- क्या आपने Signal रीइंस्टॉल किया है? अपने डिवाइस पर ग्रुप की जानकारी अपडेट करने के लिए ये कदम उठाएं।
- नया ग्रुप कैसे बनाया जाता है? यह अब भी 'पुराना ग्रुप' के रूप में दिख रहा है।
- किसी को नए ग्रुप में जोड़ने का क्या तरीका है? यह अब भी 'पुराना ग्रुप' के रूप में दिख रहा है।
- मेरा कॉन्टैक्ट ग्रुप से जुड़ने का मेरा इनवाइट क्यों नहीं स्वीकार कर पा रहा है?
- मुझे किसी ग्रुप का इनवाइट स्वीकार करने में क्यों परेशानी आ रही है?
- मैं अपने ग्रुप को नए ग्रुप में कैसे अपग्रेड करूं?
- मैं किसी मौजूदा ग्रुप को कैसे अपग्रेड करूं?
- अपग्रेड पूरा क्यों नहीं हो पाया?
- ग्रुप अपग्रेड होने पर दूसरे लोगों को क्या दिखाई देता है?
- ग्रुप का ऐडमिन कौन है?
- मैं दूसरे लोगों को ऐडमिन कैसे बनाऊं?
- अगर किसी ग्रुप का नाम, फ़ोटो या सदस्यों को बदलने के विकल्प न दिखे, तो मैं क्या करूं?
ये भी देखें:
क्या आपने Signal रीइंस्टॉल किया है? अपने डिवाइस पर ग्रुप की जानकारी अपडेट करने के लिए ये कदम उठाएं।
- Signal का सबसे नया वर्ज़न डाउनलोड करें।
- ग्रुप के किसी दूसरे सदस्य के साथ एक वन-ऑन-वन चैट खोलें।
- इस सदस्य को नया वर्ज़न डाउनलोड करने को कहें।
- इस सदस्य से कहें कि वह ग्रुप में कुछ मैसेज भेजे या अपने फ़ोन से ग्रुप का नाम या फ़ोटो अपडेट करे।
मैं नया ग्रुप कैसे बनाऊं? मुझे कोई नया विकल्प नहीं दिख रहा या फिर 'पुराना ग्रुप' का बैनर दिख रहा है।
- अपने फ़ोन और लिंक किए गए सभी डिवाइस पर सबसे नया वर्ज़न डाउनलोड करें।
- सुझाव: जो डिवाइस इस्तेमाल में नहीं हैं, उन्हें अनलिंक करें। अपने लिंक किए गए डिवाइस की सूची सही से देखें: अपने फ़ोन पर, अपनी प्रोफ़ाइल
> सेटिंग (सिर्फ़ iOS के लिए) > 'लिंक किए गए डिवाइस' पर टैप करें।
- ग्रुप बनाएं।
- यह जानने के लिए और जानें पर टैप करें कि आपके कौन-कौन से कॉन्टैक्ट को उनके फ़ोन औरलिंक किए गए सभी डिवाइसपर सबसे नया वर्ज़न डाउनलोड करने की ज़रूरत है।
किसी को 'नए ग्रुप' में जोड़ने का क्या तरीका है? मुझे अब भी 'पुराना ग्रुप' ही दिख रहा है।
- अपने कॉन्टैक्ट से कहें कि वे अपने फ़ोन और अपने सभी लिंक किए गए डिवाइस पर सबसे नया वर्ज़न डानलोड करें।
- ग्रुप एडिट करने के लिए बताए गए चरणों का पालन करें।
मेरा कॉन्टैक्ट ग्रुप से जुड़ने का मेरा इनवाइट क्यों नहीं स्वीकार कर पा रहा है?
- अपने कॉन्टैक्ट से कहें कि वे अपने फ़ोन और अपने सभी लिंक किए गए डिवाइस पर सबसे नया वर्ज़न डानलोड करें।
- अपने कॉन्टैक्ट से कहें कि वे अपनी Signal प्रोफ़ाइल सेट करें या उसे रीफ़्रेश करें।
मुझे किसी ग्रुप का इनवाइट स्वीकार करने में क्यों परेशानी आ रही है?
- अपने फ़ोन और लिंक किए गए अपने सभी डिवाइस पर सबसे नया वर्ज़न डाउनलोड करें या फिर अपने लिंक किए गए सभी डिवाइस को अनलिंक करें या हटाएं।
- अपनी Signal प्रोफ़ाइल सेट करें या इसे रीफ़्रेश करें।
'नया ग्रुप' में अपग्रेड करने का क्या तरीका है?
