अपनी मैसेज हिस्ट्री को साफ़-सुथरा रखने के लिए गायब होने वाले मैसेज की सुविधा चालू करें। तय समय पूरा होने पर मैसेज आपके डिवाइस से अपने-आप गायब हो जाएगा। हालांकि, यह सुविधा तब भरोसेमंद नहीं जब सामने वाला व्यक्ति आपका हितैषी न हो। अगर वह मैसेज का रिकॉर्ड रखना चाहे, तो मैसेज गायब होने से पहले वह किसी दूसरे कैमरे से स्क्रीन की फ़ोटो ले सकता है।
- गायब होने वाले मैसेज को चैट का कोई भी व्यक्ति मैनेज कर सकता है।
- यह सेटिंग टाइमर सेट करने या बदलने के बाद भेजे जाने वाले सभी नए मैसेज पर लागू होगी।
- टाइमर में किए गए बदलाव आपके लिंक डिवाइस पर सिंक हो जाएंगे।
गायब होने वाले मैसेज कैसे दिखते हैं?
गायब होने वाले हर मैसेज में एक टाइमर काउंटडाउन आइकन होता है, जो मैसेज बबल के नीचे दिखाई देगा।
टाइमर कब शुरू होता है?
- आपकी ओर से भेजे गए गायब होने वाले मैसेज का टाइमर, मैसेज भेजने के बाद शुरू होता है। यह डिलीवर होने की सूचना या मैसेज पढ़े जाने की सूचना नहीं है।
- आपको मिले गायब होने वाले मैसेज का टाइमर तब शुरू होता है जब आपने इसे पढ़ लिया हो।
गायब होने वाले मैसेज का जब टाइमर खत्म हो जाता है, तब क्या होता है?
मैसेज डिस्क से डिलीट हो जाता है।
इसे चालू करने या बदलने के चरण:
- सभी चैट के लिए इसे डिफ़ॉल्ट रूप से चालू करें या बदलें या फिर किसी खास चैट के लिए इसे चालू करें
- डिफ़ॉल्ट के लिए, अपने फ़ोन पर Signal सेटिंग
> प्राइवेसी > नई चैट के लिए डिफ़ॉल्ट टाइमर पर जाएं।
- किसी खास वन-टू-वन चैट के लिए, किसी भी डिवाइस पर चैट सेटिंग > गायब होने वाले मैसेज पर जाएं।
- किसी खास ग्रुप चैट के लिए
- ऐडमिन के पास यह चुनने का विकल्प होता है कि टाइमर कौन बदल सकता है।
- किसी भी डिवाइस पर चैट सेटिंग > गायब होने वाले मैसेज पर जाएं।
- डिफ़ॉल्ट के लिए, अपने फ़ोन पर Signal सेटिंग
- कोई समय चुनें या 4 हफ़्ते तक का कस्टम समय चुनें।
- इसके बाद,
- Android के लिए, सेव करें पर टैप करें।
- iOS के लिए, सेट करें पर टैप करें।
- डेस्कटॉप के लिए, टाइमर अपने-आप लागू हो जाता है।
- चैट हेडर में एक टाइमर आइकन
शामिल होगा।
- आपके चैट थ्रेड में एक अलर्ट दिखेगा जिसमें गायब होने वाले मैसेज का टाइम दिखता है।
बंद करने के लिए चरण:
- सभी नई चैट या किसी खास चैट के लिए इसे बंद करने का फ़ैसला लें।
- नई चैट की डिफ़ॉल्ट सेटिंग के लिए, Signal सेटिंग
> प्राइवेसी (Android और iOS) या प्राथमिकताएं (डेस्कटॉप) > नई चैट के लिए डिफ़ॉल्ट टाइमर पर जाएं।
- किसी खास वन-टू-वन चैट के लिए, किसी भी डिवाइस पर चैट सेटिंग > गायब होने वाले मैसेज पर जाएं।
- नई चैट की डिफ़ॉल्ट सेटिंग के लिए, Signal सेटिंग
- बंद करें चुनें। यह आपको सबसे ऊपर दिखेगा।
- इसके बाद,
- Android के लिए, सेव करें पर टैप करें।
- iOS के लिए, सेट करें पर टैप करें।
- डेस्कटॉप के लिए, टाइमर अपने-आप लागू हो जाता है।
- चैट हेडर में टाइमर आइकन शामिल नहीं होगा।
- चैट में एक अलर्ट दिखेगा कि टाइमर
बंद है।
- इस बदलाव के बाद भेजा गया कोई भी मैसेज गायब नहीं होगा।
- किसी भी भेजे गए या मिले मैसेज पर टाइमर वाला आइकन नहीं होगा।