आपकी Signal कॉन्टैक्ट लिस्ट से आपको पता चल जाएगा कि आपके कौन-कौन से कॉन्टैक्ट पहले से ही Signal इस्तेमाल कर रहे हैं। मैसेजिंग के बेहतर अनुभव के लिए, चाहें तो अपने कॉन्टैक्ट को Signal से जुड़ने का इनवाइट भेजें। याद रखें कि सच्ची दोस्ती में चैट की प्राइवेसी ज़रूरी होती है!
https://signal.org/install शेयर करें या अपने प्लैटफ़ॉर्म के लिए इनवाइट करने के चरणों का पालन करें:
Android
- Signal खोलें।
-
Signal सेटिंग देखने के लिए,
अपनी प्रोफ़ाइल पर टैप करें।
- 'अपने दोस्तों को इनवाइट करें' पर टैप करें।
- 'शेयर करें' चुनें।
- अन्य ऐप चुनें। इनवाइट वाले लिंक के साथ 'मैसेज ड्राफ़्ट करें' या 'पोस्ट करें' दिख जाएगा।
iOS
- 'कंपोज़ करें' पर टैप करें
।
- दोस्तों को Signal पर इनवाइट भेजें चुनें।
- मैसेज या मेल में से कोई विकल्प चुनें; 'मैसेज' चुनने पर आपके कॉन्टैक्ट को एक ग्रुप MMS भेजा जा सकता है।
- कॉन्टैक्ट चुनने के लिए किसी कॉन्टैक्ट के नाम पर टैप करें। चुने जाने के लिए ज़रूरी है कि कॉन्टैक्ट के पास फ़ोन नंबर या ईमेल हो।
- जितने चाहे, उतने कॉन्टैक्ट पर टैप करें।
- सबसे ऊपर दाएं कोने में हो गया चुनें। इससे Messages या Mail ऐप खुलेगा, जहां पर इनवाइट को एडिट किया जा सकता है या भेजा जा सकता है।