- कॉल की अलग-अलग स्थितियां
- सिर्फ़ "कॉल की जा रही है" या "कनेक्ट हो रहा है" दिख रहा है
- कॉल में "कोई जवाब नहीं" दिखा और कॉल कट गई
- कॉल की गुणवत्ता बेहतर बनाएं
- कॉल के लिए डेटा की खपत कम करें
- मुझे अपने कॉन्टैक्ट की आवाज़ सुनाई नहीं दे रही
- मिस्ड कॉल अलर्ट
- मुझे अपना कॉन्टैक्ट दिखाई नहीं दे रहा
- वीडियो का ओरिएंटेशन गलत है
- डेस्कटॉप की अनुमतियां चालू करना
- डेस्कटॉप OS की सेटिंग की जांच करना
कॉल की अलग-अलग स्थितियां
आपकी Signal कॉल स्क्रीन पर यह दिखाई देगा
- कॉल की जा रहा है या कनेक्ट हो रहा है - कॉल कनेक्ट होने के दौरान।
- रिंग हो रही है - जब आपके कॉन्टैक्ट का फ़ोन ऑनलाइन हो और उसमें घंटी बज रही हो।
- टाइमर - आपकी कॉल का जवाब मिलने के बाद।
मेरी कॉल स्क्रीन पर सिर्फ़ "कॉल की जा रही है" या "कनेक्ट हो रहा है" ही क्यों दिखाई देता है?
- कॉल की घंटी बजने के लिए आपका और आपके कॉन्टैक्ट, दोनों का इंटरनेट से जुड़ा होना ज़रूरी है। हो सकता है कि जब आपने कॉल की, उस समय आपका कॉन्टैक्ट इंटरनेट से जुड़ा न हो या उसने आपको ब्लॉक कर दिया हो। इसकी जांच करने के लिए:
- देखें कि आपके भेजे गए मैसेज आपके कॉन्टैक्ट तक पहुंच रहे हैं।
- देखें कि क्या आपको इस कॉन्टैक्ट से मैसेज मिल पा रहे हैं?
- तारीख और समय की सेटिंग दोनों में से किसी भी फ़ोन के टाइमज़ोन के हिसाब से सही ढंग से सेट नहीं की गई है।
कॉल स्क्रीन पर "कोई जवाब नहीं" दिखने के तुरंत बाद कॉल क्यों कट जाती है?
आपका डिवाइस इंटरनेट से कनेक्ट नहीं है। अपना वाई-फ़ाई या मोबाइल डेटा कनेक्शन देख लें।
अगर रिंगटोन की आवाज़ कम हो, तो क्या करें?
- iOS पर, अगर डिवाइस की ओर देखते समय आवाज़ कम हो जाती है, तो अटेंशन अवेयर सुविधा बंद करें।
कॉल की गुणवत्ता कैसे बेहतर करें?
- Signal का सबसे नया वर्ज़न डाउनलोड करें।
-
वाई-फ़ाई और मोबाइल डेटा पर कॉल के लिए 'कम डेटा का इस्तेमाल करें' वाला विकल्प चालू करें। यहां जाएं: Signal सेटिंग
> डेटा और स्टोरेज (Android) या डेटा का इस्तेमाल (iOS) > 'कम डेटा का इस्तेमाल करें' पर टैप करें > वाई-फ़ाई और मोबाइल डेटा चुनें।
कॉल के दौरान कम डेटा का इस्तेमाल कैसे करें?
- यहां जाएं: Signal सेटिंग
> डेटा और स्टोरेज (Android) या डेटा का इस्तेमाल (iOS) > 'कम डेटा का इस्तेमाल करें' पर टैप करें > वाई-फ़ाई और मोबाइल डेटा चुनें (Android) या वाई-फ़ाई और मोबाइल (iOS) डेटा चुनें ।
अगर मुझे सामने वाले की आवाज़ सुनाई नहीं दे रही है, तो क्या करू?
