- कोई भी सदस्य कभी भी ग्रुप छोड़ सकता है।
-
नए ग्रुप में ऐडमिन की सुविधा मौजूद होती है। ग्रुप ऐडमिन किसी भी दूसरे सदस्य को हटा सकता है या नए ऐडमिन बना सकता है। ग्रुप छोड़ने से पहले ऐडमिन को किसी और सदस्य को ऐडमिन बनाना पड़ सकता है।
ग्रुप चैट छोड़ने के तरीके:
यह भी देखें:
Android
Signal Android यूज़र के पास तीन तरह के ग्रुप होते हैं। अपने ग्रुप टाइप के हिसाब से निर्देशों का पालन करें:
 |
Signal का नया ग्रुप
- सिर्फ़ ऐडमिन ही दूसरे सदस्यों को हटा सकता है।
- कोई भी सदस्य कभी भी ग्रुप छोड़ सकता है।
- ग्रुप चैट खोलें और ग्रुप के नाम पर टैप करें।
- ग्रुप के सदस्यों की सूची देखें और पुष्टि करें कि ऐडमिन के तौर पर आपका नाम दिख रहा है। जो लोग ऐडमिन नहीं हैं उनके पास सदस्यों को हटाने का अधिकार नहीं होता।
- अगर आप एक ऐडमिन हैं, तो सदस्य के नाम पर टैप करें।
- स्क्रॉल करके ग्रुप से हटाएं चुनें और इसके बाद हटाएं चुनें।
- खुद को ग्रुप से हटाने के लिए ग्रुप छोड़ें चुनें।
|
 |
Signal का पुराना ग्रुप
अगर कोई व्यक्ति ग्रुप का सदस्य बन गया है, तो ग्रुप से बाहर जाने का विकल्प सिर्फ़ वही चुन सकता है।
- अपने फ़ोन पर ग्रुप चैट देखें।
- चैट की सेटिंग देखने के लिए ग्रुप के नाम या हेडर पर टैप करें।
-
ग्रुप छोड़ें चुनें।
- ग्रुप छोड़ने की पुष्टि करने के लिए हां चुनें।
|
 |
इनसिक्योर MMS ग्रुप
- इसमें ग्रुप छोड़ने की सुविधा मौजूद नहीं है।
- इसमें सदस्य जोड़ने की सुविधा मौजूद नहीं है।
- ऐसा MMS तकनीक की वजह से होता है। आप चाहे कोई भी ऐप इस्तेमाल करें, यह समस्या आ सकती है।
- ग्रुप के किसी सदस्य से कहें कि वह आपके बिना और/या कुछ नए लोगों के साथ नया MMS ग्रुप बना ले।
|
iOS
Signal iOS यूज़र के लिए दो तरह के ग्रुप होते हैं। अपने ग्रुप टाइप के हिसाब से निर्देशों का पालन करें:
 |
नया ग्रुप
- ग्रुप चैट खोलें और ग्रुप के नाम पर टैप करें।
- ग्रुप के सदस्यों की सूची देखें और पुष्टि करें कि ऐडमिन के तौर पर आपका नाम दिख रहा है। जो लोग ऐडमिन नहीं हैं उनके पास सदस्यों को हटाने का अधिकार नहीं होता।
- अगर आप एक ऐडमिन हैं, तो सदस्य के नाम पर टैप करें।
- स्क्रॉल करके ग्रुप से हटाएं चुनें और इसके बाद हटाएं चुनें।
- खुद को ग्रुप से हटाने के लिए ग्रुप छोड़ें चुनें।
|
 |
पपुराना ग्रुप
- अपने फ़ोन पर ग्रुप चैट देखें।
- चैट की सेटिंग देखने के लिए ग्रुप के नाम या हेडर पर टैप करें।
-
ग्रुप छोड़ें चुनें।
- समूह छोड़ने की पुष्टि करने के लिए छोड़ें पर टैप करें।
|
डेस्कटॉप
Signal डेस्कटॉप यूज़र के पास दो तरह के ग्रुप होते हैं। अपने ग्रुप टाइप के हिसाब से निर्देशों का पालन करें
 |
नया ग्रुप
- ग्रुप चैट खोलें और चैट सेटिंग > ग्रुप सेटिंग पर जाएं
- ग्रुप के सदस्यों की सूची देखें और पुष्टि करें कि ऐडमिन के तौर पर आपका नाम दिख रहा है। जो लोग ऐडमिन नहीं हैं उनके पास सदस्यों को हटाने का अधिकार नहीं होता।
- अगर आप ऐडमिन हैं, तो सदस्य का नाम चुनें।
-
ग्रुप से हटाएं चुनें।
- खुद को ग्रुप से हटाने के लिए ग्रुप छोड़ें चुनें।
|
 |
पपुराना ग्रुप
- ऊपर दिए गए निर्देशों के अनुसार अपने फ़ोन पर चरण पूरे करें
|