आपके पास 'नया ग्रुप' बनाने का विकल्प है या फिर आप चाहें तो अपने 'पुराना ग्रुप' के बैनर में अपग्रेड करने से जुड़े मैसेज आने तक इंतज़ार करें।
- अपने फ़ोन और अपने सभी लिंक किए गए डिवाइस पर सबसे नया वर्ज़न डाउनलोड करें।
- Signal में, कंपोज़ करें या
पर टैप करें
फिर नया ग्रुप पर टैप करें और अपने कॉन्टैक्ट से 1,000 लोगों तक चुनें।
-
या अगला पर टैप करें और ग्रुप का नाम सेट करें।
- अगर किसी पुराने ग्रुप का बैनर दिखे, तो यह देखने के लिए कि और जानें पर टैप करें कि आपके कौन-कौन से कॉन्टैक्ट Signal के पुराने वर्ज़न का इस्तेमाल कर रहे हैं। 'नया ग्रुप' बनाने के लिए इन कॉन्टैक्ट को हटा दें।
- बनाएं पर टैप करें।
- किसी सदस्य को ग्रुप में मैसेज भेजने से पहले मैसेज का अनुरोध या इनवाइट स्वीकार करना पड़ सकता है।
मैं किसी मौजूदा ग्रुप को कैसे अपग्रेड करूं?
- पुराने ग्रुप की चैट खोलें।
- बताए जाने पर, अपनी Signal प्रोफ़ाइल को ग्रुप में शेयर करें।
- जारी रखें पर टैप करें।
- इस ग्रुप को अपग्रेड करें पर टैप करें।
"यह अपग्रेड पूरा नहीं हो सका" क्यों लिखा आ रहा है?
- अब आप इस ग्रुप के सदस्य नहीं हैं।
ग्रुप अपग्रेड होने के बाद दूसरे सदस्यों को क्या दिखता है?
- अगर पुराना ग्रुप अब उनकी चैट लिस्ट में नहीं रहा, तो उन्हें फिर से ग्रुप में जोड़ा जा सकता है या इसके लिए इनवाइट भेजा जा सकता है।
- अगर उस समय पुराना ग्रुप उनकी चैट सूची में है, तो उन्हें ग्रुप के लिए मैसेज का अनुरोध दिख सकता है।
- अपग्रेड होने पर चैट का टाइमस्टैम्प अपडेट हो जाता है।
- चैट इनबॉक्स व्यू में नए टाइमस्टैम्प के साथ दिखाई देती है।
ग्रुप का ऐडमिन कौन है?
- अपनी ग्रुप चैट खोलें और चैट सेटिंग को देखने के लिए ग्रुप के नाम पर टैप करें।
- सदस्य की सूची तक स्क्रॉल करें।
- ग्रुप के सदस्यों की पूरी सूची देखने के लिए सभी सदस्य देखें पर टैप करें।
- जो-जो व्यक्ति ग्रुप का ऐडमिन होगा उनके नाम के आगे ऐडमिन लिखा दिखेगा।
मैं दूसरे लोगों को ऐडमिन कैसे बनाऊं?
- अपनी ग्रुप चैट खोलें और चैट सेटिंग को देखने के लिए ग्रुप के नाम पर टैप करें।
- ग्रुप के सदस्यों की पूरी सूची देखने के लिए सभी सदस्य देखें पर टैप करें।
- संपर्क नाम पर टैप करें।
-
'ऐडमिन बनाएं' पर टैप करें।
- पुष्टि करने के लिए 'ऐडमिन बनाएं' पर टैप करें।
अगर मुझे किसी ग्रुप का नाम, फ़ोटो या सदस्यों को बदलने के विकल्प न दिखे, तो मैं क्या करूं?
- ऐडमिन के पास यह तय करने का अधिकार होता है कि ग्रुप की जानकारी कौन बदल सकता है और ग्रुप की पेंडिंग जानकारी कौन देख सकता है। ऐडमिन को मैसेज भेजें और इस बदलाव के लिए अनुरोध करें।
- Android पर इनसिक्योर MMS ग्रुप में ये विकल्प उपलब्ध नहीं होते। यह Signal की कमी नहीं है, बल्कि MMS की तकनीकी सीमा है।