- Signal का सबसे नया वर्ज़न डाउनलोड करें।
- अपने फ़ोन की आवाज़ बढ़ाएं।
- पक्का करें कि माइक्रोफ़ोन की अनुमतियां चालू हैं।
- देखें कि आपका फ़ायरवॉल या कोई थर्ड पार्टी ऐप Signal का इंटरनेट ऐक्सेस रोक तो नहीं रहा है।
- स्पीकर पर कोई दूसरा विकल्प चुनें। उदाहरण के लिए, स्पीकरफ़ोन चालू या बंद करें और फिर पहले वाले स्पीकर विकल्प पर वापस जाएं।
मुझे मिस्ड कॉल क्यों दिखाई दी?
- जब कॉल आई, तब हो सकता है आपका डिवाइस ऑफ़लाइन रहा हो।
- 'डू नॉट डिस्टर्ब' मोड बंद करें।
- iOS पर 'लो पावर मोड' बंद करें: iPhone सेटिंग > बैटरी > लो पावर मोड बंद करें।
- पक्का करें कि आप और आपका कॉन्टैक्ट, दोनों के पास Signal का सबसे नया वर्ज़न हो।
- यह अच्छी तरह देख लें कि आपके फ़ोन की तारीख और समय की सेटिंग आपके टाइमज़ोन के हिसाब से सही ढंग से सेट है।
- देख लें कि आपके या आपके कॉन्टैक्ट के डिवाइस पर फ़ायरवॉल या कोई थर्ड पार्टी ऐप Signal का इंटरनेट ऐक्सेस रोक तो नहीं रहा है।
- पक्का करें कि आपके और आपके कॉन्टैक्ट, दोनों के डिवाइस में सभी ज़रूरी अनुमतियां चालू हैं।
- किसी दूसरे इंटरनेट कनेक्शन का इस्तेमाल करके देखें। उदाहरण के लिए, मोबाइल डेटा से वाई-फ़ाई पर स्विच करें।
- iOS पर CallKit का इस्तेमाल करने वाले इलाकों में जब स्क्रीन लॉक होती है, तो वीडियो कॉल आने पर नोटिफ़िकेशन आता है और डिवाइस वाइब्रेट करता है, लेकिन रिंगटोन नहीं बजती। अपनी लॉक स्क्रीन पर नोटिफ़िकेशन डिसप्ले सेट करने के लिए यहां जाएं:
iPhone सेटिंग > Signal > नोटिफ़िकेशन > अलर्ट सेक्शन में जाकर लॉक स्क्रीन चुनें।
वीडियो कॉल के दौरान मैं अपने कॉन्टैक्ट को कैसे देखूं? मेरे कॉन्टैक्ट का वीडियो कहां है?
आपके पास यह तय करने का पूरा अधिकार रहता है कि आपको कौन देख सकता है। आपके कॉन्टैक्ट के पास भी यही विकल्प होता है।
- अपना वीडियो दिखाने के लिए, सिर्फ़ अपनी ओर से वीडियो वाला विकल्प चालू करने के लिए वीडियो आइकन
पर टैप करें। हो सकता है कि आपको इस बात की पुष्टि करनी पड़े कि आपके डिवाइस में सभी ज़रूरी अनुमतियां चालू हैं।
- अगर आपको अपने कॉन्टैक्ट का वीडियो देखना है, तो आपके कॉन्टैक्ट को उनकी ओर से वीडियो आइकन
पर टैप करना होगा। हो सकता है कि आपके कॉन्टैक्ट को यह पुष्टि करनी पड़े कि उनके डिवाइस में सभी ज़रूरी अनुमतियां चालू हैं।
मेरे कॉन्टैक्ट का वीडियो घूमा हुआ क्यों दिख रहा है और यह पूरी स्क्रीन पर क्यों नहीं दिख रहा?
- उन्हें यह देखने के लिए कहें कि कहीं उनके फ़ोन का स्क्रीन ओरिएंटेशन लॉक तो चालू नहीं है।
कॉल करने के लिए मैं Signal डेस्कटॉप में अनुमतियां कैसे चालू करूं?
