भेजा जा रहा है
इसका मतलब है कि आपका मैसेज अभी भेजा जा रहा है और यह पहुंचा नहीं है। अगर काफ़ी समय तक आपको यही दिख रहा है, तो कृपया अच्छे से देख लें कि आपके डिवाइस का इंटरनेट कनेक्शन सही है या नहीं।
भेजा गया
इससे पता चलता है कि आपका मैसेज Signal सर्विस को भेज दिया गया है। अगर आपको यह आइकन दिख रहा है, तो इसका मतलब है कि आपके फ़ोन में इंटरनेट कनेक्शन की कोई समस्या नहीं है।
पहुंच गया
इसका मतलब है कि आपने जिन्हें भेजा है उनके डिवाइस पर मैसेज पहुंच गया है।
पढ़ा गया
इससे पता चलता है कि आपके कॉन्टैक्ट ने मैसेज पढ़ लिया है। हालांकि, यह आइकन तभी दिखेगा जब आपने और कॉन्टैक्ट, दोनों ने मैसेज पढ़े जाने की सूचना की सुविधा चालू कर रखी हो।
अगर मेरा Signal मैसेज डिलीवर नहीं हुआ, तो मैं क्या करूं?
- आप चाहें तो इंतज़ार करें, जब तक आपके कॉन्टैक्ट का फ़ोन इंटरनेट से कनेक्ट न हो जाए और उन्हें Signal के मैसेज न मिल जाएं।
- अपने कॉन्टैक्ट से कहें कि वे अपने डिवाइस के लिए नोटिफ़िकेशन से जुड़ी समस्या दूर करें और यह सुनिश्चित करें कि बैटरी ऑप्टिमाइज़ेशन सेटिंग की वजह से मैसेज डिलीवरी में कोई समस्या तो नहीं आ रही है।
- क्या आपको सेफ़्टी नंबर बदलने का अलर्ट दिख रहा है? अगर हां, तो इस अलर्ट से पहले भेजे गए, लेकिन डिलीवर नहीं हुए मैसेज आपके कॉन्टैक्ट तक नहीं पहुंचेंगे।
- इस अलर्ट का मतलब है कि यह फ़ोन नंबर, Signal को नए सिरे से इंस्टॉल करके फिर से रजिस्टर किया गया है। कृपया पुष्टि करें कि नंबर आपके कॉन्टैक्ट का ही है या नहीं।
- फिर से मैसेज लिखें और भेजें।
- अगर आपके कॉन्टैक्ट के डिवाइस में अब Signal इंस्टॉल नहीं है, तो उन्हें दोबारा Signal इंस्टाल करने के लिए इनवाइट भेजें।
- अपने डिवाइस से मैसेज भेजने से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए अतिरिक्त चरणों का पालन करें।
गायब होने वाले मैसेज का क्या होता है?
- गायब होने वाले मैसेज भेजने पर इसका टाइमर तुरंत शुरू हो जाता है। यह न तो डिलीवर होने की सूचना है और न ही मैसेज पढ़े जाने की सूचना।