट नहीं कर सकते।
- यदि आपका रजिस्ट्रेशन लॉक सक्षम किया हुआ है तो निष्क्रीयता टाइमर की अवधि समाप्त होने तक आपको इंतज़ार करना पड़ेगा।
- यदि आपके पास पंजीकरण लॉक नहीं है, तो आप फिर भी Signal के साथ शुरुआत कर सकते हैं। आपकी कुछ सहेजी गई सेटिंग्ज़ जैसे कि प्रोफ़ाइल जानकारी गुम हो जाएगी।
- ऐंड्रॉयड पर, छोड़ें > नया पिन बनाएँ को टैप करें
- iOS पर, सहायता चाहिए?पर टैप करें > नए PIN का निर्माण करें
मुझे मेरे PIN के बारे में पता है। यह स्वीकार क्यों नहीं किया?
- जाँच करें कि आपके फ़ोन के लिए तिथि और समय की सेटिंग्ज़ आपके समय क्षेत्र के लिए सही रूप से सेट की गई हैं।
- यदि आपके PIN अनुमान समाप्त हो गए हैं, तो आपको स्क्रीन पर सेवा के साथ कनेक्ट होने में त्रुटिया इसके बारे में जानकारी दिखाई दे सकती है।
- सहायता चाहिए? पर टैप करें >सहायता से संपर्क करेंहमें बताने के लिए कि क्या हो रहा है। यह विकल्प केवल तब दिखाई देगा जब आपने अपने PIN को कुछ बार आज़मा लिया हो।
यदि मुझे पंजीकरण के दौरान मेरे अल्फान्यूमैरिक PIN के लिए केवल एक न्यूमैरिक कीबोर्ड दिखाई दे, तो क्या होगा?
- अल्फान्यूमैरिक PIN दर्ज करें पर टैप करें और फिर अपना PIN दर्ज करें।
- कुछ iOS यूज़र्स अपना पिन कॉपी और पेस्ट कर सकते हैं तथा इसे स्वीकार कर लिया जाएगा।
PIN क्यों है?
Signal PINs ग़ैर-फ़ोन नंबर आधारित पहचानकर्ताओं जैसे नए फ़ीचर्स का समर्थन करने के लिए किया जाता है जहां आपके Signal संपर्क केवल Signal के अंदर होते हैं। इसे सक्षम करने के लिए, Signal ने सुरक्षित मूल्य रिकवरी को विकसित किया जो आपके सामाजिक ग्राफ को Signal सर्वरों के लिए अज्ञात रखेगा। यह अन्य एप्स और प्लेटफ़ॉर्मों की तरह नहीं है जो इस तरह के डेटा को अपने सर्वरों में प्लेनटेक्स्ट में स्टोर करते हैं।
पिन की सुविधा कैसे बंद की जा सकती है?
- पिन के बिना, उसी डिवाइस पर ऐप को फिर से इंस्टॉल करने का मतलब होगा कि आपके सभी Signal संपर्क गुम हो गए हैं।
- पिन अक्षम करके, आप सिक्योर वैल्यू रिकवरी को अक्षम करते हैं।
- बंद करने के लिए, 'पिन बनाएं' स्क्रीन से 'ज़्यादा' चुनें
या
> पिन हटाएं
अगर मैंने पहले ही पिन बना लिया है, तो उसे कैसे हटाऊं?
बिना वैकल्पिक रजिस्ट्रेशन लॉक वाले यूज़र के पास पिन की सुविधा बंद करने का विकल्प होता है।
-
Signal सेटिंग्स
> अकाउंट > रजिस्ट्रेशन लॉक > पुष्टि करें कि यह अक्षम हो, पर जाएँ।
-
Signal सेटिंग्स
> अकाउंट > उन्नत पिन सेटिंग्स > पिन अक्षम करें> पिन अक्षम करें पर पुष्टि करने के लिए जाएँ।