ब्लॉक की गई चैट से न तो आपको Signal पर कॉल आएगी और न ही कोई मैसेज।
यह देखने के चरण कि कौन-सी चैट को ब्लॉक किया गया है:
अपने फ़ोन पर Signal सेटिंग > प्राइवेसी > ब्लॉक किया गया पर जाएं
चैट को ब्लॉक करने के चरण:
मैसेज के अनुरोध के चरण में:
- 'मैसेज का अनुरोध' स्क्रीन में नीचे 3 विकल्प दिखाई देंगे: 'ब्लॉक करें', 'रिपोर्ट करें', और 'स्वीकार करें'।
- यूज़र को ब्लॉक करने के लिए 'ब्लॉक करें' चुनें।
मौजूदा चैट थ्रेड से:
- अपने फ़ोन पर Signal खोलें।
- इस कॉन्टैक्ट या फ़ोन नंबर के साथ कोई चैट खोलें।
- ग्रुप या कॉन्टैक्ट के नाम/नंबर वाले चैट हेडर पर टैप करें।
- ब्लॉक करें, इस यूज़र को ब्लॉक करें, इस ग्रुप को ब्लॉक करें चुनें।
- ब्लॉक करें चुनकर इसकी पुष्टि करें।
- ठीक है चुनें।
- चैट पर वापस जाएं। नीचे दिख रहे आइकन या अलर्ट से आपको पता चल पाएगा कि आपने इस यूज़र को ब्लॉक कर दिया है।
ब्लॉक करने पर क्या होगा?
मैसेज के अनुरोध वाले चरण में
जब कोई यूज़र आपके फ़ोन नंबर या यूज़रनेम के ज़रिए मैसेज का अनुरोध भेजता है, तो आपके पास उसे ब्लॉक करने का विकल्प होता है। ब्लॉक होने पर वह व्यक्ति आपको आगे कोई मैसेज नहीं भेज सकेगा।
मौजूदा 1-1 चैट या ग्रुप चैट से
आपके पास किसी भी व्यक्ति को ब्लॉक करने का विकल्प रहता है, चाहे वह 1-1 चैट में या किसी ग्रुप चैट में आपके साथ मौजूद हो। यह आपके या उसके फ़ोन नंबर प्राइवेसी सेटिंग पर निर्भर नहीं करता।
ब्लॉक करने के बाद फ़ोन नंबर का दिखना
- Signal में ब्लॉक करने का मतलब है कि जिसे आपने ब्लॉक किया है, वह आपकी प्रोफ़ाइल का कोई भी अपडेट नहीं देख पाएगा। इसमें आपके फ़ोन नंबर की विज़िबिलिटी सेटिंग में किए गए बदलाव भी शामिल हैं।
- अगर आपने किसी को ब्लॉक किया, लेकिन उसने ब्लॉक होने से पहले आपका नंबर देख लिया था, तो वह Signal पर मैसेज भले न भेज पाए, लेकिन वह आपका नंबर देख सकता है। उस कॉन्टैक्ट को ब्लॉक करने से पहले अपने फ़ोन नंबर की प्राइवेसी सेटिंग्स अपडेट करें। इससे समस्या दूर हो जाएगी। इसके बाद आप चाहें, तो उस सेटिंग को दोबारा बदला जा सकता है।
किसी व्यक्ति को ब्लॉक करने के बाद ग्रुप में क्या बदलता है
- अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ किसी ग्रुप में मौजूद हैं जिसे आपने ब्लॉक किया है, तो उसके भेजे गए मैसेज या उसकी ओर से ग्रुप के नाम, तस्वीर या सेटिंग में किए गए बदलाव आपको दिखाई नहीं देंगे। आपको उनके मैसेज नहीं दिखेंगे, लेकिन ग्रुप के बाकी लोग उन्हें देखते रहेंगे। ऐसे में मुमकिन है कि बातचीत को सही से समझना आपके लिए मुश्किल हो जाए।
- उन्हें आपके मैसेज और ग्रुप में किए गए प्रोफ़ाइल अपडेट दिखते रहेंगे। ग्रुप छोड़ें या इस कॉन्टैक्ट के बिना कोई नया ग्रुप शुरू करें।
- इस कॉन्टैक्ट को आपके Signal कॉन्टैक्ट की सूची से हटा दिया जाता है।
- आपने जिन कॉन्टैक्ट को ब्लॉक किया है उन्हें पता नहीं चल पाएगा कि आपने ऐसा किया है।
किसी ग्रुप को ब्लॉक करने के बाद ग्रुप में क्या बदलता है
- आप ग्रुप छोड़ दें। ग्रुप में सबको पता चल जाएगा कि आपने छोड़ दिया है।
- ब्लॉक किए गए ग्रुप से आपको कोई मैसेज या अपडेट नहीं मिलेगा।
- आपको ग्रुप में दोबारा नहीं जोड़ा जा सकता।
मुझे कैसे पता चलेगा कि मुझे ब्लॉक किया गया है?
- Signal आपको नहीं बताएगा कि आपको किसी ने ब्लॉक किया है या नहीं।
- आपको किसी की प्रोफ़ाइल में होने वाले बदलाव का कोई अपडेट नहीं मिलेगा। प्रोफ़ाइल में फ़ोटो, नाम, फ़ोन नंबर जैसी कई चीज़ें शामिल हो सकती हैं।
- जिस व्यक्ति ने आपको ब्लॉक किया है वह कभी भी आपके संदेश या कॉल नहीं देख पाएगा।
- अगर कोई व्यक्ति आपको अनब्लॉक करता है, तब भी पुराने मैसेज उसे नहीं मिल पाते। ब्लॉक वाली अवधि के दौरान आपने जो भी जानकारी भेजी वह उसे नहीं दिखेगी।
किसी नंबर या ग्रुप को अनब्लॉक करने के लिए चरण:
-
Signal सेटिंग
> प्राइवेसी > ब्लॉक किया गया पर जाएं।
- अनब्लॉक करने के लिए कॉन्टैक्ट या ग्रुप चुनें।
- अनब्लॉक चुनकर पुष्टि करें।
किसी कॉन्टैक्ट को अनब्लॉक करने पर क्या होता है?
- आपके अनब्लॉक करने के बाद आने वाली कॉल और मैसेज के नोटिफ़िकेशन आपको मिलते रहेंगे।
- जिस कॉन्टैक्ट या चैट को आपने ब्लॉक किया है, उसे ब्लॉक वाली अवधि के दौरान भेजे गए मैसेज अनब्लॉक होने के बाद भी नहीं दिखेंगे।
- यह कॉन्टैक्ट आपके Signal की कॉन्टैक्ट लिस्ट में दोबारा दिख सकता है।