- ऐप की अनुमतियां दें।
- Signal डेस्कटॉप में अपनी प्रोफ़ाइल
या सेटिंग
आइकन पर जाएं > 'सामान्य' खोलें और 'अनुमतियां' में माइक्रोफ़ोन और कैमरे का ऐक्सेस दें।
- Signal डेस्कटॉप में अपनी प्रोफ़ाइल
- OS अनुमतियां संशोधित करें:
- macOS: Apple मेन्यू > सिस्टम सेटिंग को चुनें > सुरक्षा और प्राइवेसी पर क्लिक करें > प्राइवेसी चुनें > कैमरा चुनें > Signal के आगे बने चेकबॉक्स को चुनें। यह सेटिंग लागू करने के लिए Signal को रीस्टार्ट करना पड़ सकता है।
- Windows: 'स्टार्ट' बटन > सेटिंग > प्राइवेसी और सुरक्षा > ऐप अनुमतियां चुनें और यह चेक कर लें कि कैमरा और माइक्रोफ़ोन ठीक से चालू हैं। यह सेटिंग लागू करने के लिए Signal को रीस्टार्ट करना पड़ सकता है।
अन्य OS सेटिंग जाँचे:
- macOS: अपने iPhone को वेबकैम की तरह इस्तेमाल करने के लिए: Apple मेन्यू > सिस्टम सेटिंग > सामान्य > AirPlay और Handoff पर जाएं और पक्का कर लें कि यह चालू है।
-
Windows: वॉल्यूम सेटिंग चेक करें।
- Signal डेस्कटॉप बंद करें।
- सेटिंग्स ऐप > साउंड > ज्यादा साउंड सेटिंग्स> संचार खोलें।
- "कुछ न करें" चुनें और लागू करें पर क्लिक करें।
- Signal डेस्कटॉप खोलें। कॉल करके जाँचे कि क्या वॉल्यूम लेवल में सुधार हुआ है।
-
Windows: अगर आपने ऊपर बताए तरीके से 'कम्युनिकेशन ऐक्टिविटी' कंट्रोल को 'कुछ न करें' पर सेट कर दिया है और समस्या फिर भी ठीक नहीं हुई है, तो ये चरण आज़माएं:
- सेटिंग्स ऐप> सिस्टम> साउंड> स्पीकर खोलें और अपनी आउटपुट डिवाइस के लिए किसी भी "एन्हांसमेंट"/"एन्हांस ऑडियो" सेटिंग्स को अक्षम करें।
- सेटिंग्स ऐप> सिस्टम> साउंड> स्पीकर खोलें और जाँचे कि आपके ऑडियो ड्राइवर अप टू डेट हैं। कुछ निर्माताओं को पहले समस्याएं थीं, जिन्हें अपडेट द्वारा ठीक किया गया है।
-
Android: सिस्टम सेटिंग ऐप खोलें > ऐप > खास ऐक्सेस > फ़ुल स्क्रीन अलर्ट > पक्का करें कि Signal चालू है या सिस्टम सेटिंग ऐप खोलें, सर्च बार पर टैप करें, 'कॉल' या 'कॉलिंग' लिखें और Signal से जुड़ी कॉल संबंधी सेटिंग देखें। कृपया ध्यान दें: यह पाथ आपके डिवाइस या ऑपरेटिंग सिस्टम के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है।
- किसी भी तरह के बैटरी सेवर/ऑप्टिमाइज़ेशन या 'लो पावर' सेटिंग को बंद कर दें।
- AndroidOS की सभी सेटिंग इस तरह से सेट करें कि Signal की स्थिति ब्लॉक, बंद या 'पावर बकेट में' वाली न हो।
- अगर ज़रूरत हो, तो सिस्टम सेटिंग > ऐप और नोटिफ़िकेशन > Signal में जाकर यह भी पक्का कर लें कि 'इस्तेमाल न होने पर ऐप ऐक्टिविटी रोकें' सुविधा बंद है।