नंबर बदलने की सुविधा मौजूद है, अगर:
- आपके पास एक चालू Signal अकाउंट हो। इसकी पुष्टि करने के लिए, कॉन्टैक्ट लिस्ट में खुद के लिए नोट पर एक मैसेज भेजकर देखें।
- आपके नए नंबर पर SMS मिल रहा हो।
नंबर बदलने की सुविधा मौजूद नहीं है, अगर:
- आपके Signal पर मैसेज न तो आ रहा हो और न ही जा रहा हो। इसकी पुष्टि करने के लिए, कॉन्टैक्ट लिस्ट में खुद के लिए नोटपर एक मैसेज भेजकर देखें।
- आपके पास अपना पुराना डिवाइस मौजूद न हो या फिर आपका फ़ोन खो गया हो।
- आपने अपने फ़ोन का सारा डेटा साफ़ कर दिया हो।
- आपको अपने नए नंबर पर SMS नहीं मिल रहे हो।
नंबर बदलने के चरण
- अपने फ़ोन पर, Signal सेटिंग
> अकाउंट > फ़ोन नंबर बदलें पर जाएं।
- इसे पहले जैसा नहीं किया जा सकता। 'जारी रखें' चुनें।
- पहली फ़ील्ड में अपना पुराना नंबर और दूसरी फ़ील्ड में नया नंबर डालें।
ध्यान दें: पुराने नंबर पर SMS नहीं भेजा जाएगा। - 'जारी रखें' या 'हो गया' चुनें।
- पुष्टि करें कि नया नंबर सही है।
- नंबर सही नहीं है? बदलने के लिए 'नंबर एडिट करें' पर टैप करें।
- 'नंबर बदलें' चुनें।
- नए नंबर के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए स्क्रीन पर दिखाए गए निर्देशों का पालन करें।
- अगर आपने पहले से यूज़रनेम सेट किया हुआ है, तो ऊपर दिए गए चरणों से नंबर बदलने पर भी आपका यूज़रनेम वही रहेगा।
मेरे कॉन्टैक्ट को क्या दिखाई देता है?
- आपके सेव किए गए उन कॉन्टैक्ट को आपके नंबर बदलने का कोई अलर्ट नहीं मिलेगा, जिनके साथ आपने कभी चैट नहीं की है। यह भी देखें: क्या Signal मेरा नंबर मेरे कॉन्टैक्ट को भेजता है?
- जिन कॉन्टैक्ट के साथ आपने पहले कभी चैट की है उन्हें चैट बॉक्स में यहा अलर्ट दिख सकता है कि आपका नंबर बदल गया है।