अपडेट से जुड़े मामलों में मदद पाने के लिए प्लैटफ़ॉर्म चुनें
क्या आपको यह देखना था:
Android
-
पक्का करें कि आपके OS पर Signal काम करता हो।
Signal Android के लिए कम से कम Android 6.0 होना ज़रूरी है। -
अपना इंटरनेट कनेक्शन देख लें।
सर्वोत्तम परिणामों के लिए, डाउनलोड करने से पहले वाई-फाई से कनेक्ट करें। -
क्या Signal 'इंस्टॉल है' दिखा रहा है, लेकिन 'खोलें' का विकल्प नहीं दिख रहा?
- अगर आपके डिवाइस में Signal इंस्टॉल है, तो Google Play Store के पेज पर 'अनइंस्टॉल करें' और 'खोलें' दिखेगा।
- अगर आपको 'इंस्टॉल है' लिखा दिख रहा है, तो इसका मतलब है कि आपने अपने डिवाइस पर मौजूद अकाउंट के बजाय किसी दूसरे अकाउंट के ज़रिए Google Play Store में साइन-इन किया हुआ है। यह चेक कर लें कि आपने स्टोर के लिए सही Google अकाउंट के ज़रिए साइन-इन किया है।
-
क्या आपको अपने डिवाइस पर कम स्पेस होने का अलर्ट दिखाई दे रहा है?
आपको अपने डिवाइस के इंटरनल स्टोरेज में कुछ मेमोरी खाली करनी होगी। स्पेस खाली करने के लिए आपको कुछ दूसरे ऐप हटाने पड़ सकते हैं। इंस्टॉल या अपडेट करने के लिए कम से कम 50MB जगह खाली होनी चाहिए। -
क्या Signal 'इंस्टॉल हो रहा है' या 'डाउनलोड हो रहा है' पर अटक गया है?
- ऊपर दिए गए चरणों के मुताबिक पक्का करें कि आपके डिवाइस में पर्याप्त खाली मेमोरी मौजूद हो।
- अतिरिक्त जानकारी के लिए Google का सहायता केंद्र देखें।
-
क्या कोई एरर कोड दिख रहा है?
- Google Play Services ऐप का कैश साफ़ करें। यहां जाएं: Android सेटिंग > ऐप या ऐप्लिकेशन मैनेजर > 'सभी' या 'सभी देखें' > Google Play Services > स्टोरेज और कैश > कैश मिटाएं।
- अतिरिक्त जानकारी के लिए Google का सहायता केंद्र देखें।
iOS
iPhone के सभी ऐप को डाउनलोड और इंस्टॉल करने का कंट्रोल Apple के पास रहता है। ज़्यादा जानकारी के लिए, Apple सपोर्ट सेंटर पर जाएं।
-
पक्का करें कि आपके iOS पर Signal काम करता हो।
Signal iOS के लिए कम से कम iOS और iPadOS 15 ज़रूरी है -
अगर 'इंस्टॉल करें' बटन पर टैप नहीं हो रहा है या वह ग्रे हो गया है, तो क्या करें?
अपने फ़ोन को कंप्यूटर से कनेक्ट करके iTunes के ज़रिए ऐप सिंक करना पूरा करें। -
अगर मेरे फ़ोन में Signal 'इंस्टॉल हो रहा है' या 'इंतज़ार हो रहा है' पर अटक गया है तो क्या करूं?
ऐसा लगता है कि आपके फ़ोन में खाली जगह नहीं बची है। आपको मेमोरी से कुछ स्टोरेज खाली करना होगा। इसके बाद App Store खोलकर ऐप का अपडेट पूरा करें या अपडेट फिर से शुरू करें। -
अगर iTunes Store पासवर्ड या भुगतान की जानकारी मांगता है तो क्या करूं?
Signal का इस्तेमाल मुफ़्त है। ऐसा किसी भी ऐप को डाउनलोड करते समय हो सकता है और यह Signal से जुड़ी कोई खास समस्या नहीं है। ऐप डाउनलोड करने के लिए iTunes Store और आपके फ़ोन की सेटिंग में साइन इन करना ज़रूरी होता है। -
अगर स्टोर पेज पर सिर्फ़ 'खोलें' दिख रहा है, लेकिन मेरे पास Signal का सबसे नया वर्ज़न नहीं है तो क्या करूं?
