आर्काइव फ़ीचर की मदद से अपने मैसेज को डिलीट किए बिना चैट लिस्ट से चैट हटाई जा सकती है।
किसी चैट को आर्काइव करने के लिए इन चरणों का पालन करें:
Android
आर्काइव करने का तरीका
- अपनी चैट लिस्ट देखने के लिए Signal खोलें।
- चैट पर टैप करें और दाईं ओर स्वाइप करें या फिर थोड़ी देर दबाकर रखें और सबसे ऊपर दिए गए विकल्पों में से
आर्काइव करें चुनें।
- स्क्रीन के निचले हिस्से में जैसे ही अलर्ट दिखाई दे, उसे पहले जैसा करने के लिए तुरंत पहले जैसा करें चुनें।
आर्काइव की गई चैट देखने का तरीका
- अपनी चैट लिस्ट में सबसे नीचे तक स्क्रॉल करें।
- आर्काइव की हुई चैट पर टैप करें।
अनआर्काइव करने का तरीका
- अपनी चैट लिस्ट में सबसे नीचे तक स्क्रॉल करें।
- आर्काइव की हुई चैट पर टैप करें।
- चैट पर टैप करें और दाईं ओर स्वाइप करें या फिर थोड़ी देर दबाकर रखें और सबसे ऊपर दिए गए विकल्पों में से
अनआर्काइव करें चुनें।
- स्क्रीन के निचले हिस्से में जैसे ही अलर्ट दिखाई दे, उसे पहले जैसा करने के लिए तुरंत पहले जैसा करें चुनें।
iOS
आर्काइव करने का तरीका
- अपनी चैट लिस्ट देखने के लिए Signal खोलें।
- चैट पर टैप करें और धीरे-धीरे बाईं ओर स्वाइप करें।
-
आर्काइव करें चुनें।
आर्काइव की गई चैट देखने का तरीका
- अपनी चैट लिस्ट में सबसे नीचे तक स्क्रॉल करें।
- आर्काइव की हुई चैट पर टैप करें।
अनआर्काइव करने का तरीका
- अपनी चैट लिस्ट में सबसे नीचे तक स्क्रॉल करें।
- आर्काइव की हुई चैट पर टैप करें।
- चैट पर टैप करें और धीरे-धीरे बाईं ओर स्वाइप करें।
-
अनआर्काइव करें चुनें।
डेस्कटॉप
आर्काइव करने का तरीका
चैट > चैट सेटिंग > आर्काइव करें चुनें
या
चैट चुनें > कीबोर्ड शॉर्टकट का इस्तेमाल करते हुए ⌘ Shift A / Ctrl Shift Aचुनें
आर्काइव की गई चैट देखने का तरीका
-
Signal सेटिंग
चुनें
-
आर्काइव देखें
चुनें
अनआर्काइव करने का तरीका
- अपनी चैट लिस्ट के ऊपर, ... > आर्काइव देखें पर क्लिक करें > चैट चुनें।
- चैट के अंदर, ... > अनआर्काइव करें पर क्लिक करें।
या
- चैट चुनें > कीबोर्ड शॉर्टकट का इस्तेमाल करें और ⌘ Shift U / Ctrl Shift U चुनें