क्या एक ही फ़ोन पर Signal के एक से ज़्यादा अकाउंट बनाए जा सकते हैं?
नहीं। एक मोबाइल डिवाइस पर Signal को सिर्फ़ एक ही फ़ोन नंबर के ज़रिए रजिस्टर किया जा सकता है। डबल सिम वाले फ़ोन में भी Signal पर सिर्फ़ एक नंबर के ज़रिए रजिस्टर किया जा सकता है।
डबल सिम वाले फ़ोन में Signal मैसेजिंग कैसे काम करती है?
Signal ठीक उसी तरह काम करता है जैसे एक सिम वाले फ़ोन में करता है। मैसेज की सुविधा उसी नंबर पर उपलब्ध होती है जिसे Signal पर रजिस्टर किया गया है।
- Signal से Signal पर की जाने वाली सारी बातचीत गोपनीय और एंड-टू-एंड एनक्रिप्टेड होती है।
- Signal आपके फ़ोन पर उपलब्ध किसी भी इंटरनेट कनेक्शन का इस्तेमाल कर सकता है, फिर चाहे वह वाई-फ़ाई हो या किसी भी सिम का मोबाइल डेटा।
डबल सिम को मैनेज करने का तरीका:
Android
Signal Android पर सभी बातचीत गोपनीय होती है। आपको अलग से कुछ भी करने या देखने की ज़रूरत नहीं है। आपके Android डिवाइस पर जो भी इंटरनेट मौजूद रहेगा, Signal उसका इस्तेमाल कर सकता है।
iOS
Signal iOS पर सभी बातचीत गोपनीय होती है। आपको अलग से कुछ भी करने या देखने की ज़रूरत नहीं है। आपके iPhone पर जो भी इंटरनेट मौजूद रहेगा, Signal उसका इस्तेमाल कर सकता है।