ज़रूरी जानकारी
आपकी प्राइवेसी की सुरक्षा के लिए, आपके मैसेज सिर्फ़ आपके डिवाइस पर ही स्टोर होते हैं। Signal आपकी बातचीत का कोई बैकअप अपने पास नहीं रखता। Signal को दोबारा इंस्टॉल करने या नए फ़ोन में सेटअप करने पर, पुरानी चैट हिस्ट्री रीस्टोर नहीं होती। अगर आपका पुराना डिवाइस आपके पास है, तो इन चरणों का पालन करें और अपनी चैट हिस्ट्री नए फ़ोन में ट्रांसफ़र करें।
यह भी देखें:
वेरिफ़िकेशन कोड नहीं मिला?
मिलने के बाद, वेरिफ़िकेशन कोड किसी के साथ शेयर न करें।
- देख लें कि आपके पास मोबाइल नेटवर्क हो, ताकि SMS मिल सके।
- देख लें कि उस नंबर पर कॉल पाने की सुविधा हो।
- देख लें कि आपने सही फ़ोन नंबर डाला है।
- देख कि आपने अनजान नंबर से मैसेज पाने की सुविधा को ब्लॉक न किया हो।
- अपना पूरा अंतरराष्ट्रीय फ़ोन नंबर (कंट्री कोड समेत) डालें और शुरू में कोई शून्य न रखें
- मसलन, रियो डी जनेरियो, ब्राज़ील के नंबर +5521 से शुरू होने चाहिए।
- अर्जेंटीना के नंबर +549 से शुरू होने चाहिए।
- अपने मोबाइल सेवा प्रदाता से पता कर लें कि कहीं आपने अनजान नंबर से मिलने वाले मैसेज को रोकने के लिए, “STOP” लिखकर तो नहीं भेजा है। साथ ही, यह भी पूछ लें कि आपने बिज़नेस या लेन-देन से जुड़े नोटिफ़िकेशन को बंद तो नहीं किया है।
- अगर आपकी मोबाइल कंपनी T-Mobile, Metro PCS, Google Fi (T-Mobile का इस्तेमाल करते हुए) या अन्य T-Mobile आधारित सेवा है, तो
- SMS से वेरिफ़िकेशन कोड पाने के लिए:
- #611# पर कॉल करें और अपने प्रतिनिधि से कहें कि वह आपके अकाउंट के लिए 'शॉर्टकोड ब्लैकलिस्ट' हटा दें।
- कॉल से वेरिफ़िकेशन कोड पाने के लिए:
- स्कैम ब्लॉक को बंद करने के लिए #632# पर कॉल करें।
- iOS यूज़र के लिए: iOS सेटिंग > ऐप > फ़ोन पर जाएं > 'अनजान कॉलर को साइलेंट करें' सेटिंग बंद करें।
- Google Fi के यूज़र मूल कैरियर बदल सकते हैं। अपने Fi कनेक्शन को सपोर्ट करने वाला कैरियर बदलने के लिए इन डायलपैड शॉर्टकट का इस्तेमाल करें।
- अपने मौजूदा कैरियर की जानकारी देखने के लिए: ##fiinfo##
- T-मोबाइल पर स्विच करें: ##fitmo##
- Sprint पर स्विच करें: ##fispr##
- US Cellular पर स्विच करें: ##fiusc##
- ऑटोमैटिक पर वापस स्विच करें: ##fiauto##
- SMS से वेरिफ़िकेशन कोड पाने के लिए:
रजिस्ट्रेशन से जुड़ी कुछ और समस्याएं दूर करना
Android
वेरिफ़िकेशन कोड मिलने के बाद इसे किसी के साथ शेयर न करें।
- देख लें कि आपके पास Signal का सबसे ताज़ा वर्ज़न मौजूद हो।
- अपने Android फ़ोन सेटिंग के ज़रिए Signal के लिए सभी अनुमतियां चालू करें। भले ही आपने उन्हें पहले ही चालू कर दिया हो, तब भी उन्हें बंद करके दोबारा चालू करें और फिर अपना फ़ोन रीस्टार्ट करें।
- अपने फ़ोन पर Google Play services ऐप अपडेट करें।
- अपने VPN ऐप को बंद करें या देखें कि इस पर *.signal.org और TCP पोर्ट 443 की अनुमति चालू हो।
- क्या आपने कई बार कोशिश कर ली? दोबारा रजिस्टर करने से पहले थोड़ी देर इंतज़ार करें, जैसं कि 1 घंटा, 1 दिन वग़ैरह।
- देखें कि आपके फ़ोन के (छोटे) डेटा स्टोरेज में पर्याप्त खाली जगह हो। (बड़े) SD कार्ड की खाली जगह यहां काम नहीं आएगी। पुराने फ़ोन में इसको लेकर अक्सर भ्रम हो जाता है। आपके फ़ोन पर जिन ऐप का लंबे समय से इस्तेमल नहीं हुआ है, उन्हें हटाकर जगह खाली करें।
-
अपने फ़ोन के लिए उपलब्ध ऑप्टिमाइज़ेशन की सूची देखें और पक्का करें कि ये शर्तें पूरी हो रही हों:
- बैकग्राउंड में रहने पर Signal को अपने-आप ऑप्टिमाइज़ होने वाले ऐप की सूची से बाहर रखा गया है।
- Signal को उन ऐप की सूची में शामिल किया गया है, जिन्हें खुद शुरू होने की अनुमति है।
- Huawei फ़ोन पर Signal को सही तरह से चलाने के लिए ये सेटिंग चालू करें:
- सेटिंग > ऐप > ऐप > Signal > पावर इस्तेमाल की जानकारी > ऐप लॉन्च > मैन्युअल रूप से मैनेज करें > ऑटो-लॉन्च, सेकेंडरी लॉन्च और बैकग्राउंड में चलने की अनुमति चालू करें - Signal और Google Play services को चालू करने के लिए Xiaomi फ़ोन पर इन चरणों का पालन करें:
- सुरक्षा > अनुमतियां > ऑटोस्टार्ट > अनुमति दें
- सेटिंग > सभी > स्टार्टअप मैनेजर > अनुमति दें
iOS
वेरिफ़िकेशन कोड मिलने के बाद इसे किसी के साथ शेयर न करें।
- देख लें कि आपके पास Signal का सबसे ताज़ा वर्ज़न मौजूद हो।
- अपना VPN या डेटा मॉनिटरिंग ऐप बंद करें या देख लें कि इस पर *.signal.org और TCP पोर्ट 443 को अनुमति है।
- अनजान सेंडर वाला इनबॉक्स देखने के लिए अपना मैसेज ऐप खोलें या इस सुविधा को बंद करने के लिए iOS सेटिंग > मैसेज > 'अनजान सेंडर को फ़िल्टर करें' पर जाएं।
- iOS सेटिंग > ऐप > Signal में जाकर आपको जो भी अनुमतियां दिखती हैं, उन सभी को चालू करें।
- क्या आपने कई बार रजिस्ट्रेशन किया है? दोबारा रजिस्टर करने से पहले थोड़ी देर इंतज़ार करें, जैसं कि 1 घंटा, 1 दिन वग़ैरह।
- गड़बड़ी 0 दिख रही है? ऊपर बताए गए 1-4 चरण देखें।
डेस्कटॉप
मैसेज सेवा का इस्तेमाल करने के लिए Signal डेस्कटॉप को Signal Android या Signal iOS में से किसी एक से लिंक करना ज़रूरी है।