ऐसा लगता है कि आपने अपने iPhone में उस Apple ID से साइन इन नहीं किया है जिसका इस्तेमाल आपने पहली बार Signal डाउनलोड करते समय किया था।- अपने iPhone में App Store खोलें।
- ऊपर कोने में अपनी प्रोफ़ाइल पिक्चर पर टैप करें।
- खरीदे गए > मेरी खरीदारियां पर टैप करें > फिर इस iPhone पर नहीं टैब चुनें।
- पुष्टि करें कि Signal इस iPhone पर नहीं टैब में सूचीबद्ध है।
- इस Apple ID पर Signal के अपडेट पाने के लिए पहले Signal को अनइंस्टॉल करें। फिर इस फ़ोन के सही Apple ID से साइन इन करके Signal का नया वर्ज़न इंस्टॉल करें। ध्यान दें: Signal को अनइंस्टॉल करने पर आपके पुराने मैसेज मिट जाएंगे।
-
अगर लिंक करते समय मेरे iPad पर “NetworkManagerError error 409” दिखता है तो क्या करूं?
इस एरर का मतलब है कि आपने ऐसे डिवाइस को लिंक करने की कोशिश की है, जिस पर Signal का पुराना वर्ज़न चल रहा है। ध्यान दें कि Signal के लिए iPadOS 15 या उसके बाद का वर्ज़न ज़रूरी है।
डेस्कटॉप
-
यह पक्का कर लें कि आपके Android या iOS डिवाइस में Signal इंस्टॉल है।
मैसेज सेवा का इस्तेमाल करने के लिए, Signal डेस्कटॉप को Signal Android या Signal iOS में से किसी एक से लिंक करना ज़रूरी है। डेस्कटॉप पर रजिस्टर करने की सुविधा उपलब्ध नहीं है। -
यह पक्का करें कि आपका OS पर Signal डेस्कटॉप काम करता हो।
Signal डेस्कटॉप के लिए कम से कम इस OS की ज़रूरत होती है:- Windows 64-बिट: 10 और 11
- macOS 12 (Monterey) और उसके बाद के वर्ज़न
- APT को सपोर्ट करने वाले Linux 64-बिट डिस्ट्रिब्यूशन, जैसे Ubuntu या Debian.
-
अगर मेरे Mac पर Signal अपडेट नहीं हुआ है, तो क्या करूं?
- अगर आपके Mac यूज़र के पास ऐडमिन अधिकार नहीं हैं, तो Signal अपडेट करते समय एक अतिरिक्त प्रॉम्प्ट आ सकता है, जो आपको अपडेट करने से रोक सकता है। अगर आप एडमिन यूज़र नहीं हैं, तो ~/Applications
खोजकर उसे खोलें।
इसके बाद, Signal को यूज़र के लिए बने ऐप्लिकेशन फ़ोल्डर में ले जाएं। - अगर आपका Mac यूज़र ऐडमिन है, तो
-
टर्मिनल खोलें और अपना यूज़रनेम जानने के लिए
id -unडालें। - लाइन
sudo chown USERNAME ~/Library/Caches/org.whispersystems.signal-desktop.ShipIt/*में USERNAME की जगह चरण 1 में मिली जानकारी डालें और इसे टर्मिनल में चलाएं। - Signal डेस्कटॉप खोलें और बैनर अलर्ट से अपडेट करने का विकल्प चुनें।
-
टर्मिनल खोलें और अपना यूज़रनेम जानने के लिए
- अगर आपके Mac यूज़र के पास ऐडमिन अधिकार नहीं हैं, तो Signal अपडेट करते समय एक अतिरिक्त प्रॉम्प्ट आ सकता है, जो आपको अपडेट करने से रोक सकता है। अगर आप एडमिन यूज़र नहीं हैं, तो ~/Applications
-
Linux पर Signal इंस्टॉल करने के लिए मुझे और क्या करना होगा?
- पक्का करें कि आपके पास APT है।
- टर्मिनल में नीचे दी गई तीनों लाइनें डालें ।
-
wget -O-https://updates.signal.org/desktop/apt/keys.asc| gpg --dearmor | sudo tee /usr/share/keyrings/signal-desktop-keyring.gpg > /dev/null -
echo "deb [arch=amd64 signed-by=/usr/share/keyrings/signal-desktop-keyring.gpg]https://updates.signal.org/desktop/aptxenial main" | sudo tee -a /etc/apt/sources.list.d/signal-xenial.list > /dev/null sudo apt update && sudo apt install signal-desktop
-
- कुछ यूज़र को /tmp के लिए noexec सेटिंग हटानी होगी।