हमारी कोशिश रहती है कि मैसेज और कॉल की सुविधा हमेशा बिना रुकावट के काम करें। अपनी समस्या हमारे साथ शेयर करने और उसे समझने-सुलझाने के लिए ज़रूरी जानकारी भेजने के लिए आपका धन्यवाद।
बग रिपोर्ट हमारे लिए बेहद अहम हैं। ऐप को बेहतर बनाने में आपकी मदद के लिए धन्यवाद! अगर ऐप में कोई दिक्कत आए या क्रैश हो जाए, तो समस्या होते ही तुरंत डीबग लॉग भेजें। कुछ मामलों में हमें आपके कॉन्टैक्ट का डीबग लॉग या फिर आपके फ़ोन और Signal डेस्कटॉप, दोनों के लॉग की ज़रूरत होती है।
डीबग लॉग शेयर करने के लिए इन चरणों का पालन करें:
डीबग लॉग में क्या होता है?
डीबग लॉग में ऐप की तकनीकी जानकारी होती है, लेकिन इसमें आपके मैसेज का कोई हिस्सा नहीं दिखता। चूंकि हम आपका डेटा इकट्ठा नहीं करते, इसलिए समस्या को पहचानने और उसे सुलझाने में हमारा साथ देने के लिए हम आपकी सराहना करते हैं।
Android
Signal अनलॉक होने पर डीबग लॉग शेयर करने के चरण:
- Signal में, अपनी प्रोफ़ाइल
> हेल्प सेंटर > डीबग लॉग > सबमिट करें पर टैप करें।
- URL कॉपी करने के लिए टैप और होल्ड करें।
- URL को नई समस्या के फ़ॉर्म में पेस्ट करें।
Signal की लॉक स्क्रीन से डीबग लॉग शेयर करने के चरण:
- मेन्यू > डीबग लॉग > सबमिट करें पर जाएं।
- URL कॉपी करने के लिए टैप और होल्ड करें।
- URL को नई समस्या के फ़ॉर्म में पेस्ट करें।
Signal के रजिस्ट्रेशन या पिन फ़्लो से डीबग लॉग शेयर करने के चरण:
स्क्रीन पर सपोर्ट टीम से संपर्क करें चुनें या नीचे दिए चरणों का पालन करें।
- किसी भी स्क्रीन के हेडर पर 8 बार टैप करें।
- URL कॉपी करने के लिए टैप और होल्ड करें।
- URL को नई समस्या के फ़ॉर्म में पेस्ट करें।
अगर यही समस्या Signal डेस्कटॉप में भी आ रही है, तो कोई Signal डेस्कटॉप डीबग लॉग शामिल करें।
iOS
डीबग लॉग शेयर करने के लिए चरण
- Signal में, अपनी प्रोफ़ाइल
> सेटिंग > हेल्प सेंटर > डीबग लॉग सबमिट करें > लिंक कॉपी करें पर टैप करें।
- ईमेल भेजें और उसमें बताएं कि क्या हो रहा है।
Signal के रजिस्ट्रेशन या पिन फ़्लो से डीबग लॉग शेयर करने के चरण:
स्क्रीन पर सपोर्ट टीम से संपर्क करें चुनें या नीचे दिए चरणों का पालन करें।
- स्क्रीन की किसी खाली जगह पर 8 बार टैप करें।
- URL कॉपी करने के लिए टैप और होल्ड करें।
- URL को नई समस्या के फ़ॉर्म में पेस्ट करें।
क्रैश रिपोर्ट शेयर करने के चरण
- iOS सेटिंग
> प्राइवेसी (और सुरक्षा) > ऐनालिटिक्स (और सुधार) > ऐनालिटिक्स डेटा पर जाएं।
- लिस्ट में जाकर सबसे हाल की Signal-(DateTime).ips फ़ाइल को ढूंढकर उसे चुनें। यह पक्का करें कि फ़ाइल का नाम Signal से शुरू होता हो और तारीख-समय सबसे ताज़ा हो। 'wakeups' लिखी फ़ाइलें न चुनें।
- सबसे ऊपर दाईं ओर शेयर करें
पर टैप करें।
- support@signal.org पर ईमेल भेजें।
अगर यह समस्या Signal डेस्कटॉप पर भी आ रही है, तो Signal डेस्कटॉप डीबग लॉग भी शामिल करें।
डेस्कटॉप
डीबग लॉग शेयर करने के लिए चरण
- Signal > देखें > डीबग लॉग खोलें।
- अपना डीबग लॉग देखें या उसे एडिट करें।
- सबमिट करें चुनें।
- लिंक कॉपी करें को चुनें।
- URL को नई समस्या के फ़ॉर्म में पेस्ट करें।
- अपनी चैट पर वापस जाने के लिए सबसे ऊपर दाईं ओर मौजूद
बंद करें बटन चुनें।
अगर Signal डेस्कटॉप न खुल रहा हो, तो डीबग लॉग शेयर करने के चरण
- अपने ऐप्लिकेशन डेटा वाला फ़ोल्डर ढूंढें
- macOS:
~/Library/Application Support/Signal - Linux:
~/.config/Signal - Windows:
C:\Users\<YourUserName>\AppData\Roaming\Signal
- macOS:
- यह तरीका भी मौजूद है:
लॉगफ़ोल्डर को ZIP/कंप्रेस करें -
लॉगफ़ोल्डर यालॉगफ़ोल्डर में से किसी खास लॉग को अटैचमेंट के रूप में जोड़ें और support@signal.org पर ईमेल करें।
अगर समस्या आपके मोबाइल से जुड़ी है, तो Signal Android डीबग लॉग या Signal iOS डीबग लॉग शामिल करें।