*.signal.org के लिए TCP 443 पोर्ट और सभी UDP पोर्ट पर आने-जाने वाली ट्रैफ़िक की अनुमति दें। अगर आपके नेटवर्क में ट्रांसपेरेंट या रिवर्स प्रॉक्सी है, तो ज़रूरी है कि वह WebSockets पर काम करता हो। Signal, कनेक्शन के शरुआती चरण में फ़िल्टर से जुड़ी समस्या पकड़ने के लिए एक नॉन-स्टैंडर्ड TCP पोर्ट और एक रैंडम UDP पोर्ट का इस्तेमाल करता है।
*.signal.org के अलावा, Signal ग्रुप लिंक शेयर करने, स्टिकर पैक, और यूज़रनेम जैसी सुविधाओं के लिए कुछ अन्य डोमेन का भी इस्तेमाल करता है। बेहतर सुविधाओं के लिए इन डोमेन पर आने-जाने वाली ट्रैफ़िक की अनुमति दें:
- signal.art
- signal.group
- signal.link
- signal.me
- signal.tube
अगर वाइल्डकार्ड FQDN कॉन्फ़िगरेशन ठीक से काम नहीं कर रहा है और आपको कॉल करने में समस्याएं आ रही हैं, तो turn3.voip.signal.org, और sfu.voip.signal.org को अनुमति दें। ये किसी भी समय बदल सकते हैं।
साफ़ तौर पर कहें, तो:
- ग्रुप कॉल के लिए ज़रूरी है: TCP 443, UDP 10000
- 1:1 कॉल के लिए ज़रूरी है: सिर्फ़ TCP 443
- 1:1 कॉल के लिए बेहतर विकल्प (सिर्फ़ रिले): TCP 443, UDP 3478
- 1:1 कॉल के लिए बेहतर विकल्प: TCP 443, सभी UDP
- उपलब्ध होने पर दूसरे पोर्ट भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
अगर आपको ये आम समस्याएं दिखें, तो अपने नेटवर्क या फ़ायरवॉल की सेटिंग ज़रूर देख लें:
- आपके डिवाइस पर Google Play Services काम कर रही है, लेकिन Signal Android पर रजिस्टर नहीं हो पा रहा।
- Signal डेस्कटॉप से लिंक करने पर आपको स्कैन करने के लिए QR कोड नहीं दिखता।
- रजिस्टर करते समय आपको कैप्चा दिखता है।
- निश्चित समय के बाद कॉल समाप्त हो जाती हैं।
- निजी चैट में आपके कॉन्टैक्ट का नाम नहीं दिखता, सिर्फ़ फ़ोन नंबर दिखता है।
- ग्रुप चैट दिखाई नहीं देती।